कांग्रेस से पूर्व स्थापित संस्थाए

About Chapter

कांग्रेस से पूर्व स्थापित राजनीतिक संस्थाएं

भारत में जिस राजनीतिक संगठन की स्थापना 1838 में हुई उसका नाम था - जमींदारी एसोसिएशन        I.A.S. (Pre) 1993/P.C.S. (Pre)2010

  • जमींदारी एसोसिएशन या लैंड होल्डर्स सोसाइटी की स्थापना 1838 ई. में कलकत्ता में हुई थी।
  • यह पहली राजनीतिक संस्था / संगठन थी जिसने संगठित राजनीतिक प्रयासों का शुभारंभ किया तथा शिकायतों को दूर करने के लिए संवैधानिक उपचारों का प्रयोग किया।
  • इसका उद्देश्य जमींदारों के स्वार्थो की रक्षा करना था।
  • इसके संस्थापक द्वारकानाथ टैगोर एवं उनके सहयोगी जमींदार थे।

किस एक ने सन् 1875 में हाउस ऑफ कॉमन्स में एक याचिका प्रस्तुत करते हुए ब्रिटिश संसद में भारत के प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व की मांग की - दि पूना सार्वजनिक सभा         I.A.S. (Pre) 2002        

  • पूना सार्वजनिक सभा की स्थापना 1870 ई. में एम.जी. रानाडे तथा जी.वी. जोशी द्वारा की गई थी।
  • रानाडे ने सभा को विलक्षण नेतृत्व प्रदान किया।
  • 1875 ई. में इस संस्था ने ब्रिटिश संसद में भारतीयों के प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व की मांग करते हुए हाउस ऑफ कॉमन्स के समक्ष याचिका प्रस्तुत की।

भारत संघ (Indian Association) के संस्थापक कौन थे - सुरेन्द्र नाथ बनर्जी        B.P.S.C. (Pre) 2001

  • 26 जुलाई, 1876 को सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने आनंद मोहन बोस के सहयोग से इंडियन एसोसिएशन या भारत संघ की स्थापना कलकत्ता में की।
  • यह उस समय राजनीतिक संस्थाओं में सबसे प्रमुख एवं महत्वपूर्ण थी, जिसे कांग्रेस से पूर्व अखिल भारतीय स्तर की संस्था का सम्मान प्राप्त था।
  • इस संस्था ने सिविल सेवा परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग तथा इल्बर्ट बिल विवाद जैसे मामलों को लेकर आंदोलन चलाया।
  • इंडियन एसोसिएशन (भारत संघ) में जमींदारों के स्थान पर मध्यम वर्ग को प्रधानता दी गई थी।

भारतीय नेताओं में से कौन एक, ब्रिटिश द्वारा इंडियन सिविल सर्विस से बर्खास्त किया गया था - सुरेन्द्र नाथ बनर्जी         I.A.S. (Pre) 1999

  • सुरेन्द्र नाथ बनर्जी 1869 ई. में भारतीय सिविल सेवा के लिए उत्तीर्ण घोषित किए गए, किंतु तकनीकी आधारों पर इन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।
  • न्यायालय का निर्णय इनके पक्ष में होने पर इन्हें यथावत सिविल सेवा में ले लिया गया, लेकिन शीघ्र ही खोखले आधारों पर उन्हें सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया।
  • ये इंडियन एसोसिएशन तथा इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक थे।

सुरेंद्रनाथ बनर्जी द्वारा स्थापित उस संगठन का नाम बतलाइए जिसका 1886 में इंडियन नेशनल कांग्रेस में विलय हो गया - इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस        U.P.P.C.S. (Mains) 2007

  • प्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस बंबई में 1885 ई. के बड़े दिन के सप्ताह में बैठी।
  • इसका सभापतित्व डब्ल्यू.सी. बनर्जी नामक एक बंगाली बैरिस्टर ने किया।
  • करीब - करीब उसी समय सुरेन्द्र नाथ बनर्जी की अध्यक्षता में भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) का दूसरा अधिवेशन कलकत्ता में हुआ।
  • ऐसा मालूम पड़ता है कि दोनों आंदोलन समकालिक एवं स्वतंत्र थे तथा दोनों में से किसी के भी संगठनकर्ताओं को दूसरे के बारे में उसके अधिवेशनों के पहले कोई जानकारी न थी, अधिवेशनों के ठीक पहले आकर यह जानकारी हुई।
  • दोनों संगठन एक ही ढंग पर सोचे गए तथा दोनों ने एक ही प्रकार का कार्यक्रम अपनाया।
  • यह स्पष्टतः अवांछनीय था कि ऐसे संघ हों, जो भारत के दो विभिन्न भागों में स्वतंत्र रुप से काम करें।
  • यह राष्ट्रीय एकता की भावना की वृद्धि का जबर्दस्त सबूत है कि 1886 ई. में बिना किसी कठिनाई के भारतीय राष्ट्रीय सम्मेलन (इंडियन नेशनल कॉन्फ्रेंस) चुपचाप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में मिल गया।

कौन 1885 में स्थापित बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन के संस्थापकों में से एक था - फिरोजशाह मेहता        U.P.P.C.S. (Mains) 2016        

  • 1885 ई. में फिरोजशाह मेहता, बदरुद्दीन तैय्यब जी तथा के.टी. तैलंग के प्रयास से बंबई प्रेसीडेंसी एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।

राजनैतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय कौन थे - सुरेंद्र नाथ बनर्जी        B.P.S.C. (Pre) 2008

  • राजनैतिक सुधारों को लेकर विरोध करने वाले पहले भारतीय सुरेंद्र नाथ बनर्जी थे।
  • इन्होंने 1876 ई. में कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की थी।
  • इन्होंने जन चेतना के प्रसार के लिए बंगाली पत्रिका का भी संपादन किया।
  • इन्हें दो बार कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।
ब्रिटिश इंडिया सोसायटी1839विलियम एडम
बॉम्बे एसोसिएशन1852दादाभाई नौरोजी
ईस्ट इंडिया एसोसिएशन1866दादाभाई नौरोजी
नेशनल इंडिया एसोसिएशन1870 - 71मेरी कारपेंटर और मैनिंग
इंडियन लीग1875शिशिर कुमार घोष
इंडियन एसोसिएशन1876सुरेंद्रनाथ बनर्जी और आनंद मोहन बोस
मद्रास महाजन सभा1884बी. राघवाचारी, जी. सुब्रमण्यम और पी. आनंद चारलू
Show less

Exam List

कांग्रेस से पूर्व स्थापित संस्थाए - 01
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
ब्रिटिशकालीन भारत की प्रमुख संस्थाएँ एवं संगठन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book