img

21 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1.  प्रतिवर्ष विश्व बाँस दिवस कब मनाया जाता है - 18  सितम्बर

  • यह खास दिन बांस से जुड़े फायदों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रोजाना प्रयोग में आने वाले उत्पादों में इसके इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है.

  • विश्व बाँस संगठन की स्थापना 2005 में हुई, इसका मुख्ययालय एंट्वेर्ग (बेलजियम)

  • 2009 में बैंकाक में बैठक में 18 सितम्बर को विश्व बाँस दिवस घोषित किया गया

  • 2022 में विश्व बाँस दिवस की थीम- Bamboo For Green And Sustainable

  • महत्वपूर्ण जानकारी-

  • प्रोजेक्ट बोल्ड-  बांस से सम्बंधित है जोकि राजस्थान में शुरू किआ गया था

  • यह दिवस हैशटैग (#) Plant Bamboo’ के साथ मनाया गया।

  • गौरतलब है कि विश्व बांस संगठन (WBO) द्वारा वर्ष 2009 में बैंकॉक में आयोजित 8वीं विश्व बांस कांग्रेस में यह दिवस प्रतिवर्ष 18 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा की थी।

2. सितंबर 2022 में निम्न में से किसने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता - बजरंग पुनिया

  • बजरंग पूनिया (जन्म 26 फ़रवरी 1994) एक भारतीय पहलवान हैं, जिन्होंने 2018 के एशियन खेलों में पुरुषों की 65 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा के फाइनल में जापान के पहलवान तकातानी डियाची को एकतरफा मुकाबले में 11-8 से शिकस्त दी।

  • एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के 9वें पहलवान हो गए। बजरंग ने अपना यह गोल्ड मेडल पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित किया।

3. सितम्बर 2022 में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगता में भारतीय भला फेक  खिलाडी देवेन्द्र झाझारिया ने कौन- सा पदक जीता है - रजत पदक

  • विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगता का आयोजन मोरक्को में होती है।

  • विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगता में स्वर्ण पदक अजीत कुमार ने जीता है।

  • महत्वपूर्ण जानकारी-

  • विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 –  इसका आयोजन अमेरिका में हुआ. नीरज चोपड़ा ने इसमें रजत पदक जीता है।

  • राजीव गाँधी खेलरत्न  पुरुस्कार- इसकी इनामी राशि 25 लाख है।

  • खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सम्मान है. इसका नाम अब मेजर ध्यानचन्द्र पुरुस्कार हो गया है. 2021 में 12 खिलाडियों को यह सम्मान मिला है।

4. 18 सितम्बर 2022को किस राज्य ने नीति आयोग की तर्ज पर राज्य स्तरीय संस्थान स्थापित किये जाने की घोषणा की है - महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की व्यापक डेटा विश्लेषण करने और विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तन के लिए अध्ययन किए गए।

  • वित्त विभाग राज्य में नीति आयोग की तर्ज पर एक संस्थान स्थापित करने के लिए तैयार है।

  • राज्यों ने 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है।

  • नीति आयोग– 1 जनवरी 2015 को इसकी स्थापना हुई थी।

  •  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी इसके अद्यक्ष है और उपाद्यक्ष सुमन बेरी है. परमेश्वर अय्यर इसके वर्तमान CEO है.

  • महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अनुच्छेद 324- निर्वाचन आयोग

  • अनुच्छेद 279A- GST काउंसिल

5. 18 सितम्बर 2022 को किसने अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट ख़िताब जीता है - बंगलोर

  • बेंगलुरू एफसी ने मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर रविवार को यहां सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपना पहला डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट खिताब जीता।

  • Durand Cup 2022 Bengaluru beat Mumbai City: डुरंड कप फाइनल में बेंगलुरू एफसी ने मुबंई सिटी एफसी को हराकर अपना पहला डुरंड कप टाइटल जीत लिया है।

  • बेंगलुरू एफसी और उनके स्टार कप्तान सुनील छेत्री ने रविवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रिरांगन (वीवाईबीके) में फाइनल में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से हराकर इंडियन ऑयल डूरंड कप का पहला खिताब अपने नाम किया।

  •  बेंगलुरू एफसी (BFC) विजेताओं के लिए शिवा शक्ति और ब्राजीलियाई एलन कोस्टा ने गोल किए, जबकि अपुइया को मुंबई सिटी एफसी (MCFC) के लिए एकमात्र गोल मिला, जो एक अच्छा फुटबॉल मैच साबित हुआ।

  • एशिया का  तीसरा सबसे पुराना फूटबाल टूर्नामेंट– डूरंड कप

6. हाल ही में कौनसा राज्य खाद्य सुरक्षा एटलस प्रकाशित करने वाला देश का तीसरा राज्य बना है - झारखण्ड

  • मानव विकास संस्थान, रांची ने ग्रामीण झारखंड के खाद्य सुरक्षा पर एटलस 2022 का विमोचन किया।

  • इस मौके पर झारखंड में खाद्य और पोषण सुरक्षा पर चर्चा का आयोजन किया गया। एटलस का विमोचन वित्त मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने किया।

  • झारखंड सरकार ने 20 लाख परिवारों तक राशन पहुंचाने के लिए ग्रीन कार्ड जारी किए हैं

  • बिहार और ओडिशा ने पहले किया था

  • महत्वपूर्ण तथ्य -

  • खाद्य संग्राहलय  –  तन्जाबुर के अन्दर स्थापित हुवा

  • समुद्री संग्रहालय- लोथल में स्थापित किया जा रहा है.

7. हाल ही में किस राज्य में डायग्नोस्टिक सेवा एक्सप्रेस क्लीनिक की शुरुआत की गई - कर्नाटक

  • इससे पहले दिन में, कर्नाटक के सीएम ने एक्सप्रेस क्लिनिक को पूरे देश के लिए एक मॉडल बताया और कहा कि जल्द ही शहर के विभिन्न हिस्सों में इस तरह के और क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।

  • WHO की स्थापना 1948 ई. 

  • हेडक्वाटर - वाशिगंटन डीसी

  • डॉ टेड्रोस को 75वें वर्ल्ड हेल्थ असेंबली के दौरान चुना गया है। इससे पहले डॉ टेड्रोस 2017 में पहली बार डब्ल्यूएचओ के चीफ के रूप में चुने गए थे। उनका नया कार्यकाल 16 अगस्त 2022 से आधिकारिक रूप से शुरू होगा।

8. हाल ही में फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘शवैल्ये डे ला लीजन डी' ऑनर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से किसे किया गया हैं - डॉ स्वाति पीरामल

  • डॉ स्वाति पीरामल को व्यापार और उद्योग, विज्ञान और चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और भारत-फ्रांस संबंधों को मजबूत करने के लिए ‘शवैल्ये डे ला लीजन डी' ऑनर (नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर) से किसे किया गया।

  • डॉ स्वाति पीरामल, पीरामल ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन हैं, जो फार्मास्यूटिकल्स, वित्तीय सेवाओं, रियल एस्टेट और ग्लास पैकेजिंग में फैली एक व्यावसायिक समूह है।

9. हाल ही में किस आयोग के द्वारा एक नए डिजिटल प्रकाशन ‘बीएलओ ई-पत्रिका’ का विमोचन किया गया है - भारत निर्वाचन आयोग

  • वित्त आयोग

  • भारत निर्वाचन आयोग

  • आयुष मंत्रालय

  • शिक्षा मंत्रालय

  • भारत निर्वाचन आयोग ने भारत के सभी राज्यों में फैले बीएलओ के साथ आयोजित एक संवादात्मक सत्र में एक नए डिजिटल प्रकाशन ‘बीएलओ ई-पत्रिका’का विमोचन किया।

  • राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के आसपास के राज्यों के 50 बीएलओ नई दिल्ली में इंडिया हैबिटेट सेंटर में फिजिकल तरीके से शामिल हुए हैं। 

  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 350 से अधिक बीएलओ बैठक में शामिल हुए।

10. हाल ही में भारत के 76वें शतरंज ग्रैंड मास्टर कौन बन गए हैं - प्रणव आनंद

  • बेंगलुरु के किशोर शतरंज खिलाड़ी प्रणव आनंद भारत के 76वें ग्रैंड मास्टर बन गए हैं। 

  • उन्होंने रोमानिया के मामाइया में चल रही विश्व युवा शतरंज चैंपियनशिप में 2500 ईएलओ रेटिंग की संख्या पार करके यह उपलब्धि हासिल की। 

  • इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने ग्रैंड मास्टर उपाधि हासिल करने के लिए बाकी मानदंडों को पहले ही पूरा कर दिया था। 

  • ग्रैंड मास्टर बनने के लिए किसी भी खिलाड़ी को तीन ग्रैंड मास्टर नॉर्म हासिल करने होते हैं और इसके अलावा उनकी ‘लाइव रेटिंग’ 2500 ईएलओ अंकों से अधिक होनी चाहिए।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book