नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार कितने का आंकड़ा पार कर लिया है -

  • 1

    75 लाख

  • 2

     01 करोड़

  • 3

    03 करोड़

  • 4

    05 करोड़

Answer:- 2
Explanation:-

  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। 
  • मार्च 2021 में पंजीकृत निवेशक आधार को 4 करोड़ का आंकड़ा छूने में 25 साल से अधिक का समय लगा था। इसके बाद 1 करोड़ की वृद्धि त्वरित गति से हुई, जिसमें औसतन करीब 6 से 7 महीने लगे। 
  • एनएसई ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आखिरी 1 करोड़ मात्र 5 महीने में जोड़े गए। इस अवधि के दौरान, प्रतिदिन नए विशिष्‍ट निवेशक पंजीकरण औसतन 50 हजार से 78 हजार के बीच हुए हैं। डिजिटलीकरण में तेजी से वृद्धि, बढ़ती निवेशक जागरूकता, वित्तीय समावेशन और निरंतर बाजार प्रदर्शन के कारण पिछले 5 वर्षों में निवेशक आधार में 3 गुना से अधिक की वृद्धि देखी गई है।
  • 10 करोड़ पंजीकृत निवेशकों की औसत आयु लगभग 32 वर्ष है, जिनमें से 40 प्रतिशत की आयु 30 वर्ष से कम है। 
  • सिर्फ 5 साल पहले औसत उम्र 38 साल थी। आज लगभग 5 में से 1 निवेशक महिला है। 
  • जनसांख्यिकी के अनुसार उत्तर भारत 42% की हिस्सेदारी के साथ पंजीकरण में सबसे आगे है, उसके बाद पश्चिम भारत (25%), दक्षिण भारत (18%) और पूर्वी भारत (14%) का स्थान है। राज्यों में, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र नए निवेशक पंजीकरण में निरंतर अग्रणी बने रहे।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book