यूनान की सभ्यता

About Chapter

यूनान की सभ्यता

यूनान की सभ्यता


  1. यूनान की सभ्यता को यूरोपीय सभ्यता का उद्गम स्थल माना जाता है।
  2. क्रीट की सभ्यता प्राचीन यूनानी सभ्यता की जननी कही जाती है।
  3. क्रीट की राजधानी नासौस थी।
  4. 1200 ई. पू. आर्यों की डोरियन शाखा ने यूनान मेँ प्रवेश कर वहाँ अपना प्रभुत्व जमा लिया।
  5. यूनान को हेल्स भी कहा जाता था। इसलिए उसकी पुरानी सभ्यता हेलेनिक सभ्यता भी कहलाती है।
  6. पर्वतीय प्रदेश होने के कारण यूनान छोटे छोटे राज्योँ मेँ विभक्त हो गया। विभिन्न नगर राज्यों मेँ, स्पार्टा और एथेंस अधिक शक्तिशाली एवं प्रभावशाली थे।
  7. स्पार्टा सैन्य तंत्रात्मक राज्य था।
  8. एथेंस मेँ गणतंत्रात्मक पद्धति का विकास हुआ था।
  9. एथेंस मेँ 600 ई.पू. मेँ ही गणतांत्रिक शासन पद्धति के सफल प्रयोग हुए।
  10. 490 ई.पू. मेँ फारस के राजा ने यूनान पर आक्रमण कर दिया। फलतः दोनो पक्षोँ मेँ युद्ध शुरु हो गया, जो 448 ईसा पूर्व तक चलता रहा।
  11. पेरिक्लीज (469 ई.पू. से 429 ई.पू.)  का युग यूनान के इतिहास मेँ स्वर्ण युग था।
  12. जिस युग मेँ महान कवि होमर ने अपने दो महाकाव्य ईलियड तथा ओडिसी की रचना की, उसे होमर युग कहा जाता है।
  13. सिकंदर कालीन युग को हेलिनिस्टिक युग कहा जाता है।
  14. सिकंदर मेसीडोनिया के राजा फिलिप का पुत्र था।
  15. अरस्तू ने सिकंदर को शिक्षा प्रदान की थी।
  16. भारत पर आक्रमण के क्रम मेँ 326 ई.पू. मेँ झेलम नदी के तट पर सिकंदर ने राजा पोरस को हराया था।
  17. सुकरात, प्लेटो और अरस्तु प्राचीन यूनान के प्रमुख विचारक और दार्शनिक थे।
Show less

Exam List

World History Test - 05
  • Question 10
  • Min. marks(Percent) 50
  • Time 20
  • language Hin & Eng.
Test
Classes
E-Book