हाल ही में किस राज्य में सांस्कृतिक उत्सव “कशूर रिवाज” मनाया गया -

  • 1

    जम्मू कश्मीर

  • 2

    अरुणाचल प्रदेश

  • 3

    उत्तराखंड

  • 4

    हिमाचल प्रदेश

Answer:- 1
Explanation:-

  • बारामुला की 10,000 युवतियों ने 'कशूर रिवाज' सांस्कृतिक उत्सव में सबसे बड़ा कश्मीरी लोक नृत्य प्रस्तुत करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यूनिवर्सल रिकॉर्ड्स फोरम ने इसे विश्व रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को सेना की डैगर डिवीजन, बारामुला जिला प्रशासन और इंद्राणी बालन फाउंडेशन ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया।
  • जम्मू और कश्मीर के प्रमुख त्यौहार -
    • ट्यूलिप महोत्सव - यह त्यौहार वसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जब ट्यूलिप खिलने के लिए तैयार होते हैं।
    • शिकारा उत्सव - इस उत्सव के दौरान डल झील में शिकारे दौड़ में भाग लेते हैं।
    • केसर उत्सव - केसर की कटाई का समय केसर उत्सव के रूप में मनाया जाता है
    • बैसाखी को सिखों के लिए फसल कटाई के त्यौहार और नये साल के रूप में मनाया जाता है।
    • हेमिस उत्सव - दो दिवसीय उत्सव जो लद्दाख की संस्कृति का जश्न मनाता है।
    • गुरेज महोत्सव - दो दिवसीय महोत्सव जो गुरेज घाटी की संस्कृति का जश्न मनाता है।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book