औरंगजेब एवं दाराशिकोह

About Chapter

औरंगजेब एवं दाराशिकोह

किस मुगल बादशाह का दो बार राज्यभिषेक हुआ था - औरंगजेब        U.P.P.C.S. (Mains) 2006/U.P.P.C.S. (Pre) 2009

  • मुगल बादशाह औरंगजेब का राज्यभिषेक दो बार हुआ था।
  • उसका पहला राज्यभिषेक दिल्ली में 31 जुलाई, 1658 को हुआ था।
  • उसका दूसरा राज्यभिषेक खजवा एवं देवराई के युद्ध में सफल होने के बाद दिल्ली में ही 15 जून, 1659 को हुआ।
  • अब्दुल मुजफ्फर मुहीउद्दीन मुहम्मद औरंगजेब बहादुर आलमगीर पादशाह गाजी की उपाधि धारण कर वह मुगल बादशाह के सिंहासन पर आसीन हुआ।

किस मुगल बादशाह को जिंदा पीर कहा जाता था - औरंगजेब        P.C.S. (Pre) 2003

  • औरंगजेब जो कुछ दूसरों पर लागू करना चाहता था, उसका वह स्वयं अभ्यास करता था।
  • उसके व्यक्तिगत जीवन का नैतिक स्तर ऊँचा था और वह अपने युग के प्रचलित पापों से दृढ़तापूर्वक अलग रहता था।
  • इस प्रकार उसके समकालीन उसे शाही दरवेश समझते थे और मुसलमान उसे जिंदा पीर के रुप में मानते थे।

धरमट का युद्ध किनके बीच लड़ा गया - औरंगजेब तथा दारा शिकोह        I.A.S. (Pre) 2003

  • मध्य प्रदेश में स्थित उज्जैन के निकट धरमट नामक स्थान पर 15 अप्रैल, 1658 को औरंगजेब तथा दारा शिकोह के मध्य युद्ध हुआ था।
  • इस युद्ध में जोधपुर के राजा जसवंत सिंह ने दारा शिकोह की तरफ से तथा मुराद ने औरंगजेब की तरफ से भाग लिया था।
  • धरमट युद्ध ने औरंगजेब की स्थिति को काफी सुदृढ़ बना दिया एवं शाही सेना की पराजय से दारा शिकोह की दुर्बलता प्रकट हुई।

मुगल शहजादा जिसने श्री नगर गढ़वाल में आश्रय लिया था - सुलेमान शिकोह        P.C.S. (Pre) 2004

  • उत्तराधिकारी के युद्ध में औरंगजेब से पराजित दारा शिकोह के पुत्र शहजादे सुलेमान शिकोह ने श्रीनगर गढ़वाल के शासक पृथ्वीसिंह के यहाँ शरण ली थी।
  • लेकिन उसके उत्तराधिकारी मेदिनी सिंह ने उसे औरंगजेब को सौंप दिया।
  • सुलेमान शिकोह को ग्वालियर के किले में बंद कर दिया गया और वहां उसको अफीम खिलाकर मार डाला गया।

मुगल सम्राट जिसने सर्वाधिक संख्या में हिंदू अधिकारियों की नियुक्ति की थी, का नाम है - औरंगजेब        U.P.P.C.S. (Pre) 1998/U.P. Lower Sub. (Pre) 2004         

औरंगजेब के किस पुत्र ने विद्रोह करके राजपूतों के विरुद्ध अपने पिता की स्थिति दुर्बल कर दी थी - अकबर        U.P.P.C.S. (Mains) 2007

  • औरंगजेब के पुत्र मुहम्मद अकबर ने 1681 ई. में विद्राेह करके राजपूतों के विरुद्ध अपने पिता की स्थिति दुर्बल कर दी थी।
  • अकबर राजपूतों के विरुद्ध लड़े जाने वाले युद्ध से निराश हो गया था।
  • उसे अपने पिता की धर्मांधता की नीति की सफलता में विश्वास नहीं था और विचारों से वह उदार था।
  • उसी अवसर पर मेवाड़ के राणा राजसिंह और राठौर नेता मारवाड़ के दुर्गादास ने उसके सामने प्रस्ताव रखा कि यदि वह अपने को भारत का बादशाह घोषित कर दे तो मेवाड़ और मारवाड़ दोनों की सेनाएं उसकी सहायता करेंगी।
  • दुर्गादास ने अकबर को अपने संरक्षण में रखा, राजपूताना तथा खानदेश की कठिन यात्रा की, मुगल सेना से उसकी रक्षा की और उसे शिवाजी के पुत्र शम्भाजी के दरबार में पहुँचाने में सफलता पाई।
  • 1682 ई. में औरंगजेब स्वयं अकबर का पीछा करता हुआ दक्षिण भारत गया।
  • लेकिन अकबर फारस भाग गया और वहीं पर औरंगजेब के अंतिम काल में अकबर की मृत्यु हुई।

औरंगजेब ने जोधपुर के शासक जसवंत सिंह को 1658 ई. के धरमट के युद्ध में पराजित किया था, धरमट किस राज्य में स्थित है - मध्य प्रदेश        R.A.S./R.T.S. (Pre) 2007

किस बादशाह के अंतर्गत मुगल सेना में सर्वाधिक हिंदू सेनापति थे - औरंजेब        U.P.P.C.S. (Pre) 2000

  • औरंगजेब के शासनकाल के दौरान मुगल सेना में सर्वाधिक हिंदू सेनापति थे।
  • उसके काल में कुल सेनापतियों में 33 प्रतिशत हिंदू थे जिसमें मराठों की संख्या आधे से अधिक थी।
  • अकबर के काल में यह अनुपात 16 प्रतिशत तथा शाहजहाँ के काल में 24 प्रतिशत था।

किस मुगल सेनापति के साथ शिवाजी ने 1665 ई. में पुरंदर की संधि पर हस्ताक्षर किए थे - जयसिंह        U.P.P.C.S. (Mains) 2008/U.P.P.C.S. (mains) 2009/U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010/U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (mains) 2010/U.P.P.C.S. (Pre) 2011  

  • 1665 के आरंभ में औरंगजेब ने राजा जयसिंह के नेतृत्व में विशाल सेना शिवाजी का दमन करने के लिए भेजी।
  • जयसिंह कछवाहा शासक थे जो कि युद्ध और शांति, दोनों कलाओं में निपुण थे।
  • वह चतुर कूटनीतिज्ञ थे और उसने समझ लिया कि बीजापुर को जीतने के लिए शिवाजी से मैत्री करना आवश्यक है।
  • इसलिए पुरंदर के किले पर मुगलों की विजय और राजगढ़ की घेराबंदी के बावजूद उन्होंने शिवाजी से संधि की पुरंदर की यह संधि जून,1665 में हुई।

सम्राट औरंगजेब की पुत्री का क्या नाम था - मेहरुन्निसा        U.P.P.C.S. (Mains) 2005

  • मेहरुन्निसा औरंगजेब की पुत्री थी।
  • औरंगजेब के कुल - 10 पुत्र और पुत्री थी।
  • जेबुन्निसा, मुहम्मद सुल्तान, जीनतुन्निसा, बहादुर शाह, बदरुन्निसा, जुबदतुन्निसा, मुहम्मद आजमशाह, सुल्तान मुहम्मद अकबर, मेहरुन्निसा, मुहम्मद काम बख्श।

औरंगजेब ने बीजापुर की विजय कब की थी - 1686        U.P.P.C.S. (Pre) 1992

  • उत्तराधिकारी के युद्ध से पहले शाहजहाँ के आदेश से औरंगजेब ने बीजापुर से एक संधि की थी जिसके अनुसार अली आदिलशाह द्वितीय ने मुगलों को डेढ़ करोड़ रुपया और बीदर, कल्याणी तथा पुरंदर के किले देने का वायदा किया था।
  • लेकिन बीजापुुर ने इस संधि की शर्तों का पालन नहीं किया।
  • औरंगजेब ने 1665 ई. में मिर्जा राजा जयसिंह को शिवाजी का दमन करने तथा बीजापुर के शासक आदिलशाह पर आक्रमण करने के लिए भेजा।
  • जयसिंह ने शिवाजी को पुरंदर की संधि (1665) करने के लिए बाध्य किया लेकिन बीजापुर पर अधिकार करने में वह असफल रहा।
  • मार्ग में ही 1666 ई.में बुरहानपुर में उसकी मृत्यु हो गई।
  • जयसिंह की मृत्यु के बाद औरंगजेब ने इस कार्य के लिए 1676 ई. में मुगल सुबेदार दिलेर खां को नियुक्त किया।
  • दिलेर खां ने बीजापुर पर आक्रमण कर सुल्तान आदिलशाह को औरंगजेब के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए विवश किया।
  • उसके बाद 1686 ई. में बीजापुर को मुगल साम्राज्य में मिला लिया गया।

संत रामदास को किसके शासनकाल से संबंधित किया जाता है - औरंगजेब        U.P.P.C.S. (Mains) 2009

  • संत या समर्थ रामदास महाराष्ट्र के महान संत थे।
  • इनका जन्म 1606 ई. में जबकि मृत्यु 1682 ई. में हुई थी।
  • यह मुगल शासक औरंगजेब के समकालीन थे।
  • गुरु रामदास सिक्ख संप्रदाय के चौथे गुरु थे जो अकबर के समकालीन थे।

जजिया किसके शासनकाल में पुनः लगाया गया था - औरंगजेब        U.P.P.C.S. (Pre) 2002

  • अकबर महान ने अपने साम्राज्य से जजिया कर की समाप्ति की घोषणा की थी, लेकिन औरंगजेब ने उसे 1679 ई. में पुनर्जीवित कर दिया।
  • इस कर के लिए हिंदुओं को तीन वर्गो में बाँटा गया -
  • (1) जिनकी आय 200 दिरहम प्रतिवर्ष से कम थी, उनको 12 दिरहम प्रतिवर्ष देना था।
  • (2) जिनकी आय 200 से 10000 दिरहम प्रतिवर्ष थी उनको 24 दिरहम प्रतिवर्ष देना था।
  • (3) जिनकी आय 10000 दिरहम प्रतिवर्ष के ऊपर थी उनको 48 दिरहम प्रतिवर्ष देना पड़ता था।
  • स्त्रियां, गुलाम, 14 वर्ष की आयु से कम के बच्चे, भिखारी और आय रहित व्यक्ति इस कर से मुक्त थे।
  • हिंदू राजाओं एवं ब्राह्मणों को भी इसे देने के लिए बाध्य किया गया।
  • जजिया को पुनर्जीवित करने के विषय में यूरोपीय यात्री मनूची लिखता है कि इसका उद्देश्य बादशाह के रिक्त कोष को संपन्न करना था, किंतु इसमें आंशिक सत्य ही दिखाई देता है।

दिल्ली के लाल किले में मोती मस्जिद का निर्माण किया था - औरंगजेब ने        U.P.P.C.S. (Pre) 2001/U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002

  • दिल्ली के लाल किले के अंदर औरंगजेब ने संगमरमर की एक मस्जिद (मोती मस्जिद) का निर्माण करवाया क्योंकि शाहजहाँ ने अपनी योजना के अनुसार किले के अंदर मस्जिद का निर्माण न करवा कर किले के बाहर जामा मस्जिद का निर्माण करवाया था।
  • औरंगजेब ने किले के अंदर मस्जिद की आवश्यकता का अनुभव कर मोती मस्जिद का निर्माण करवाया।

औरंगजेब ने दक्षिण में, जिन दो राज्यों को विजय किया था, वह थे - बीजापुर एवं गोलकुंडा        U.P.P.C.S. (Pre) 2004/U.P. Lower Sub. (Pre) 2004        

  • 1652 ई. में जब औरंगजेब दूसरी बार दक्षिण का सुबेदार नियुक्त किया गया तो उसने गोलकुंडा एवं बीजापुर के विरुद्ध आक्रामक नीति अपनाई थी, संभवतः उसने इन दोनों राज्यों को विध्वंस भी कर दिया होता, लेकिन दारा शिकोह के परामर्श पर शाहजहाँ द्वारा भेजे आदेश के अनुसार 1656 ई. में गोलकुंडा (1687) एवं बीजापुर (1686) पर अधिपत्य स्थापित किया।
  • कहा जाता है कि औरंगजेब ने गोलकुंडा के किले को उसी तरह सोने की कुंजियों से खोला था, जिस तरह अकबर ने असीरगढ़ के किले को खोला था।

बीवी का मकबरा का निर्माता था - औरंगजेब        R.A.S./R.T.S. (Pre) 1999

  • औरंगजेब ने औरंगाबाद में अपनी प्रिय पत्नी राबिया - उद - दौरानी के मकबरे का निर्माण 1678 ई. में कराया था।
  • इसे बीवी का मकबरा भी कहा जाता है।
  • इसकी स्थापत्य कला शैली सुप्रसिद्ध ताजमहल पर आधारित थी।
  • इसलिये इसे द्वितीय ताजमहल भी कहा जाता है, लेकिन ताजमहल की तुलना में यह मकबरा कम सुंदर है।
  • इस मकबरे का निर्माण औरंगजेब के शासनकाल में उसके पुत्र आजमशाह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

औरंगजेब ने किसको साहिबात - उज - जमानी की उपाधि प्रदान की - जहां आरा        U.P.P.C.S. (Pre) 2014

  • औरंगजेब ने जहां आरा को साहिबात - उज - जमानी की उपाधि प्रदान की थी।
  • जहाँ आरा बेगम सम्राट शाहजहाँ और महारानी मुमताज महल की सबसे बड़ी बेटी थी।

औरंगजेब

पत्नी -

नवाब बाई

बहादुर शाह प्रथम, मुहम्मद सुल्तान, बदरुन्निसा

दिलरास बानो बेगम

जेबुन्निसा, जीनतुन्निसा, जुबदतुन्निसा, मुहम्मद आजम शाह, सुल्तान मुहम्मद अकबर

औरंगाबादी महल

मेहरुन्निसा

उदयपुरी महल

कामबख्श


Show less

Exam List

औरंगजेब एवं दाराशिकोह - 01
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book