अपवाह तंत्र

About Chapter

अपवाह तंत्र

हिमालय की नदियां से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • भारत की नदियों को दो भागों में बांटा गया है।
  • 1- हिमालय की नदियां
  • 2- प्रायद्वीपीय भारत की नदियां
  • सुविधा की दृष्टि से हिमालय की नदियों को भी तीन भागों में बांटते हैं -
  • 1- सिंधु नदी तंत्र
  • 2- गंगा नदी तंत्र
  • 3- ब्रम्हपुत्र नदी तंत्र
  • हिमालय की तीन नदियां सिंधु, सतलज, एवं ब्रह्मपुत्र हिमालय की उत्पत्ति से पहले भी यहां बहती थी। यह तीनों नदियां मानसरोवर झील से निकलती थी तथा टेथिस सागर में गिरती थी।
  • आज जहां पर हिमालय पर्वत है वहां पर पहले टेथिस सागर का विस्तार था जिसे टेथिस भूसन्नति भी कहा जाता है। जब टेथिस भूसन्नति से हिमालय का उत्थान प्रारंभ हुआ तो यह तीनों नदियों ने अपना रास्ता एवं दिशा परिवर्तन नहीं किया बल्कि इन तीनों नदियों ने हिमालय के उत्थान के साथ साथ हिमालय को काटती रही अर्थात अपनी घाटी को गहरा करती रही जिसके परिणाम स्वरुप इन तीनों नदियों ने वृहद हिमालय में अपनी अपनी जगह पर गहरे एवं संकरी घाटियों का निर्माण कर दिया जिसे गार्ज या आई (I) आकार की घाटी भी कहते हैं या कैनियन भी कहते हैं। अंतर यह है की कैनियन गार्ज की अपेक्षा अधिक गहरा होता है।
  • 1- सिंधु गार्ज - सिंधु नदी पर जम्मू-कश्मीर में गिलगिट के समीप
  • 2- शिपकिला गार्ज - हिमाचल प्रदेश में सतलज नदी पर
  • 3- दिहांग गार्ज - अरुणाचल प्रदेश में ब्रम्हपुत्र नदी पर
  • हिमालय की पूर्ववर्ती नदी एवं ब्रम्हपुत्र अंतर्राष्ट्रीय नदी हैं अर्थात इनमें से प्रत्येक नदी तीन देशों से होकर गुजरती है।
  • 1- सिंधु नदी - चीन, भारत, पाकिस्तान
  • 2- सतलज नदी - चीन, भारत, पाकिस्तान
  • 3- ब्रह्मपुत्र नदी - चीन, भारत, बांग्लादेश

भारत की नदियाँ के उद्गम स्थल और उनसे जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य - 

  • हिमालय पार की नदियाँ है - ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलज
  • नदियों की लम्बाई का सही अवरोही क्रम कौन-सा है - ब्रह्मपुत्र-गंगा-गोदावरी-नर्मदा
  • भारत की वृहत्तम नदी कौन है - गंगा
  • गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है - पद्मा
  • गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है - मेघना
  • भारत की सबसे अधिक नौगम्य दो नदियाँ है - गंगा और ब्रह्मपुत्र
  • नदियों में से भारत में किस पर सबसे लम्बा सडक सेतु है - गंगा
  • कौन नदी 'बंगाल का शोक' कहलाती है - दामोदर
  • वे दो प्रमुख नदियाँ कौन - सी है जो अमरकंटक पठार से निकलती है परन्तु वे अलग-अलग दिशाओं में बहती हैं - नर्मदा और सोन
  • तवा किसकी सहायक नदी है - नर्मदा
  • कौन - सी नदी प्रारम्भ में अरुण नदी के नाम से जानी जाती है - कोसी
  • किस नदी को 'उड़ीसा का शोक' कहा जाता है - ब्राह्मणी
  • इंदौर के समीप स्थित जनापाव पहाड़ी स्त्रोत है - चम्बल नदी का
  • भारत की लवण नदी के नाम से जानी जाती है - लूनी
  • कौन- सी नदी भेड़ाधाट के समीप कपिलधारा जलप्रपात का निर्माण करती है - नर्मदा
  • कौन - सी नदी ज्वारनदमुख का निर्माण करती है -  नर्मदा
  • प्रायद्वीपीय भारत की निम्न नदियों में से कौन शेष तीन से विशिष्ट रूप से भिन्न है - नर्मदा
  • क्षिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है - चम्बल
  • महानदी, नर्मदा तथा सोन नदियाँ कहाँ से निकलती है - अमरकंटक पहाड़ी से
  • कौन - सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है - नर्मदा
  • दक्षिण भारत के पठारी प्रदेश को कौन – सी नदी दो भागों में विभाजित करती है - नर्मदा
  • दक्षिण भारत की नदियों में सबसे लम्बी नदी है - गोदावरी
  • किस नदी को 'वृद्ध गंगा' के नाम से जाना जाता है - गोदावरी
  • गोदावरी नदी का उद्वम स्थल है - त्रयंबक गाँव
  • वैनगंगा तथा पैनगंगा किसकी सहायक नदी है - गोदावरी
  • भारत की सबसे लम्बी नदी जिसका उद्गम तथा मुहाना दोनों भारतीय क्षेत्र में स्थित है - गोदावरी
  • कावेरी नदी का उद्गम स्थल है - ब्रह्मगिरि
  • कावेरी नदी गिरती है - बंगाल की खाड़ी में
  • कावेरी नदी जल विवाद मुख्यत: किन दो राज्यों के मध्य है - कर्नाटक तथा तमिलनाडु 
  • किस नदी को उसकी पवित्रता के कारण 'दक्षिणी भारत की गंगा' कहा जाता है - कावेरी
  • कृष्णा नदी का उद्गम स्थल किसके समीप है - महाबलेश्वर
  • पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदी है - कृष्णा
  • इंडोब्रह्मा है - एक पौराणिक नदी
  • सुंदर वन का डेल्टा कौन सी नदी बनाती है - गंगा-ब्रह्मपुत्र
  • गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों का उद्गम स्थान क्रमश: स्थित है - उत्तराखंड तथा तिब्बत में
  • तिब्बत में बहने वाली नदी सांगपो किससे होकर भारत में प्रवेश करती है - अरुणाचल प्रदेश
  • सिन्धु नदी की लम्बाई उतनी ही है जितनी की ब्रह्मपुत्र की यह लम्बाई कितनी है - 2900 किमी.
  • विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप 'माजुली' का निर्माण करने वाली नदी हैं - ब्रह्मपुत्र
  • कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होती है - बेतवा
  • किस नदी को 'बिहार का शोक' कहा जाता है - कोसी
  • कौन - सी नदी हिमालय से परे की नदी है - सतलज
  • नदियों में से कौन एक 'विनाशक नदी कहलाती है - कोसी
  • दामोदर नदी निकलती है - छोटानागपुर पठार से
  • --------- भूमिबन्धित नदी है - लूनी
  • भारत की सबसे बड़ी वाह नदी है - गंगा
  • विश्व का वृहत्तम डेल्टा निर्मित होता है - गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा
  • मानस किस नदी की उपनदी है - ब्रह्मपुत्र
  • कौन-सी नदी भ्रंश द्रोणी से होकर बहती है - नर्मदा
  • सोन और नर्मदा निकलती है - अमरकंटक से
  • नदियों में से सबसे अधिक पथ परिवर्तन किया है - कोसी नदी
  • हिमालय काटकर एवं बहकर आने वाली नदियाँ हैं - ब्रह्मपुत्र, सतलज, सिन्धु
  • वह नदी कौन - सी है जो एक विभ्रंश-घाटी (Riff Valley) से होकर बहती है - नर्मदा
  • प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है - गोदावरी
  • लूनी नदी किसमें गिरती है - कच्छ का रण
  • कौन - सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है - माही नदी
  • भागीरथी नदी निकलती है - गोमुख से
  • भारत में तलछट को परिवाहित करने वाली प्रमुख नदी कौन - सी है - ब्रह्मपुत्र
  • सिन्धु नदी की एक सहायक नदी जो हिमाचल प्रदेश से होकर बहती है, वह है - सतलज
  • प्रायद्वीपीय पठार में नर्मदा नदी असाधारण रूप से सीधे प्रणाल के साथ पश्चिम की ओर बहती है, ऐसा इसलिए हैं, क्योंकि - नदी पश्चिम की ओर अवनत रिफ्ट घाटी की द्रोणिका से होकर बहती है
  • चम्बल नदी किन राज्यों से होकर बहती है - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान
  • नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में बहता है - मध्य प्रदेश
  • भारत में डेल्टा बनाने वाली नदियाँ है - कावेरी, गंगा, महानदी
  • कहाँ भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा बन जाती है - देव प्रयाग
  • अरावली पर्वत शृंखला निम्नलिखित नदी प्रणाली से द्वि विभाजित होती है - चम्बल और साबरमती
  • सिन्धु नदी का उद्गम स्थल है - मानसरोवर झील
  • गोदावरी नदी कहाँ से होकर बहती है - महाराष्ट्र व आन्ध्र प्रदेश
  • इन पश्चिम वाहिनी नदियों में कौन दो पर्वत श्रेणियों के बीच बहती है - नर्मदा
  • भारत में सबसे ऊँची ज्वारीय ज्वारभित्ति वाली नदी कौन - सी है - हुगली
  • नदियों को जोड़ने की योजना का प्रस्ताव किसके शासन काल में रखा गया था - राजग सरकार
  • नदियों में से कौन अपने मार्ग में परिवर्तन करने के लिए कुख्यात है - कोसी
  • भारत में सबसे बड़ा नदी मुख किस नदी के मुख पर है - हुगली
  • पंजाब के निर्माण में सबस महत्त्वपूर्ण नदी कौन - सी है - सिन्धु
  • कौन - सी नदी विन्ध्य तथा सतपुड़ा पर्वत शृंखला के मध्य से होकर गुजरती है - नर्मदा
  •  कौन - सी नदी अरब सागर में गिरती है - माही
  • प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन है - गोदावरी
  • शारदा नदी का उद्गम स्थल है - मिलाम हिमनद
  • अमरकंटक में कौन - सी नदी का उद्गम होता - नर्मदा
  • किस एक स्थान से भारत की दो महत्त्वपूर्ण नदियों का उद्गम होता है, जिनमें से एक उत्तर की तरफ प्रवाहित होकर बंगाल की खाड़ी की तरफ प्रवाहित होने वाली दूसरी महत्त्वपूर्ण नदी में मिलती है और दूसरे अरब सागर की तरफ प्रवाहित होती है - अमरकंटक
  • हाल ही में केंद्र सरकार ने जिसे राष्ट्रीय नदी का दर्जा देने की घोषणा की है, वह कौन - सी है - गंगा
  • निम्न नदियों में से किसका सर्वाधिक बड़ा जल-ग्रहण क्षेत्र है - गोदावरी
  • हगरी' सहायक नदी है - तुंगभद्रा की
  • कोपली जिसकी सहायक नदी है, वह है - ब्रह्मपुत्र
  • खारी नदी जिस अपवाह तंत्र का अंग है, वह है - बंगाल की खाड़ी
  • सतलज नदी का उद्गम है - इनमें से कहीं भी नहीं
  • सिन्धु नदी का उद्गम होता है - कैलाश पर्वतमाला से
Show less

Exam List

अपवाह तंत्र - 01
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
अपवाह तंत्र - 02
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
अपवाह तंत्र - 03
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
अपवाह तंत्र - 04
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
भारत की नदियाँ
  • Question 30
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 30
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book