शुष्क प्रदेश/मरुस्थल एवं घास के मैदान

About Chapter

विश्व के प्रमुख मरुस्थल

विश्व के प्रमुख मरुस्थल

सहारा मरुस्थल

  • यह विश्व का सबसे बड़ा व गर्म मरुस्थल अफ्रीका के उत्तरी - पश्चिमी भाग में विस्तृत है।
  • इसी मरुस्थल में विश्व का उच्चतम तापमान अल - अजीजिया में रिकार्ड किया गया है।
  • अर्ग सहारा मरुस्थल का रेतिला क्षेत्र है।
  • हमदा सहारा की पथरीली मरुभूमि है।
  • एटलस पर्वत अहागार पर्वत व तिवेस्ती पर्वत इसी मरुस्थल में अवस्थित है।

थार मरुस्थल

  • भारत के राजस्थान राज्य व पाकिस्तान में विस्तृत यह मरुस्थल भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल है। (दक्षिण एशिया)
  • यहां पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस के निक्षेप मौजूद है।
  • यह गर्म व शुष्क मरुस्थल है।
  • विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला मरुस्थल
  • ग्रेट इंडियन डेजर्ट

आटाकामा मरुस्थल

  • चिली तथा पेरु के तट पर उत्तर से दक्षिण की ओर फैला हुआ है।
  • विश्व का सबसे शुष्क मरुस्थल है।
  • इस मरुस्थल में नाइट्रेट, आयोडीन, बोरेक्स के भंडार है।
  • जिनका उपयोग रासायनिक खाद बनाने के काम में होता है।

गोबी मरुस्थल

  • मंगोलिया तथा चीन के उत्तरी भाग में फैला हुआ है।
  • यह एक ठंडा मरुस्थल है।
  • इस मरुस्थल में शीत ऋतु में बर्फ पड़ती है।
  • यह विश्व का विशालतम शीतोष्ण मरुस्थल है।
  • यह मरुस्थल अल्टाई पर्वत से घिरा हुआ है।

ग्रेट बेसिन

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के सिरानेवादा तथा उटाह राज्यों में फैला हुआ है।
  • ग्रेट बेसिन में मृत घाटी तथा मोजाबे का मरुस्थल सम्मिलित है।
  • इसी प्रदेश में 1986 में ग्रेट बेसिन नेशनल पार्क स्थापित किया गया था।

ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल

  • आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिम में फैला यह एक उष्ण मरुस्थल है।
  • इसके किसी-किसी भाग पर रेत और कहीं- कहीं बंजर चट्टाने है।
  • इस मरुस्थल में सोना-चाँदी के भंडार है।

मोजाबे मरुस्थल

  • कैलिफोर्निया, नवादा एवं एरिजोना राज्यों में फैला हुआ, एक उष्ण मरुस्थल है।
  • इस मरुस्थल से कोलोरेडो नदी गुजरती है।
  • जिस पर विश्व की सबसे बड़ी कैनियन है।
  • हूवर डैम कोलोरेडो नदी पर इसी मरुस्थल में बांधा गया है।

कराकुम मरुस्थल

  • कैस्पियन सागर एवं अरल सागर के मध्य अवस्थित है।
  • कराकुम एक शीतोष्ण कटिबंधीय मरुस्थल है।
  • इस मरुस्थल का रेत काले रंग का है।
  • आमु नहर की खुदाई के बाद इसके बहुत से भाग से सिंचित करके कृषि के अंतर्गत ले लिया गया है।

इर्स्टन मरुस्थल

  • नील नदी तथा लाल सागर के बीच में मिस्त्र में अवस्थित यह एक उष्ण मरुस्थल है।
  • इसमें औसत वार्षिक वर्षा 20 सेमी से कम होती है।
  • इसकी मुख्य वनस्पति नागफनी है।

गिब्सन का मरुस्थल

  • आस्ट्रेलिया में विक्टोरिया मरुस्थल के उत्तर में अवस्थित एक उष्ण मरुस्थल है।
  • प्राकृतिक वनस्पति में ऑस्ट्रेलियायी बबूल तथा कॉटेदार झाड़िया मुख्य है।
  • कंगारु मुख्य जंगली पशु है जो ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु है।

सोनोरन मरुस्थल

  • मैक्सिको उत्तरी - पश्चिमी भाग में विस्तृत उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा मरुस्थल है।
  • यह एक गर्म मरुस्थल है।
  • इसका निर्माण कैलिफोर्निया की ठंडी जलधारा के प्रभाव से हुआ है।

एरिजोना मरुस्थल

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना तथा नेवादा राज्यों में विस्तृत एक गर्म व शुष्क मरुस्थल है।
  • विश्व के सबसे ऊँचे कैक्टस इसी मरुस्थल में पाये जाते हैं।
  • कैलिफोर्निया की ठंडी जलधारा इसी मरुस्थल से बहती है।

ग्रेट सैण्डी मरुस्थल

  • पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में मकर रेखा के उत्तर तथा किम्बर्ले पठार के दक्षिण स्थित एक शुष्क मरुस्थल है।
कारु मरुस्थलनामिब मरुस्थल
किज़िल कुम मरुस्थलस्टुअर्ट मरुस्थल
रब-अल-खाली मरुस्थलअल-नफूद मरुस्थल
साहेल मरुस्थलदस्त-ए-कवीर मरुस्थल
सिम्पसन मरुस्थलपेटागोनिया मरुस्थल
वेस्टर्न मरुस्थलतकलामकान मरुस्थल चीन
कालाहारी मरुस्थलदस्त-ए-लूत मरुस्थल
नूबियन मरुस्थललोपोनोर मरुस्थल
Show less

Exam List

शुष्क प्रदेश/मरुस्थल एवं घास के मैदान - 01
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
विश्व के मरुस्थल
  • Question 30
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 40
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book