img

19 November 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. राष्ट्रीय महिला आयोग ने हाल ही में महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए कौन-सा अभियान लांच किया - डिजिटल शक्ति 4.0

  • राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने 15 नवंबर को साइबर स्पेस में महिलाओं और बालिकाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और कौशल प्रदान करने के लिए एक अखिल भारतीय परियोजना, डिजिटल शक्ति अभियान के चौथे चरण की शुरुआत की। देश भर में डिजिटल मोर्चे पर जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं की मदद करने के लिए जून 2018 में डिजिटल शक्ति की शुरुआत की गई।

  • डिजिटल शक्ति 4.0 महिलाओं को डिजिटल रूप से कुशल बनाने और ऑनलाइन किसी भी अवैध/अनुचित गतिविधि के खिलाफ खड़े होने के लिए जागरूक बनाने पर केंद्रित है।

2. ग्लोबल मीडिया कांग्रेस का पहला संस्करण किस शहर में आयोजित किया जा रहा है-  न्यूयॉर्क

  • ग्लोबल मीडिया कांग्रेस का पहला संस्करण अबू धाबी में शुरू हुआ और 15 नवंबर से 17 नवंबर, 2022 के बीच हो रहा है। तीन दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया के छह महाद्वीपों के 1,200 से अधिक मीडिया क्षेत्र के विशेषज्ञ भाग ले रहे है। 

3. कौन सा राज्य नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक गेम्स 2022 का ओवरऑल टीम चैंपियन बना है- मणिपुर

  • भारत में नार्थ ईस्ट ओलंपिक खेलों का दूसरा संस्करण शिलांग, मेघालय में संपन्न हुआ, जिसमें मणिपुर कुल 240 पदकों के साथ समग्र टीम चैंपियन के रूप में उभरा, जिसमें 88 स्वर्ण पदक, 75 रजत पदक और 77 कांस्य पदक शामिल थे। असम ने कुल 203 पदकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

 4. मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है- संध्या देवनाथन

  • मेटा ने मेटा इंडिया के उपाध्यक्ष के रूप में संध्या देवनाथन की नियुक्ति की घोषणा की है। पूर्व भारतीय प्रमुख अजीत मोहन के कंपनी से हटने के कुछ दिनों बाद नई नियुक्ति की गयी है। संध्या देवनाथन 22 वर्षों के अनुभव के साथ एक ग्लोबल लीडर हैं।

5. हाल ही में आईटीटीएफ के एथलीट आयोग में चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन बने हैं - रत कमल

  • स्टार भारतीय पैडलर शरत कमल अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) के एथलीट आयोग के सदस्य चुने जाने वाले पहले भारतीय बने हैं। आयोग में चार महिला और चार पुरुष खिलाड़ी हैं। दो पैरा एथलीट भी हैं। आयोग का कार्यकाल 2022 से 2026 तक रहेगा।

  • इसमें एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया से सदस्य चुने गए हैं। शरत कमल को 187 वोट मिले। वह रोमानिया की एलिजाबेटा समारा (212 वोट) के बाद दूसरे नंबर पर रहे।

6. हाल ही में किसने फॉर्मूला -1 ब्राजीलियाई F1 ग्रैंड प्रिक्स 2022 जीती है - जॉर्ज रसेल

  • मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल ने साओ पाउलो में ब्राजीलियाई ग्रां प्री में अपनी पहली एफ1 रेस जीती है। मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन और फेरारी के कार्लोस सैन्ज क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन चौथे स्थान पर रहे। यह F1 2022 सीज़न में मर्सिडीज की पहली जीत भी थी। 2022 सीज़न की अंतिम दौड़ 18 से 20 नवंबर तक यास मरीना सर्किट में अबू धाबी में आयोजित की जाएगी।

  • हाल ही में ग्रैंड प्रिक्स 2022 विजेता→

  •  मैक्सिकन ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • यूएस ग्रांड प्रिक्स 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • जापानी ग्रांड प्रिक्स 2022- मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • सिंगापुर ग्रां प्री 2022- सर्जियो पेरेज़ (मेक्सिको)

  • कैनेडियन ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • अज़रबैजान ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • मियामी ग्रांड प्रिक्स 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • एमिलिया-रोमाग्ना ग्रांड प्रिक्स 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2022 – मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड)

  • फ्रेंच ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • स्पेनिश ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • हंगेरियन ग्रां प्री 2022 – मैक्स वेरस्टैपेन (नीदरलैंड)

  • बेल्जियम ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • डच ग्रांड प्रिक्स 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • इटालियन ग्रां प्री 2022 – मैक्स वर्स्टापेन (नीदरलैंड)

  • मोनाको ग्रांड प्रिक्स 2022 – सर्जियो पेरेज़ (मेक्सिको)

  • ऑस्ट्रेलियन ग्रां प्री 2022 – चार्ल्स लेक्लर (मोनाको)

  • बहरीन ग्रांड प्रिक्स 2022 – चार्ल्स लेक्लर (मोनाको)

  • ऑस्ट्रियन ग्रां प्री 2022 – चार्ल्स लेक्लर (मोनाको)

7. हाल ही में अब्बास मुंतसिर का निधन हो गया है, वह किस क्षेत्र में प्रसिद्ध थे -  बास्केटबॉल 

  • भारत के पूर्व बास्केटबॉल कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित गुलाम अब्बास मुंतसिर का लंबी बीमारी के बाद 16 नवंबर, 2022 को मुंबई में निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनका जन्म 1942 में मुंबई में हुआ था। उन्होंने अमेरिकी मिशनरियों द्वारा नागपाड़ा में खेलना शुरू किया, बाद में उनका झुकाव बास्केटबॉल की ओर झुकाव शुरू हुआ।

8. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - विवेक जोशी 

  • केंद्र सरकार ने वित्तीय सेवा सचिव विवेक जोशी को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में निदेशक के रूप में नियुक्त किया है।

  • बोर्ड प्राथमिक रूप से केंद्रीय बैंक के निरीक्षण के लिए उत्तरदायी है।

  • बोर्ड में 15 सीटें हैं, जिनमें से पांच आधिकारिक निदेशक हैं और 10 गैर-सरकारी निदेशक हैं।

  • भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

9. प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है - 18 नवंबर

  • भारत में हर साल 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस (National Naturopathy Day) मनाया जाता है। औषधि रहित चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सकारात्मक मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना, जिसे प्राकृतिक चिकित्सा कहा जाता है। आयुष मंत्रालय (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी), भारत सरकार द्वारा 18 नवंबर, 2018 को यह दिवस घोषित किया गया था।

 10. हाल ही में अभिजीत बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है वे किस कंपनी के इंडिया हेड रहे - व्हाट्सएप

  • इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के इंडिया हेड अभिजीत बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अभिजीत के साथ मेटा इंडिया के सार्वजनिक नीति निदेशक राजीव अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया है। अचानक दोनों इस्तीफों के बाद कंपनी ने भारत में व्हाट्सएप पब्लिक पॉलिसी के निदेशक शिवनाथ ठुकराल को भारत में मेटा के सभी प्लेटफॉर्म के लिए पब्लिक पॉलिसी निदेशक बनाया गया है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book