औद्योगिक क्रांति

About Chapter

औद्योगिक क्रांति

औद्योगिक क्रांति


  1. उत्पादन के क्षेत्रों मेँ मशीनी और वाष्प की शक्ति के उपयोग से जो व्यापक परिवर्तन हुए और इन परिवर्तनोँ के फलस्वरुप लोगोँ की जीवन पद्धति और उसके विचारोँ मेँ जो मौलिक परिवर्तन हुए, उसे ही इतिहास मेँ औद्योगिक क्रांति कहा जाता है।
  2. औद्योगिक क्रांति की शुरुआत इंग्लैण्ड से हुई, क्योंकि इंग्लैण्ड के पास अधिक उपनिवेशोँ के कारण पर्याप्त कच्चे माल और पूंजी की अधिकता थी।
  3. विश्व मेँ सर्वप्रथम औद्योगिक क्रांति इंग्लैण्ड मेँ हुई।
  4. औद्योगिक क्रांति के तहत 18 वीँ शताब्दी मेँ विभिन्न वैज्ञानिक आविष्कारो के साथ-साथ यंत्रोँ का भी अविष्कार हुआ।
  5. प्रत्येक व्यवसाय के लिए कारखानों तथा मशीनो का निर्माण हुआ तथा विज्ञान और उद्योग धंधोँ मेँ घनिष्ठ संबंध स्थापित हुआ। कृषि के लिए भिन्न भिन्न प्रकार की मशीनो तथा सिचाई आदि की व्यवस्था मेँ सुधार हुआ जिससे उत्पादन मेँ वृद्धि हुई।
  6. इन अविष्कारो के परिणामस्वरूप छोटे-छोटे गांव शहरोँ मेँ, गृह उद्योग कारखानो मेँ तथा पगडंडिया चौड़ी सड़कों मेँ बदल गयीं।
  7. सामाजिक व्यवस्था मेँ भी तेजी से परिवर्तन हुआ व जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई।
  8. इंग्लैण्ड मेँ सर्वप्रथम औद्योगिक क्रांति की शुरुआत सूती कपडे के उद्योग से शुरु हुई।


औद्योगिक क्रांति के दौरान हुए अविष्कार

अविष्कार                     अविष्कारक                 अविष्कार का वर्ष

स्पिनिंग जेनी             जेम्स हरग्रीव                     1765 ई.

वाटर फ्रेम                     रिचर्ड आर्कराइट             1767 ई.

पॉवर लूम                     एडमंड कार्टराइट             1785 ई.

वाष्प इंजन                     जेम्स वाट                     1769 ई.

सेफ्टी लैम्प                     हम्फ्री डेवी                     1815 ई.

  •  1814 ई. स्टीफैन्सन ने रेल के द्वारा खानो से बंदरगाह तक कोयला ले जाने के लिए भाप के इंजन का प्रयोग किया।
  • स्कॉटलैंड के मैकडम ने सर्वप्रथम पक्की सड़के बनाने की विधि निकाली।
  • पुराने कृषि-यंत्रोँ के स्थान पर इस्पात के हल-ड्रेज-ड्रिल इत्यादि का प्रयोग होने लगा, जिससे उपज बढ़ी।
  • टाउनशैड ने हेर-फेर करके फसलो के बोने की पद्धति निकाली।
  • 1815 के बाद फ़्रांस, जर्मनी, बेल्जियम आदि देशो मे मशीनो के प्रयोग से और औद्योगिक क्रांति की शुरुआत हुई।
  • एशिया के देशो मे सर्वप्रथम जापान मेँ आधुनिक उद्योगों का विकास हुआ।
Show less
Test
Classes
E-Book