हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का निधन हो गया -

  • 1

    हिमाचल प्रदेश

  • 2

    राजस्थान

  • 3

    जम्मू कश्मीर

  • 4

    केरल

Answer:- 1
Explanation:-

1. हिमाचल प्रदेश - पूर्व CM - वीरभद्र सिंह (जुलाई 2021) 2. राजस्थान - पूर्व CM और पूर्व राज्यपाल - जगन्नाथ पहाड़िया (May 2021) 3. जम्मू कश्मीर - पूर्वराज्यपाल - जगमोहन मल्होत्रा (May 2021) 4. केरल और बिहार - पूर्वराज्यपाल -  रघुनंदन लाल भाटिया (May 2021) कांग्रेस के दिग्गज नेता, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई, 2021 को निधन हो गया, वे 87 वर्ष के थे। वे पिछले कुछ समय से कोविड से भी पीड़ित थे। उनके सम्मान में हिमाचल प्रदेश सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) → वे राजा साहब के नाम से लोकप्रिय थे। उनका जन्म 23 जून, 1934 को शिमला जिले के सराहन में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा कर्नल ब्राउन कैंब्रिज स्कूल, देहरादून, सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला से की। बाद में उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज दिल्ली से BA की पढाई की। वीरभद्र सिंह 1962 के चुनाव में लोकसभा सांसद बने थे। इसके बाद वे 1967 और 1971 में भी सांसद बने। केंद्र में कार्यकाल के दौरान वे 1976 से लेकर 1977 तक पर्यावरण व नागरिक विमानन विभाग के उप-मंत्री रहे। 1980 से 1983 के बीच वे उद्योग राज्य मंत्री रहे। मई, 2009 से जनवरी, 2011 तक वे इस्पात मंत्री रहे। वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वे पहली बार 1983 में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वर्तमान में वे सोलन के अर्की से विधायक थे। Study91 Special Current Affairs Fact → हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का निधन हो गया » हिमाचल प्रदेश भारत के किस महान खिलाड़ी का निधन हो गया » मिल्खा सिंह हाल ही में रघुबीर सिंह का निधन हो गया, वे संबंधित थे »  महावीर चक्र प्राप्तकर्ता ब्रिगेडियर  हाल ही में स्वतंत्र भारत के पहले ओलम्पियन का निधन हो गया » सूरत सिंह माथुर हाल ही में एशियाई खेलों के किस स्वर्ण पदक विजेता का निधन हो गया » डिंग्को सिंह हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया » मॉरीशस हाल ही में संविधान सभा के अंतिम जीवित सदस्य का निधन हो गया » टी. एम. कालियानन डेनमार्क के किस पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो गया » पॉल स्लूटर भारत की पहली प्रशिक्षित कला निरीक्षक और लेखक का निधन हो गया » अल्का रघुवंशी हाल ही में किस स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ » एच.एस. डोरेस्वामी हाल ही में किस वीर चक्र विजेता की मृत्यु हो गई » कर्नल पंजाब सिंह (1971 के युद्ध के नायक)

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book