सही सुमेलित करें -
1. यशपाल शर्मा A. हॉकी खिलाड़ी
2. डॉ. पी के वारियर B. प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य
3.पॉल ओर्नडोर्फ C. 'मि. वंडरफुल'
4. केशव दत्त D. पूर्व क्रिकेटर
कूट :
1 2 3 4

  • 1

    A C B D

  • 2

    D B C A

  • 3

    A B C D

  • 4

    A D B C

Answer:- 2
Explanation:-

1. यशपाल शर्मा A. पूर्व क्रिकेटर
2. डॉ. पी के वारियर B. प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य
3.पॉल ओर्नडोर्फ C. 'मि. वंडरफुल'
4. केशव दत्त D. हॉकी खिलाड़ी
हॉकी में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता केशव दत्त (Keshav Datt) का निधन हो गया। वह 1948 के ओलंपिक में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि का हिस्सा थे, जहां उन्होंने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में घरेलू टीम ब्रिटेन को 4-0 से हराकर स्वतंत्रता के बाद पहला स्वर्ण पदक जीता था। देश के बड़े आयुर्वेदाचार्यों में शुमार डॉ. पीके वारियर ने शनिवार को केरल के कोट्टाक्कल स्थित अपने घर पर अंतिम सांल ली। डॉ पीके कोट्टक्कल आर्य वैद्य शाला के मुख्य चिकित्सक और मैनेजिंग ट्रस्टी भी थे। इस वैद्यशाला की शाखाएं पूरे देश में फैली हुई हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर, यशपाल शर्मा (Yashpal Sharma), जो 1983 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे, का निधन हो गया है। उन्होंने 37 टेस्ट और 42 वनडे में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वह एक मध्य क्रम के बल्लेबाज थे, जो 1970 और 80 के दशक के दौरान खेलते थे। पंजाब में जन्मे इस क्रिकेटर ने रणजी में पंजाब, हरियाणा और रेलवे सहित तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया था। अगर प्रसिद्ध अमेरिकी पेशेवर पहलवान, पॉल ओर्नडोर्फ (Paul Orndorff), जो अपने उपनाम मिस्टर वंडरफुल से सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, उनका निधन हो गया है। वह 1980 के दशक के पेशेवर कुश्ती के सबसे बड़े सितारों में से एक थे और विश्व कुश्ती महासंघ (WWF) और विश्व चैम्पियनशिप कुश्ती (WCW) में अपनी उपस्थिति के लिए प्रसिद्ध थे। वह 2000 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्हें 2005 में WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। Study91 Special Current Affairs Fact → हाल ही में हॉकी में दो बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता का निधन हो गया, वे थें » केशव दत्त हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का निधन हो गया » हिमाचल प्रदेश भारत के किस महान खिलाड़ी का निधन हो गया » मिल्खा सिंह हाल ही में रघुबीर सिंह का निधन हो गया, वे संबंधित थे »  महावीर चक्र प्राप्तकर्ता ब्रिगेडियर  हाल ही में स्वतंत्र भारत के पहले ओलम्पियन का निधन हो गया » सूरत सिंह माथुर हाल ही में एशियाई खेलों के किस स्वर्ण पदक विजेता का निधन हो गया » डिंग्को सिंह हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री सर अनिरुद्ध जगन्नाथ का निधन हो गया » मॉरीशस हाल ही में संविधान सभा के अंतिम जीवित सदस्य का निधन हो गया » टी. एम. कालियानन डेनमार्क के किस पूर्व प्रधानमंत्री का निधन हो गया » पॉल स्लूटर भारत की पहली प्रशिक्षित कला निरीक्षक और लेखक का निधन हो गया » अल्का रघुवंशी हाल ही में किस स्वतंत्रता सेनानी का निधन हुआ » एच.एस. डोरेस्वामी

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book