अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम

About Chapter

अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम

अमेरिका का स्वतंत्रता संग्राम


  1. 15वीं शताब्दी के अंत में कोलंबस ने अमेरिका का पता लगाया था।
  2. अमेरिका में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन साम्राज्य की नींव जेम्स प्रथम के शासन काल में डाली गई अमेरिका के मूल निवासी रेड इंडियन कहे जाते थे। अमेरिका मेँ 13 अंग्रेज बस्तियाँ (उपनिवेश) थीं।
  3. ब्रिटिश सरकार के शोषण का विरोध करने के लिए उपनिवेशवासियों ने स्वाधीनता के पुत्र, स्वाधीनता की पुत्रियाँ आदि संस्थाएं स्थापित की।
  4. 16 दिसंबर 1773 को ईस्ट इंडिया कंपनी के चाय से लदे जहाज से चाय की पेटियों को समुद्र मेँ फेंक दिया गया। इस घटना को बोस्टन टी पार्टी के नाम से जाना जाता है।
  5. 4 जुलाई 1776 को फिलाडेल्फिया मेँ उपनिवेशवासियो की बैठक मेँ स्वतंत्रता की घोषणा स्वीकार कर ली गई। आज भी 4 जुलाई को अमेरिका अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
  6. इसके द्वारा 13 संयुक्त उपनिवेशोँ को स्वाधीन और स्वतंत्र राज्य घोषित किया गया।
  7. जॉर्ज वाशिंगटन को उपनिवेशोँ का सेनापति नियुक्त किया गया।
  8. 1783 ई. मेँ पेरिस की संधि के अनुसार इंग्लैण्ड ने 13 उपनिवेशोँ की स्वतंत्रता स्वीकार कर ली।
  9. संसार का सर्वप्रथम लिखित संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका मेँ 1789 ई. मेँ लागू हुआ।
Show less
Test
Classes
E-Book