UP स्पेशल से परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

About Chapter

उत्तर प्रदेश - प्राकृतिक विभाजन एवं जलवायु

उत्तर प्रदेश प्राकृतिक विभाजन

उत्तर प्रदेश को तीन हिस्सों में बाँटा गया है -

(1) भावर + तराई का क्षेत्र

(2) गंगा यमुना का मैदान

(3) दक्षिणी पठार














(1) भाँवर & तराई क्षेत्र - भाँवर क्षेत्र में बड़े-बड़े पत्थर होते है और नदियाँ उनके अन्दर बहती है जबकि तराई क्षेत्र में कंकड़ छोटे होते है और नदियाँ बाहर होती है।
(2) गंगा - यमुना का मैदान - यहाँ की मिट्टी उपजाऊ होती है एवं जलोढ़ मिट्टी पायी जाती है।

  • गंगा नदी का उद्गम स्थल गंगोत्री उत्तराखंड है इसकी कुल लंबाई 2525 Km है, इसमें बैक्टीरियों फेज नामक विषाणु पाये जाते है।

  • उत्तराखंड - टिहरी, देवप्रयाग, ऋषिकेश, हरिद्वार

  • उत्तर प्रदेश - बिजनौर, कन्नौज, कानपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर, बनारस, गाजीपुर, बलिया
  • बिहार - पटना, मुंगेर, भागलपुर
  • पश्चिम बंगाल - फरक्का
  •  यमुना नदी का उद्गम स्थल यमुनोत्री है।

(3) दक्षिण का पठार - नीस चट्टानों से बना हुआ है।

जलवायु

उत्तर प्रदेश की जलवायु मुख्य रुप से उष्ण प्रधान शीतोष्ण कटिबंधीय एवं मानसूनी है फिर भी धरातलीय विषमताओं और समुद्र तल से विभिन्न स्थानों की भिन्न - भिन्न ऊंचाइयां होने के कारण यहां की जलवायु में विषमता मिलती है।

श्रेणी - उपोष्ण कटिबंधीय

मानसून - उष्ण कटिबंधीय

प्रदेश में कुल कृषि जलवायु क्षेत्र - 9

प्रदेश में कुल कृषि पारिस्थितिक क्षेत्र - 20

(1) आर्द्र एवं उष्ण प्रदेश - तराई क्षेत्र

                               पूर्वी उत्तर प्रदेश

                               110 - 120 Cm


(2) साधारण आर्द्र एवं उष्ण प्रदेश - पश्चिम भाग

                                                  दक्षिण भाग

                                                  80 Cm


मौसम


शीत ऋतु - अक्टूबर से फरवरी के बीच शीत ऋतु होती है। जिसमें सर्वाधिक ठंडा जनवरी होता है। इसी के मध्य उत्तर पश्चिम मानसून से प्रदेश में 3 से 5 चक्रवात आते है।

ग्रीष्म ऋतु - मार्च से जून के मध्य ग्रीष्म ऋतु होती है। जिसमें सर्वाधिक गर्म जून का महीना होता है।

  • प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी आगरा एवं झाँसी में पड़ती है। लेकिन औसतन गर्मी बुंदेलखंड में पड़ती है।
  • सबसे कम गर्मी बरेली में पड़ता है।

वर्षा ऋतु - जून के आखिरी सप्ताह से अक्टूबर प्रथम सप्ताह के मध्य वर्षा ऋतु होता है।

  • उत्तर प्रदेश में मानसून का प्रत्यावर्तन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में होता है।
  • सर्वाधिक वर्षा जुलाई से अगस्त के मध्य होती है।
  • उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा पूर्वी तराई क्षेत्रों में होती है।
  • सर्वाधिक वर्षा - गोरखपुर 184.7 Cm
  • सबसे कम वर्षा - मथुरा 54.4 Cm
  • उत्तर प्रदेश में 85% वर्षा बंगाल की खाड़ी से उठे पूर्वा मानसून होती है।
  • उत्तर प्रदेश में औसत वर्षा 95% होती है।
  • सर्वाधिक नम भूमि - सोनभद्र (5.08%)
  • सबसे कम नम भूमि - बागपत व हाथरस (0.18%)
Show less

Exam List

UP Special Quiz 02
  • Question 45
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 50
  • language Hin & Eng.
UP Special Quiz 03
  • Question 52
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 50
  • language Hin & Eng.
UP Special Quiz 01
  • Question 52
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 50
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book