|
---|
![]() |
---|
Hindi VDO पर्यायवाची शब्द |
study91.co.in
Q.1.
समानार्थी शब्द के आधार पर 'यमुना' शब्द के लिए उचित समूह को चुनिए। |
||||
1.
तरंगिनी, तटिनी, कालिंदी |
||||
2. अंबुद, कालिंदी, सूर्यसुता |
||||
3. कालिंदी, कृष्णा, सूर्यसुता |
||||
4. कृष्णा, सुर्यसुता, तटिनी |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: दिये गये विकल्पों के आधार पर यमुना का समानार्थी शब्द समूह 'कालिंदी, कृष्णा, सूर्यसुता' है। तरंगिनी तथा तटिनी नदी के पर्याय है। और कालिन्दी यमुना का पर्याय है, अंबुद बादल का पर्याय हैं। |
study91.co.in
Q.2.
'वृषभानुजा' किस शब्द का समानार्थी है - |
||||
1.
सीता |
||||
2. जानकी |
||||
3. राधा |
||||
4. पार्वती |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: 'वृषभानुजा' शब्द 'राधा' का समानार्थी शब्द है- राधा - हरिप्रिया, राधिका, ब्रजरानी, वृषभानुजा आदि। सीता - जानकी, वैदेही, जनकसूता, जनकतनया आदि। पार्वती - गिरिजा, गौरी, उमा, शैलजा, भवानी आदि। |
study91.co.in
Q.3.
'हिरण्यगर्भ' का पर्यायवाची शब्द है- |
||||
1.
विष्णु |
||||
2. ब्रह्मा |
||||
3. महेश |
||||
4. गणेश |
||||
Result: 2 | ||||
Solution: हिरण्यगर्भ का पर्यायवाची शब्द ब्रह्मा है। ब्रह्मा के अन्य पर्यायवाची शब्द है-पितामह, स्वयंभू, चतुरानन, स्त्रष्टा, प्रजापति, कमलासन, हंसवाहन, आत्मभू। विष्णु का पर्याय। अच्युत, जनार्दन, चक्रपाणि, मुकुन्द, नारायण, गरूड़ध्वज आदि है। महेश का पर्याय शिव, उमापति, महादेव, त्रिपुरारि, देवाधिदेव, मदनारि, चन्द्रमौलि आदि है। |
study91.co.in
Q.4.
'शशक' का पर्यायवाची शब्द है- |
||||
1.
चंद्रमा |
||||
2. शिशु |
||||
3. खरगोश |
||||
4. मृग |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: शशक का पर्यायवाची शब्द खरगोश है जबकि शेष विकल्प असंगत है। |
study91.co.in
Q.5.
इनमें 'शत्रु' का पर्यायवाची कौन सा नहीं है- |
||||
1.
अहि |
||||
2. अरि |
||||
3. रिपु |
||||
4. बैरी |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: 'अहि' शब्द 'शत्रु' का पर्यायवाची नहीं है। 'अहि' साँप का पर्यायवाची शब्द है, जबकि अरि, रिपु, बैरी ये सभी शत्रु के पर्याय है। शत्रु के अन्य पर्याय हैं- विपक्षी , प्रतिपक्षी, अमित्र आदि। |
study91.co.in
Q.6.
निम्नलिखित में से एक 'स्वर्ण' का पर्यायवाची शब्द नहीं है- |
||||
1.
हेम |
||||
2. हाटक |
||||
3. हिरण्या |
||||
4. कलधौत |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: कंचन, कनक, सोना, हेम, हाटक, हिरण्य, कलधौत स्वर्ण के पर्यायवाची शब्द हैं। |
study91.co.in
Q.7.
'सुन्दर' शब्द का पर्यायवाची है- |
||||
1.
चारू |
||||
2. केशी |
||||
3. अम्बुद |
||||
4. पुष्कर |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: 'सुन्दर' का पर्यायवाची शब्द 'ललित', 'ललाम', 'मंजुल', 'उत्कृष्ट', 'कमनीय', 'उत्तम', 'सुरम्य', 'सुहावना', 'चित्ताकर्षक', 'मनोहर', चारू, रम्य है। 'अम्बुद' बादल का, 'केशी' सिंह का तथा 'पुष्कर' तालाब का पर्याय हैं। |
study91.co.in
Q.8.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘निंदा’ का पर्यायवाची है - |
||||
1.
कुत्सा |
||||
2. बरखुरदार |
||||
3. अपस्मार |
||||
4. स्तुति |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: ‘कुत्सा’ निंदा का पर्यायवाची है। इसके अन्य पर्याय अपयश, अपवाद, बुराई, बदनामी, बुराई, बदगोई आदि। जबकि बरखुरदार का अर्थ - आज्ञाकारी होता है। अपस्मार का अर्थ मिरगी रोग होता है। स्तुति का पर्यायवाची है - पूजा, अर्चना, प्रशंसा, प्रार्थना, आराधना आदि। |
study91.co.in
Q.9.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘दुष्ट’ का पर्यायवाची नहीं है - |
||||
1.
खल |
||||
2. खलक |
||||
3. दुर्जन |
||||
4. अधम |
||||
Result: 2 | ||||
Solution: खलक दुष्ट का पर्यायवाची नहीं है। खलक संसार का पर्यायवाची है। इसके अन्य पर्याय - दुनिया, भुवन, जगती, जगत्, विश्व, इहलोक आदि। दुष्ट का पर्यायवाची है - खल, दुर्जन, अधम, धूर्त, पिशुन, असन्त, नीच आदि। |
study91.co.in
Q.10.
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द ‘उत्कंठित’ का पर्यायवाची नहीं है - |
||||
1.
इच्छुक |
||||
2. लालायित |
||||
3. उत्सुक |
||||
4. अभिलाषा |
||||
Result: 4 | ||||
Solution: इच्छुक, लालायित व उत्सुक शब्द ‘उत्कंठित’ के पर्यायवाची शब्द है, जबकि अभिलाषा इसका पर्यायवाची शब्द नहीं है। |
study91.co.in
Q.11.
कौन सा शब्द ‘अनीक’ का पर्यायवाची है - |
||||
1.
अर्जुन |
||||
2. सेना |
||||
3. अग्नि |
||||
4. घोड़ा |
||||
Result: 2 | ||||
Solution: अनीक शब्द सेना का पर्यायवाची है। सेना के अन्य पर्यायवाची शब्द - सैन्य, फौज, वाहिनी, कटक, लश्कर, अनीकिनी आदि। अग्नि के पर्यायवाची शब्द - आग, पावक, अनल, हुताशन आदि। घोड़ा के पर्यायवाची शब्द - तुरंग, वाजि, घोटक, हय, अश्व आदि। अर्जुन के पर्यायवाची शब्द - धनंजय, पार्थ, भारत, गांडीवधारी आदि। |
study91.co.in
Q.12.
‘खगेश’ का पर्यायवाची है - |
||||
1.
वासुदेव |
||||
2. वाक् |
||||
3. वैनतेय |
||||
4. विधु |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: खगेश का पर्यायवाची शब्द वैनतेय है। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द हैं - गरूड़, सर्पारि, हरियान, नागांतक। वासुदेव, श्रीकृष्ण का तथा विध, चन्द्रमा का पर्यायवाची है। |
study91.co.in
Q.13.
कुंदन का पर्यायवाची है - |
||||
1.
हेम |
||||
2. दुश्मन |
||||
3. मतंग |
||||
4. स्वजन |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: कुंदन का पर्यायवाची हेम होगा। कुंदन के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं - सोना, स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम। दुश्मन - अरि, विपक्षी, बैरी, शत्रु मतंग - गज, हाथी, कुंभी, मदकल स्वजन - स्नेही, सुहृदय, साथी, दोस्त |
study91.co.in
Q.14.
निम्न में से कौन सा कौमुदी का पर्यायवाची शब्द है - |
||||
1.
चाँदनी |
||||
2. चंद्रहास |
||||
3. ज्योति |
||||
4. रोश्नी |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: कौमुदी, चाँदनी का पर्यायवाची शब्द है। चाँदनी के अन्य पर्यायवाची शब्द - चंद्रिका, ज्योत्सना, जुन्हाई, अंजोरिया आदि हैं। शेष विकल्पों के शब्द तर्कसंगत नहीं है। |
study91.co.in
Q.15.
'अंलकेश' का पयार्यवाची हैं - |
||||
1.
बादल |
||||
2. कल्पवृक्ष |
||||
3. कुबेर |
||||
4. चपला |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: अंलकेश का सही पर्यायवाची है कुबेर, बादल, मेघ का पयार्यवाची है। चपला, विद्युत व कल्पवृक्ष का पर्यायवाची कल्पतरु है। |
study91.co.in
Q.16.
‘एषा’ का पर्यायवाची है - |
||||
1.
इच्छा |
||||
2. प्यार |
||||
3. लोभ |
||||
4. लालच |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: ‘एषा’ का पर्यायवाची इच्छा है, इसके अन्य पर्याय-अभिलाषा, कामना, वांछा, मर्जी। प्यार - प्रीति, प्रणय, स्नेह, प्रेम। |
study91.co.in
Q.17.
‘पत्थर’ का पर्यायवाची नहीं है - |
||||
1.
पाहन |
||||
2. उपल |
||||
3. पाषाण |
||||
4. उरग |
||||
Result: 4 | ||||
Solution: ‘पत्थर’ का पर्यायवाची शब्द उरग नहीं है, जबकि पत्थर के अन्य पर्याय - पाषाण, पाहन, उपल, प्रस्तर। सर्प - सारंग, उरग, विषधर, पन्नग। |
study91.co.in
Q.18.
‘चाँदनी’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है - |
||||
1.
चन्द्रातप |
||||
2. कौमुदी |
||||
3. ज्योत्स्ना |
||||
4. मयंक |
||||
Result: 4 | ||||
Solution: ‘चाँदनी’ का पर्यायवाची शब्द मयंक नहीं है, बल्कि यह चन्द्रमा का पर्यायवाची है। चाँदनी - कौमुदी, ज्योत्स्ना, तरंगिणी। चन्द्रमा - इन्दु, शशि, शशांक, सुधाकर। |
study91.co.in
Q.19.
‘विडौजा’ पर्यायवाची शब्द है - |
||||
1.
‘नक्षत्र’ का |
||||
2. ‘अप्सरा’ का |
||||
3. ‘इन्द्र’ का |
||||
4. ‘पत्थर’ का |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: ‘विडौजा’ इन्द्र का पर्यायवाची शब्द है, इसके अन्य पर्याय - सुरपति, शचीपति, मधवा, पुरन्दर। नक्षत्र - तारा, नभचर, तमचर, नखत। अप्सरा - देवबाला, देववधू, कामिनी। पत्थर - उपल, ओला, संग, इन्द्रोपल। |
study91.co.in
Q.20.
निम्नलिखित में कौन-सा शब्द ‘निशीथ’ का पर्यायवाची नहीं है - |
||||
1.
रात्रि |
||||
2. रजनी |
||||
3. तम |
||||
4. निशा |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: ‘निशीथ’ का पर्यायवाची शब्द तम नहीं है, बल्कि यह अधकार का पर्याय है। अंधकार - तिमिर, अंधियारा, अँधेरा, तमिस्त्रा। निशीथ - विभावरी, शर्वरी, तमी, विभा। |
study91.co.in
Q.21.
‘प्राची’ का पर्यायवाची शब्द है - |
||||
1.
प्राचीन |
||||
2. प्रकृत |
||||
3. पूर्व |
||||
4. प्रज्ञा |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: ‘प्राची’ का पर्यायवाची शब्द पूर्व है। प्राचीन - पूर्वकालीन, पुराना, भूतकालीन। प्रज्ञा - जेहन, मति, अक्ल, बुद्धि। |
study91.co.in
Q.22.
कौन-सा शब्द ‘इन्द्र’ का पर्यायवाची नहीं है - |
||||
1.
पुरंदर |
||||
2. शक |
||||
3. मधवा |
||||
4. गणाधिप |
||||
Result: 4 | ||||
Solution: ‘इन्द्र’ का पर्यायवाची शब्द गणाधिप नहीं है, बल्कि यह गणेश का पर्यायवाची है। गणेश - गणनायक, गणपति, लम्बोदर, विनायक। इन्द्र - सुरपति, देवराज, अमरपति, देवेश, शचीपति, पुरंदर, शक, मधवा। |
study91.co.in
Q.23.
सुधी, मनीषी, बुध निम्नलिखित में से किसके पर्यायवाची शब्द हैं - |
||||
1.
पंडित |
||||
2. धनी |
||||
3. पति |
||||
4. गुरु |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: पंडित के पर्यायवाची शब्द - सुधी, मनीषी, बुध, विद्वान, कोविद, विचक्षण, प्राज्ञ। धनी - अमीर, दौलतमंद, धनवान, मालदार। पति - भर्ता, वल्लभ, स्वामी, आर्यपुत्र, प्राणाधार। गुरु - शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय, उस्ताद। |
study91.co.in
Q.24.
निम्नलिखित शब्दों के क्रमशः पर्यायवाची शब्द होंगे - पार्वती, पुत्र, पृथ्वी |
||||
1.
शिवा, अवनि, आत्मजा |
||||
2. रुद्राणी, नंदन, अवनि |
||||
3. उमा, सुत, सुधा |
||||
4. सुमन, सुता, वसुधा |
||||
Result: 2 | ||||
Solution: पार्वती - अंबिका, आर्या, उमा, अर्पणा, रुद्राणी, शिवा। पुत्र - आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, नंदन, तनय। पृथ्वी - वसुन्धरा, अचला, धरा, अवनि, वसुधा। |
study91.co.in
Q.25.
निम्न में एक शब्द हाथी का पर्याय नहीं है, उस शब्द का चयन कीजिए - |
||||
1.
द्विज |
||||
2. द्विरद |
||||
3. तरणि |
||||
4. सिंधुर |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: ‘हाथी’ का पर्याय तरणि नहीं है, बल्कि यह सूर्य का पर्याय है। हाथी के अन्य पर्याय - द्विज, द्विरद, सिंधुर, हस्ती, दंती, मतंग, वितुंड, कुंभी, गज। |
study91.co.in
Q.26.
धूसर का पर्यायवाची होगा - |
||||
1.
खनक |
||||
2. सदन |
||||
3. बेसर |
||||
4. गजवदन |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: ‘धूसर’ का पर्याय बेसर होगा। इसके अन्य पर्याय - गर्दभ, शीतलावाहन, चक्रीवाहन, रासभ। गजवदन - गजानन, शंकरसुवन, लम्बोदर, गौरीनंदन। सदन - निकेतन, आलय, गृह, निलय, धाम। |
study91.co.in
Q.27.
नलिनी, कैरव, चंद्रप्रिया, किसके पर्यायवाची शब्द है - |
||||
1.
कौमुदी |
||||
2. सौदामिनी |
||||
3. कुमुदनी |
||||
4. कुमुदकला |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: नलिनी, कैरव, चंद्रप्रिया ये सभी कुमुदनी के पर्यायवाची शब्द हैं। कौमुदी - चाँदनी, ज्योत्स्ना, चन्द्रिका, चन्द्रकला। सौदामिनी - दामिनी, चंचला, चपला, बिजली। |
study91.co.in
Q.28.
‘कामदेव’ का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है - |
||||
1.
सरोज |
||||
2. उरोज |
||||
3. मनोज |
||||
4. पाथोज |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: ‘कामदेव’ का पर्यायवाची शब्द मनोज है, इसके अन्य पर्याय - मदन, कुसुमशर, अनंग, रतिपति, मनसिज। कमल - सरोज, अम्बुज, पुण्डरीक, नलिन। स्तन - पयोधर, उरोज, उरस, कुच। |
study91.co.in
Q.29.
‘पुलोमा’ का पर्यायवाची शब्द है - |
||||
1.
शची |
||||
2. उमा |
||||
3. कंज |
||||
4. पंचशर |
||||
Result: 1 | ||||
Solution: ‘पुलोमा’ का पर्यायवाची शब्द शची है, इसके अन्य पर्याय - इन्द्राणी, इन्द्रा, शताब्दी। उमा - पार्वती, गौरी, शिवा, भवानी। कंज - कमल, कुवलय, राजीव, तामरस। पंचशर - कामदेव, मदन, मनोभव, स्मर। |
study91.co.in
Q.30.
निम्नलिखित में क्या 'गंगा' का पर्यायवाची नहीं है- |
||||
1.
मंदाकिनी |
||||
2. भागीरथी |
||||
3. कालिन्दी |
||||
4. सुरसरिता |
||||
Result: 3 | ||||
Solution: कालिन्दी 'यमुना' का पर्यायवाची है, शेष विकल्प - मन्दाकिनी, भागीरथी, सुरसरिता, विष्णुपदीष सुरसरि, सुरधुनी, देवपगा, त्रिपथगा, जाह्नवी 'गंगा' के पर्याय हैं। |
study91.co.in
Q.31.
'मार' शब्द का पर्यायवाची है- |
||||
1.
जादू |
||||
2. स्वर्ण |
||||
3. अधम |
||||
4. अनंग |
||||
Result: 4 | ||||
Solution: 'मार' के पर्यायवाची शब्द हैं - स्मर, मदन, केतन, अनंग, मन्मथ, मनसिज, मनोभव, रतिपति, मनोज, मयन, कुसुमशर, मकरध्वज इत्यादि। |
study91.co.in
Q.32.
'खेचर' का पर्याय होगा- |
||||
1.
आकाश में चलने वाला |
||||
2. पक्षी |
||||
3. ग्रह |
||||
4. ये सभी |
||||
Result: 4 | ||||
Solution: 'खेचर' के पर्यायवाची शब्द हैं - आकाशचारी, तारागण, वायु, देवता, विमान, पक्षी, बादल इत्यादि। |
![]() |
---|
+91 7007734525, Info@study91.co.in, https://study91.co.in/ |
|
---|