उत्तरवर्ती मुगल शासक

About Chapter

मुगल साम्राज्य का विघटन

औरंगजेब की 1707 ईस्वी में मृत्यु होने के बाद सत्ता किसने संभाली - बहादुर शाह प्रथम ने

  • 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद उसके 63 वर्षीय पुत्र मुअज्जम (शाह आलम) ने बहादुर शाह (प्रथम) के नाम से सत्ता संभाली।
  • उसने 1707-1712 की अवधि में शासन किया।

मुगल सम्राट जहांदार शाह के शासन का समय से पूर्व अंत कैसे हुआ - एक युद्ध में वे अपने भतीजे द्वारा पराजित हुए

  • जहांदार शाह मुगल राजवंश में ऐसा प्रथम बादशाह था, जो शासन कार्य के नितांत अयोग्य सिद्ध हुआ।
  • उसने तत्कालीन शक्तिशाली अमीर जुल्फिकार खां की सहायता से गद्दी प्राप्त की थी।
  • वह एक युद्ध में अपने भतीजे फर्रुखसियर द्वारा पराजित हुआ और 11 फरवरी, 1713 को उसकी हत्या कर दी गई।
  • लोग उसे लम्पट मूर्ख कहते थे।

किस मुगल सम्राट ने अंग्रेजों को बंगाल में शुल्क - मुक्त व्यापार की सुविधा प्रदान की थी - फर्रुखसियर

  • 1717 ई. में फर्रुखसियर ने एक फरमान जारी किया जिसमें अंग्रेजों को तीन हजार वार्षिक कर देकर बंगाल में बिना अतिरिक्त चुंगी दिए व्यापार करने के अधिकार की पुष्टि की गई।
  • 1717 के फरमान के अनुसार यह व्यवस्था थी कि 3000 रु. वार्षिक कर के बदले कंपनी बिना चुंगी के व्यापार कर सकती है।
  • लेकिन फरमान में इस बात का कहीं भी जिक्र नहीं था कि यह आदेश सिर्फ कंपनी के व्यापार पर लागू होगा अथवा कंपनी और कंपनी के अधिकारियों के निजी व्यापार पर भी।

मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल सम्राट कौन था - जहांदार शाह

  • शाहजहाँ द्वारा बनावाए गए प्रसिद्ध मयूर सिंहासन पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक मुहम्मद शाह (1719 - 1748 ई.) था।
  • इसके काल में ही नादिर शाह ने 1739 ई. में भारत पर आक्रमण किया और करनाल युद्ध में मुगल सेना को पराजित किया था।
  • समकालीन लेखक आनंद राम मुखलिस के अनुसार, नादिरशाह अपने साथ साठ हजार रुपये, कई हजार अशर्फियां, एक करोड़ रुपये का सोना, पचास करोड़ के जवाहरात, कोहिनूर तथा तख्तेताउस (मयूर सिंहासन) भी ईरान ले गया।

किसके शासन में हिजड़ों तथा महिलाओं के एक वर्ग का प्रभुत्व था - मुहम्मद शाह (1719 - 48)

  • मुहम्मद शाह (1719 - 48) अपना अधिकत्तर समय पशु युद्धों को देखने में व्यतीत करता था।
  • उसकी प्रशासन के प्रति उदासीनता तथा मदिरा और सुंदरी के प्रति रुचि के कारण लोग उसे रंगीला कहा करते थे।
  • उसके शासनकाल में मुगल दरबार में हिजड़ों तथा महिलाओं के एक वर्ग का प्रभुत्व स्थापित हो गया था।

अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह था। उसके पिता का नाम था - अकबर शाह द्वितीय

  • अंतिम मुगल सम्राट बहादुर शाह द्वितीय अथवा बहादुर शाह जफर (1837 - 57) के पिता का नाम अकबर शाह द्वितीय (1806 - 1837) था।
  • वह अंग्रेजों का पेंशनभोगी तथा दिल्ली के लाल किले में शाही संस्थान का प्रमुख था और शाही खिताब का उपभोग नाममात्र के लिए करता था।
  • 1837 ई. में उसकी मृत्यु हो गई थी।

भारत का आखिरी मुगल सम्राट कौन था - बहादुर शाह जफर

कौन अवध का प्रथम नवाब था - सआदत खां

  • अवध का प्रथम नवाब सआदत खां था।
  • तूरानियों ने हैदराबाद राज्य की स्थापना की थी जो स्वतंत्रता प्राप्ति तक बना रहा और ईरानियों ने अवध राज्य की स्थापना की।
  • 1722 ई. में सआदत खां को अवध का सूबेदार नियुक्त किया गया जहां उसने अपने भतीजे और उत्तराधिकारी सफदरजंग के माध्यम से स्वतंत्र शासन किया और स्वयं शाही दरबार में ऊंची राजनीति खेलता रहा।
  • 1739 ई. में उसकी मृत्यु के बाद उसके उत्तराधिकारी सफदरजंग ने बादशाह के प्रति नाममात्र की निष्ठा रखना भी अस्वीकार कर दिया।

कौन हैदराबाद के स्वतंत्र राज्य का संस्थापक था - चिनकिलिच खां

  • हैदराबाद के स्वतंत्र राज्य की स्थापना 1724 में चिनकिलिच खां उर्फ निजामुलमुल्क ने की थी।
  • अक्टूबर, 1724 में शकूरखेड़ा के युद्ध में दक्कन के मुगल गर्वनर मुबारिज खां के मारे जाने के बाद निजामुलमुल्क दक्कन का वास्तविक शासक बन गया था।

किसने दिल्ली में खगोलीय वेधशाला, जिसे जंतर - मंतर कहते हैं, बनवाई थी - जयसिंह द्वितीय ने

  • जयसिंह द्वितीय ने दिल्ली में खगोलीय वेधशाला जंतर - मंतर बनवाई थी।
  • खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले आमेर (राजस्थान) के इस कछवाहा राजपूत शासक ने दिल्ली के अतिरिक्त उज्जैन, मथुरा, बनारस और जयपुर में भी वेधशालाएं बनवाई थी।
Show less

Exam List

उत्तरवर्ती मुगल शासक - 01
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
उत्तरवर्ती मुगल शासक - 02
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
उत्तरवर्ती मुगल शासक - 03
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
उत्तरवर्ती मुगल शासक - 04
  • Question 20
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book