img

10 November 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है - 10 नवंबर

  • शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस 10 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक खोजों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। यह दिवस हमारे दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व और प्रासंगिकता को भी रेखांकित करता है।

2. ICC हॉल ऑफ फेम 2022 में किसे शामिल किया गया है - शिवनारायण चंद्रपॉल

  • शिवनारायण चंद्रपॉल, चार्लोट एडवर्ड्स और अब्दुल कादिर को आईसीसी हॉल ऑफ फेम 2022 में शामिल किया गया है। चंद्रपॉल वेस्टइंडीज क्रिकेट के इतिहास के सबसे फेमस खिलाड़ियों में से एक है। उन्होंने 19 साल की उम्र में

  • पदार्पण किया था। उन्होंने कुल 11867 टेस्ट रन बनाए है जिसमें 30 टेस्ट शतक लगाये है. चंद्रपॉल ने अपने करियर में 164 टेस्ट, 268 एकदिवसीय और 22 T20I मैच खेले है। 

3. किस राज्य ने राज्य पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए सेवानिवृत्त सेना के दिग्गजों को शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है - असम

  • असम मंत्रिमंडल ने राज्य पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण के लिए सेवानिवृत्त सेना के दिग्गजों को शामिल करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा बटालियनों में राज्य पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए कम से कम 34 सेवानिवृत्त सैन्य कर्मियों की नियुक्ति की जाएगी।

4. राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार किस क्षेत्र में सेवाओं को मान्यता देने के लिए प्रदान किए जाते हैं - नर्सिंग

  • नर्सिंग क्षेत्र में सेवाओं को मान्यता देने के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार 1973 में शुरू किया गया था, यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समाज में नर्सों और नर्सिंग पेशेवरों द्वारा प्रदान किया जाता है।

5. अरुणा मिलर किस अमेरिकी राज्य के उपराज्यपाल का पद संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन गई हैं - मैरीलैंड

  • भारतीय-अमेरिकी राजनीतिज्ञ अरुणा मिलर ने मैरीलैंड राज्य में उपराज्यपाल का पद संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी बन गयी है। उनका जन्म 1964 में हैदराबाद में हुआ था, हालाँकि, जब वह 7 साल की थीं, तब उनका परिवार संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गया था। वह न्यूयॉर्क में पली-बढ़ी और उसके पास सिविल इंजीनियरिंग में बीएस डिग्री है।

6. फोर्ब्स वर्ल्ड टॉप एम्प्लॉयर रैंकिंग 2022 में टॉप 100 में स्थान पाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी कौन सी है - रिलायंस इंडस्ट्रीज

  • फोर्ब्स के छठे वार्षिक, फोर्ब्स वर्ल्ड की सर्वश्रेष्ठ एम्प्लॉयर रैंकिंग 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज को 20वें स्थान पर रखा गया है। यह रैंकिंग बाजार अनुसंधान कंपनी स्टेटिस्टा के साथ साझेदारी में किया गया था। फोर्ब्स द्वारा तैयार की गई पूरी सूची में 50 कंपनियां हैं और कई टेक कंपनियां भी सूची में हैं।

7. निम्नलिखित में से किस संगठन ने कहा है कि 2022 में यूरोप में गर्म मौसम से कम से कम 15 हजार लोगों की मौत हो गई - डब्ल्यूएचओ

  •  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि 2022 में अब तक यूरोप में गर्म मौसम के कारण कम से कम 15,000 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि स्पेन में लगभग 4,000, पुर्तगाल में 1,000 से अधिक, ब्रिटेन में 3,200 से अधिक और जर्मनी में लगभग 4,500 लोगों की मौत गर्मी के 3 महीनों के दौरान दर्ज की गई थी।

8. 'भारतीय मातृभाषा सर्वेक्षण' किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है - गृह मंत्रालय

  • आठ नवंबर (भाषा) गृह मंत्रालय ने देशभर में 576 भाषाओं और बोलियों का मातृभाषा सर्वेक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

  • गृह मंत्रालय की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्येक स्वदेशी मातृभाषा के वास्तविक रूप को संरक्षित करने और उसका विश्लेषण करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) में एक ‘वेब’ संग्रह स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

9.  हाल ही में :15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप 2022' कहां शुरू हुई है - दक्षिण कोरिया

  • 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप 2022 की शुरूआत दक्षिण कोरिया है

  • भारत ने इस चैंपियनशिप के 28 इवेंट में से 25 में प्रथम स्थान हासिल किया। रिदम और विजयवीर ने एयर पिस्टल मिश्रित टीम के फाइनल में कजाखस्तान की वलेरी और इरिना की टीम को 17-3 से हराया। भारतीय निशानेबाजों ने कोरिया के देगू में आठ दिन तक आयोजित हुई 15वीं एशियन एयरगन चैंपियनशिप 25 स्वर्ण पदक जीते।

10.  किसने 'विनिंग द इनर बैटल' नामक पुस्तक लिखी है - शेन वॉटसन

  • शेन वॉटसन ने “विनिंग द इनर बैटल ब्रिंगिंग द बेस्ट वर्जन ऑफ यू टू क्रिकेट” नामक एक नई किताब लिखी है।

  • शेन वॉटसन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं, जिन्होंने 298 बार अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। शेन वॉटसन की नई किताब, विनिंग द इनर बैटल, जो 2015 में सेवानिवृत्ति पर विचार करने के बाद अपने करियर को पुनर्जीवित करने के अपने स्वयं के अनुभवों के माध्यम से खेल के मानसिक पक्ष की पड़ताल करती है। 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book