img

14 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. एशिया क्रिकेट कप 2022 का विजेता कौन-सा देश रहा - श्रीलंका

  • श्रीलंका की आर्थिक, राजनीतिक स्थिति को देखते हुए एसीसी ने एशिया कप 2022 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में कराने का निर्णय लिया गया।

  • श्रीलंका क्रिकेट टीम छठी बार एशिया कप चैंपियन पर जीत हासिल की है। 

  • श्रीलंकाई टीम ने फाइनल मैच में पाकिस्तान को 23 रन से हरा दिया।

2. भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए के किस तीसरे स्टील्थ युद्धपोत को मुंबई में हाल ही में लॉन्च किया गया है - तारागिरी

  • भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट 17ए (Indian Navy's Project 17A) के तीसरे स्टील्थ युद्धपोत 'तारागिरी' (Taragiri) को रविवार को मुंबई में लॉन्च किया गया।

  • ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत प्रोजेक्ट 17ए जहाजों के उपकरण और प्रणाली के 75% ऑर्डर एमएसएमई सहित स्वदेशी फर्मों को दिए जा रहे हैं।

  • इसका अनुमानित प्रक्षेपण वजन 3510 टन है। इसे ब्यूरो ऑफ़ नेवल डिज़ाइन द्वारा डिज़ाइन किया गया है।

  • ब्यूरो ऑफ़ नेवल डिज़ाइन भारतीय नौसेना का इन-हाउस डिज़ाइन संगठन है।

  • जिसकी जानकारी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (MDL) ने दी।

  • यह जहाज एक एकीकृत निर्माण पद्धति का उपयोग करके बनाया गया है जिसमें विभिन्न भौगोलिक स्थानों में हल ब्लॉक निर्माण और एमडीएल में स्लिपवे पर एकीकरण और निर्माण शामिल है।

3. महिला वर्ग में, 2022 यूएस ओपन फाइनल का खिताब किसने जीता है - इगा स्विटेक

  • यूएस ओपन 2022 में महिला एकल के फाइनल में इगा स्वियातेक ने ट्यूनीशिया की ओंस जेबुअर को हराकर खिताब जीत लिया है।

  • फाइनल मैच में 6-2,7-6 के अंतर से जीत हासिल की।

  • स्वियातेक इस वर्ष 38 मैच और सात टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। 

  • एंजलकि कर्बर के बाद स्वियातेक दूसरी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही सत्र में दो ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीती हैं।

4. हाल ही में प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान की आभासी रूप से शुरुआत किसने की - द्रौपदी मुर्मू 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री TB मुक्त भारत अभियान की आभासी रूप से शुरुआत की।

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने TB के उपचार से गुजर रहे लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने के लिए दाताओं के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए एक पोर्टल निक्षय 2.0 पहल भी शुरू की।

  • इसके तहत साल 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है और 2030 तक दुनिया से टीबी मुक्त किया जाएगा

  • निक्षय मित्र बनने के लिए  1-3 वर्ष तक समर्थन देने के लिए अवधि का चयन कर सकता है।

  • निक्षय मित्र बनने वाले व्यक्ति या संस्था कम से कम एक वर्ष के लिए और अधिक से अधिक 3 साल के लिए किसी ब्लॉक, वार्ड या जिले के टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें भोजन, पोषण, आजीविका के स्तर पर जरूरी मदद उपलब्ध करा सकते हैं।

5. हाल ही में लांच पुस्तक “फोर्जिंग मेटल: नृपेंद्र राव एंड द पेन्नार स्टोरी” के लेखक कौन हैं - पवन सी. लाल

  • पुस्तक फोर्जिंग मेटल: नृपेंद्र राव एंड द पेन्नार स्टोरी 12 सितंबर 2022 को लांच किया गया।

  • जिसके लेखक पवन सी. लाल है, पवन सी. लाल मुंबई के एक लेखक और 2016 में सिटी जर्नलिस्टिक एक्सीलेंस अवार्ड के विजेता हैं।

  • यह पुस्तक इस बात की कहानी है कि नैतिकता, सामाजिक और पर्यावरणीय सरोकार के साथ अपने मूल्यों के मूल में बनाया गया व्यवसाय कैसे लाभदायक और टिकाऊ हो सकता है।

6. भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना ने किस राज्य में संयुक्त अभ्यास ‘गगन स्ट्राइक’ किया है - पंजाब

  • भारतीय सेना की खड़गा कोर और वायु सेना ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास ‘गगन स्ट्राइक’ किया। 

  • अभ्यास में शामिल थल सैनिकों के समर्थन के लिए हमलावर हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया था। 

  • अभ्यास में जमीनी बलों के यांत्रिक कॉलम के साथ समन्वय करते हुए हेलीकॉप्टरों के सटीक हमलों का प्रदर्शन भी किया गया। 

  • अभ्यास कॉम्बैट एलिमेंट्स के बीच तालमेल हासिल करता है और इसका उद्देश्य भारतीय सेना की बेहतर आक्रामक क्षमता को बढ़ाना है।

7. हाल ही में इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया - पीटर एल्बर्स 

  • एयरलाइन के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर 2022 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

  • इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पीटर एल्बर्स को शामिल हुए।

  • पीटर एल्बर्स, वर्तमान में केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी हैं।

  • पीटर एल्बर्स एयर फ्रांस-KLM ग्रुप की कार्यकारी समिति के सदस्य भी हैं।

8. हाल ही में लोक नायक फाउंडेशन के वार्षिक साहित्य पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है - तनिकेला भरणी 

  • तेलुगु अभिनेता तनिकेला भरणी को लोक नायक फाउंडेशन के वार्षिक साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • तनिकेला भरणी एक भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक, कवि, नाटककार और निर्देशक हैं।

  • इस पुरस्कार को लोकप्रिय रूप से 'आंध्र ज्ञानपीठ' के रूप में जाना जाता है।

  •  इसमें 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

  • यह पुरस्कार तेलुगु साहित्य के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति को प्रतिवर्ष दिया जाता है।

  • लोक नायक फाउंडेशन पिछले 18 वर्षों से यह वार्षिक पुरस्कार दे रहा है।

9. किस कंपनी ने हाल ही में सशस्त्र बलों (सैन्य इंजीनियरिंग सेवा) को ऊर्जा बिजली की आपूर्ति के लिए एक समझौता नवीकरणीय किया है - NTPC लिमिटेड

  • NTPC लिमिटेड ने सशस्त्र बलों (सैन्य इंजीनियरिंग सेव ) को नवीकरणीय ऊर्जा बिजली की आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है।

  • भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली प्राप्त करने के लिए इस तरह का यह पहला समझौता है।

10. किस पहल के तहत भारतीय रेलवे ने पहली बार एक हाई-स्पीड व्हील प्लांट बनाने के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए एक निविदा जारी की है - मेक इन इंडिया 

  • भारतीय रेलवे ने पहली बार मेक इन इंडिया पहल के तहत एक हाई-स्पीड व्हील प्लांट बनाने के लिए निजी कंपनियों को आमंत्रित करने के लिए एक निविदा जारी की है।

  • इस कदम के तहत, रेलवे 600 करोड़ रुपये की कुल लागत के साथ प्रति वर्ष कम से कम 80,000 पहियों की खरीद करेगा और इसका निर्माण देश में ही होगा ।

  • रेलवे ने निजी कंपनियों को भारत में हाइ स्पीड ट्रेनों के लिए व्हील प्लांट और व्हील बनाने के लिए आमंत्रित करने के लिए एक टेंडर जारी किया है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book