केंद्र सरकार ने किन दो राज्यों में नए चिड़ियाघरों की मान्यता दी है -

  • 1

    केरल और बिहार

  • 2

    राजस्थान और उत्तर प्रदेश

  • 3

    पश्चिम बंगाल और झारखंड

  • 4

    बिहार और उत्तर प्रदेश

Answer:- 4
Explanation:-

भारत सरकार ने दो नए चिड़ियाघरों को मान्यता प्रदान की है। एक नालंदा, बिहार में राजगीर चिड़ियाघर सफारी है और दूसरा उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शहीद अशफाकुल्लाह खान प्राणी उद्यान है। यह फैसला केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की 37 वीं जनरल बॉडी मीटिंग में लिया गया। सरकार देश के 15 चिड़ियाघरों के वैश्विक मानकों के उन्नयन के लिए काम कर रही है। आंध्र प्रदेश में स्थित श्री वेंकटेश्वर प्राणी उद्यान एशिया का सबसे बड़ा प्राणी उद्यान है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण: यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत एक सांविधिक निकाय है। यह वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 1992 में गठित किया गया था। यह भारत में चिड़ियाघर की मान्यता और विनियमन के लिए जिम्मेदार है। अध्यक्ष: पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book