हाल ही में श्रीकुमार बनर्जी जी का निधन हो गया वह संबंधित थे -

  • 1

    सूचना आयोग के पूर्व अध्यक्ष

  • 2

    सतर्कता आयोग के पूर्व अध्यक्ष

  • 3

    DRDO के पूर्व अध्यक्ष

  • 4

    भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष

Answer:- 4
Explanation:-

भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्रीकुमार बनर्जी का निधन भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीकुमार बनर्जी (Dr. Srikumar Banerjee) का निधन हो गया है। वह 2012 में परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के सचिव के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 2010 तक छह साल के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के निदेशक के रूप में भी काम किया था। डॉ बनर्जी को विज्ञान के क्षेत्र में, विशेष रूप से परमाणु ऊर्जा और धातु विज्ञान के क्षेत्रों में उनकी असाधारण सेवा के लिए 2005 में पद्म श्री और 1989 में शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार मिला। भारत में डा होमी जहाँगीर भाभा की अध्यक्षता में परमाणु ऊर्जा  आयोग की स्थापना 1948 में की गई, एवं इसी के साथ भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। वर्ष 1954 में परमाणु ऊर्जा विभाग की गई इस विभाग का कार्य परमाणु ऊर्जा  की नीतियों का क्रियान्वित करना था। 1967 मे मुम्बई में परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठान ट्राम्बे की स्थापना की गई, जिसे वर्तमान में भाभा परमाणु अनुसन्धान केन्द्र के नाम से जाना जाता है। अन्य प्रसिद्ध व्यक्तियों का निधन → बाबागौड़ा पाटिल पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। NSG के पूर्व प्रमुख जेके दत्त का हाल ही में निधन हो गया। चिपको आंदोलन के प्रणेता सुन्दरलाल बहुगुणा का निधन हो गया। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्ननाथ पहाड़िया का निधन हो गया। हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का निधन हो गया। हाल ही में तमिल लेखक और लोकगीतकार कि. राजनारायण का भी निधन हो गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के.के.अग्रवाल का निधन हो गया। BCCI रेफरी राजेन्द्र सिंह जडेजा का निधन हो गया। प्रसिद्ध गणितज्ञ एम.एस. नरसिम्हन का निधन हो गया। CBI के पूर्व अधिकारी रागोथमन का निधन हो गया।

Post your Comments

Your comments will be displayed only after manual approval.

Test
Classes
E-Book