सामान्य परिचय - क्षेत्रफल, आक्षांशीय विस्तार एवं अन्य

About Chapter

सामान्य परिचय - क्षेत्रफल, आक्षांशीय विस्तार एवं अन्य

सामान्य परिचय - क्षेत्रफल, आक्षांशीय विस्तार एवं अन्य - 

  • भारत उत्तरी गोलार्द्ध में 8°4' - 37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7' - 97°25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
  • सम्पूर्ण भारत का अक्षांशीय विस्तार 6°4' - 37°6' उत्तरीअक्षांश के मध्य है।
  • भारत का क्षेत्रफल 32 लाख 87 हजार 263 वर्ग किमी है ।
  • क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या की दृष्टिकोण से यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में बड़े छह देश है - रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया, (8वां बड़ा देश अर्जेंटीना)
  • भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है, जबकि इसकी जनसंख्या सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5% है। (2011 की जनगणना के अनुसार)
  • जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 8 बड़े देश हैं - चीन, भारत, सं.रा.अ.(अमेरिका), इंडोनेशिया, ब्राजील, पाकिस्तान, बांग्लादेश व रूस।
  • भारत का उत्तर से दक्षिण में विस्तार 3,214 किमी. है व पूर्व से पश्चिम में विस्तार 2,933 किमी. है।
  • भारत की स्थल-सीमा की लम्बाई 15,200 किमी है।
  • इसके तटीय भाग की लम्बाई 7516.6 किमी. है।
  • परन्तु मुख्य भूमि की तटीय भाग की लम्बाई 6100 किमी. है।
  • भारत की जलीय सीमा/समुद्री सीमा से सम्बद्ध 7 देश हैं -1. पाकिस्तान 2. मालदीव 3. श्रीलंका 4. बांग्लादेश 5. म्यांमार 6. थाईलेैंड 7. इंडोनेशिया।
  • भारत की जल एवं स्थल सीमा से लगे देश-बांग्लादेश, म्यांमारऔर पाकिस्तान।


देश की चतुर्दिक अन्तिम सीमा बिन्दु

  • 1. दक्षिणतम बिन्दु इन्दिरा प्वाइंट ( ग्रेट निकोबार द्वीप)
  • 2. उत्तरतम बिन्दु-इन्दिरा कॉल ( जम्मू-कश्मीर )
  • 3. पश्चिमोत्तम बिन्दु-गौर मोता ( गुजरात )
  • 4. पूर्वोत्तम बिन्दु-किबिथु (अरुणाचल प्रदेश )
  • 5. मुख्य भूमि की द0 सीमा-कन्याकुमारी 8°4" अक्षांश ( तमिलनाडु)

अन्य तथ्य - कोलाबा प्वाइंट मुम्बई में, प्वाइंट कालीमेरे तमिलनाडु में एवं प्वाइंट पेड्रो जाफना (श्रीलंका के उत्तर-पूर्व) में है|


भारत के साथ 7 देश स्थलीय सीमा बनाते है -

  • 1. पाकिस्तान,
  • 2. अफगानिस्तान,
  • 3. चाइना,
  • 4. नेपाल,
  • 5. भूटान,
  • 6. म्यांमार,
  • 7. बांग्लादेश।


पाकिस्तान के साथ सीमा बनाने वाले भारतीय राज्य हैं - 

  • 1. गुजरात
  • 2. राजस्थान
  • 3. पंजाब
  • 4. जम्मू कश्मीर सीमा।


बांग्लादेश के साथ सीमा बनाने वाले भारतीय राज्य हैं - 

  • 1. पश्चिमबंगाल,
  • 2. मेघालय,
  • 3. असम,
  • 4. त्रिपुरा
  • 5. मिजोरम।


भारत के 4 राज्य ऐसे हैं जो 3 देशों के साथ सीमा बनाते हैं - 

  • 1. जम्मू और कश्मीर - यह पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान और चीन के साथ सीमा बनाता है।
  • 2. सिक्किम - यह नेपाल, चाइना और भूटान के साथ सीमा बनाता है।
  • 3. पश्चिम बंगाल - जो कि नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के साथ सीना बनाता है।
  • 4. अरुणांचल प्रदेश - जो भूटान, म्यांमार और चीन के साथ सीमा बनाता है।


भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के नाम- 

  • 1. डूरंड रेखा - पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के बीच स्थित है। (1947 के पहले भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच)
  • 2. मैकमोहन रेखा - चीन और भारत के बीच।
  • 3. रेडक्लिफ रेखा - भारत और पाकिस्तान की सीमा को रेडक्लिफ रेखा कहते हैं। यह रेखा 15 अगस्त 1947 को अस्तित्व में आयी।
  • 4.जीरो लाइन - भारत और बांग्लादेश के मध्य स्थित है।


महत्वपूर्ण प्रश्न जो बार बार परीक्षा में पूछे जाते हैं -

  • दक्षिण में श्रीलंका भारत से पाक जलसन्धि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है।
  • श्रीलंका के बाद भारत का दूसरा निकटतम समुद्री पड़ोसी देश इंडोनेशिया है, जो निकोबार द्वीप समूह के अंतिम द्वीप ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थित है।
  • भारत का मानक समय इलाहाबाद के निकट मिर्जापुर से गुजरने वाली 82°5' पूर्वी देशांतर रेखा को माना गया है, जो ग्रीनविच समय से 5:30 घंटा आगे है।
  • 82°5' पूर्वी देशांतर रेखा 5 राज्यों (उ.प्र., म.प्र., छत्तीसगढ़, ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश) से होकर गुजरता है।
  • कर्क रेखा लगभग भारत के मध्य से गुजरती है। यह आठ राज्यों से होकर जाती है - राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
  • पृथ्वी की चुम्बकीय विषुवत रेखा दक्षिण भारत में त्रिवेंद्रम से गुजरती है।
  • भारतीय उपमहाद्वीप में सम्मिलित देश हैं - भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल व भूटान
  • सर्वाधिक राज्यों की सीमओं से लगा राज्य उत्तर प्रदेश है - इसकी सीमा आठ राज्यों तथा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं बिहार से लगी है। उत्तर प्रदेश की सीमा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली से भी लगी हुई है।
  • भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी (1663 किमी.) है। इसके बाद आन्ध्र प्रदेश की तटरेखा लम्बी है।
  • भारत के 9 राज्य तटरेखा से लगे हैं - 1. गुजरात 2.महाराष्ट्र 3. गोवा 4. कर्नाटक 5. केरल 6. तमिलनाडु 7. आन्ध्रप्रदेश 8. ओडिशा 9. पश्चिम बंगाल |
  • पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में नगालैंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम की सीमाएं बांग्लादेश से नहीं मिलती है।
  • अरुणाचल प्रदेश की सीमा पूर्व में म्यांमार से पश्चिम में भूटान से एवं उत्तर में चीन से मिलती है।
  • तीन ओर बांग्लादेश से घिरा राज्य त्रिपुरा है। केवल उत्तर-पूर्व में यह असम और मिजोरम से जुड़ा है।
  • संकोश नदी असम एवं अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा बनाती है।
  • यांग्याप दरें के पास ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करती है।
  • जोजिला दर्रे का निर्माण सिन्धु नदी द्वारा, शिपकीला का निर्माण सतलज नदी द्वारा एवं जैलेप्ला का निर्माण तिस्ता नदी द्वारा हुआ है।
  • जम्मू-कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में स्थित काराकोरम दर्रा भारत का सबसे ऊंचा दर्रा (5,624 मीटर) है। यहाँ से चीन को जाने वाली एक सड़क बनाई गई है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग 1A  लेह से जोजीला दर्रा होते हुए कश्मीर घाटी से जोड़ता है।
  • बुर्जिल दर्रा श्रीनगर से गिलगिल को जोड़ता है।
  • बनिहाल दर्रे से जम्मू से श्रीनगर जाने का मार्ग गुजरता है। जवाहर सुरंग इसी में स्थित है ।
  • तुजू दर्रा (मणिपुर) भारत एवं म्यांमार को जोड़ता है ।
  • शिपकीला दर्रा शिमला से तिब्बत को जोड़ता है ।
  • तीन अर्द्ध-चन्द्राकर समुद्र तट कन्याकुमारी में मिलते हैं।
  • भारत में रामेश्वरम के निकट धनुषकोडी और श्रीलंका में तैलयामन्नार के बीच समुद्र में डूबी प्रवाल द्वीप की एक रेखा है जिसे आदम का पुल कहा जाता है।
  • नोट : जाफना (तमिलबहुल) शेष श्रीलंका से एलिफैन्टा दर्रे / हाथी पास द्वारा जुड़ा है।
  • जीवित जड़ पुल मेघालय में पाया जाता है।

नोट : मेघालय के खाड़ी जनजाति के लोग रबर ट्री नामक पौधों के जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जल-धारा के आर-पार सुदृढ़ पुलो में रूपांतरित कर देते हैं, जिसे जीवित जड़ पुल कहा जाता है। स्थानीय भाषा में इसे जिंग केंग इरों कहते हैं।

मानक समय क्या है ? इसे कैसे ज्ञात करते हैं - 

  • जैसा की आप सभी जानते हैं की भारत 68°7' - 97°25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। आप ये भी जानते हैं की भारत के सबसे पूर्वी बिंदु और पश्चिमी बिंदु में यदि समय के अनुसार बात करे तो 2:00 घंटे का अंतर है।यदि एक ही देश के पूर्वी और पश्चिमी छोर के मध्य अगर 2 घंटे का अंतराल होगा तो देश में कामकाज संबंधी अनेक समस्याएं पैदा हो जाएंगी इसलिए 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर रेखा को भारत की मानक समय रखा गया है जो की उत्तर प्रदेश के इलाहबाद जिले के नैनी से हाकर गुजरती है। इसका अर्थ ये हुआ कि जो समय 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर पर होगा वही पूरे देश का समय स्वीकर किया जाएगा।

अब सवाल है कि 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर को ही भारत की मानक समय रेखा क्यों स्वीकार किया गया?

  • तो इसका जवाब ये है कि 68°7' (भारत का पश्चिमी छोर) और 97°25' देशांतर (पूर्वी छोर) के बिल्कुल मध्य में 82.50 डिग्री देशांतर आता है, इस कारण 82.50 डिग्री देशांतर देश के बिल्कुल मध्य से गुजरता है। यही कारण है कि 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर को भारत की मानक समय रेखा के रूप में स्वीकार किया गया है।
  • 82.5 डिग्री पूर्वी देशांतर अर्थात 'भारतीय मानक समय रेखा' भारत के 5 राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश) से होकर गुजरती है।
  • भारत का समय इंग्लैंड के समय से 5 घंटे 30 मिनट आगे है।

आइये इसे समझते हैं कि कैसे आगे हैं - 

  • 0 डिग्री देशांतर लंदन के ग्रीनविच से गुजरता है जबकि 82.50 डिग्री पूर्वी देशांतर भारत से गुजरता है। पृथ्वी को 1 डिग्री देशांतर घूमने में 4 मिनट का समय लगता है। इसलिए 82.50 डिग्री घूमने में 82.5 x 4 = 330 मिनट अर्थात 5 घण्टे 30 मिनट का समय लगेगा।

ध्यान दीजिए - पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की तरफ घूमती है। यही कारण है कि दिल्ली का समय लंदन के समय से साढ़े पांच घंटे आगे है।


भारत का भूगोल भौगोलिक परिचय से कुल इतने प्रश्न बन सकते हैं - 

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में स्थान है - सातवां स्थान (रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, भारत)
  • भारतवर्ष का क्षेत्रफल संसार के क्षेत्रफल का 2.4% है परंतु इसकी जनसंख्या है - 17.5%
  • भारत की स्थलीय सीमा की लंबाई है - 15200 किलोमीटर
  • भारत का विस्तार उत्तर दक्षिण दिशा में है - 3214 किलोमीटर
  • भारत का विस्तार पूर्व पश्चिम दिशा में है - 2933 किलोमीटर
  • भारत का विस्तार है - उत्तरी गोलार्द्ध में 8°4' - 37°6' उत्तरी अक्षांश और 68°7' - 97°25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
  • भारत में कर्क रेखा कितने राज्यों से होकर गुजरती है - 8 राज्यों से (गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम)
  • भारतीय मानक समय रेखा किन राज्यों से होकर गुजरती है - पांच राज्यों से (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा आंध्र प्रदेश)
  • भारतीय मानक समय  एवं ग्रीनविच माध्य समय के बीच कितने समय का अंतर है - 5 घंटा 30 मिनट
  • भारतवर्ष में गांवों की संख्या है - लगभग 640930 गांव (2011 की जनगणना के अनुसार)  
  • अगरतला, गांधी नगर, जबलपुर एवं उज्जैन में से कर्क रेखा से निकटतम दूरी पर स्थित नगर है - गांधीनगर
  • दिल्ली, कोलकाता, जोधपुर तथा नागपुर शहरों में से कर्क रेखा के निकट स्थित है - कोलकाता
  • झारखंड, मणिपुर, मिजोरम, तथा त्रिपुरा राज्य में से कर्क रेखा के उत्तर में स्थित भारतीय राज्य है - मणिपुर
  • भारत की प्रमाणिक मध्यान रेखा  कहलाती है - 82 डिग्री 30 मिनट पूर्वी देशांतर रेखा
  • मेघालय त्रिपुरा मणिपुर तथा मिजोरम राज्य में से वह राज्य जिसकी सीमा बांग्लादेश से नहीं मिलती है - मणिपुर
  • बांग्लादेश की सीमा से लगे भारत के राज्य हैं - मेघालय, असम, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम
  • पाकिस्तान से सीमा बनाने वाले राज्य हैं - पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात
  • नेपाल से सीमा बनाने वाले भारतीय राज्य हैं - उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम
  • भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा है - बांग्लादेश के साथ
  • भारत तथा पाकिस्तान के बीच सीमा निर्धारित की गई थी - रेडक्लिफ रेखा द्वारा  
  • डूरंड रेखा भारत की सीमा निर्धारित करती है - अफगानिस्तान से
  • भारत और चीन के मध्य सीमा रेखा का नाम है - मैक मोहन रेखा
  • भारत श्रीलंका से अलग होता है - पाक जलडमरूमध्य द्वारा
  • नेपाल, भूटान एवं चीन की सीमाओं से मिलने वाला भारतीय राज्य है - सिक्किम
  • तीन तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से गिरा भारतीय राज्य है - त्रिपुरा
  • भारत का सबसे कम सीमा विस्तार है - अफगानिस्तान के साथ 106 किलोमीटर
  • भारत में कर्क रेखा पर स्थित शहर है - रांची
  • भारत में स्थित पालघाट स्थित है - नीलगिरी और अन्नामलाई पहाड़ियों के मध्य
  • भारत और म्यांमार विभाजित है - मिशमी पटकोई नागा तथा अराकान योमा पहाड़ियों द्वारा
  • भारत एवं बांग्लादेश की सीमा रेखा जानी जाती है - रेडक्लिफ रेखा और जीरो लाइन रेखा के नाम से
  • खनिजों का भंडार कहा जाता है - छोटा नागपुर के पठार को
  • 9 डिग्री चैनल जाना जाता है - लक्ष्यदीप और मिनीकाय को अलग करने के कारण
  • अंडमान और निकोबार को अलग करता है - 10 डिग्री चैनल
  • भारत श्रीलंका के बीच स्थित है - मन्नार की खाड़ी
  • मालदीव को मिनीकाय से अलग करता है - 8 डिग्री चैनल
  • अंडमान निकोबार को इंडोनेशिया से अलग करता है -  ग्रेट चैनल
  • फ्रांस और जर्मनी के मध्य रेखा का नाम है - मैगीनॉट रेखा
  • कोच्चि का जुड़वा नगर है - इनार्कुलम
  • भारत में जैव भौगोलिक क्षेत्र कितने हैं - 10
  • सफेद रेगिस्तान भारत के राज्यों में से किस में स्थित है - गुजरात में
  • भारत का सबसे बड़ा ग्लेशियर है - सियाचिन ग्लेशियर
  • अरेबियन समुद्र की रानी कहा जाता है - कोच्चि को
  • नेत्रानी द्वीप कहां पर स्थित है - नेत्रानी द्वीप अरब सागर में स्थित कर्नाटक राज्य का एक द्वीप है यह कर्नाटक की मुरूदेश्वर तट से लगभग 18 किलोमीटर दूर समुद्र में स्थित है। 
  • नेत्रानी द्वीप को पिजन आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है।
Show less

Exam List

सामान्य परिचय - क्षेत्रफल, आक्षांशीय विस्तार एवं अन्य - 01
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
सामान्य परिचय - क्षेत्रफल, आक्षांशीय विस्तार एवं अन्य - 02
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
सामान्य परिचय - क्षेत्रफल, आक्षांशीय विस्तार एवं अन्य - 03
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book