img

22 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. लस्सा बुखार जिसे पैदा करने वाला वायरस पश्चिम अफ्रीका में पाया जाता है यह बुखार कहा खोजा गया था - नाइजीरिया

  • देश में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 155 हो गई है। 

  • इसकी जानकारी नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने दी।

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, लासा बुखार एक तेजी से फैलने वाला वायरल रक्तस्रावी बीमारी है। लासा का संबंध एरिनावायरस से होता है।

  • लक्षण →

  • यह वायरस चूहों से फैलता है। चूहों के मल-मूत्र से दूषित भोजन या घरेलू सामान के संपर्क में आने से व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित हो जाता हैं।

  • ये लक्षण वायरस के संपर्क में आने के एक से तीन हफ्तों के बीच दिखाई देते हैं। इसमें बुखार, थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसी शिकायत होती है।

2. भारत और किस राष्ट्र के बिच 32 करोड़ 98 लाख 40 हजार रुपए लागत से बन रहे मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने शिलान्यास किया - नेपाल

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धारचूला क्षेत्र के मल्ला छारछुम में भारत-नेपाल राष्ट्र के बीच काली नदी पर 32.98 करोड़ से ज्यादा की लागत से बन रहे 110 मीटर स्पान डबल लेन मोटर सेतु का शिलान्यास किया। 

  • इस सेतु के बनने से भारत और नेपाल के बीच आवागमन सुगम होगा, व्यापार बढ़ेगा और रोजगार में वृद्धि होगी।

3.हाल ही में किस देश में जल्द ही ‘नो बॉडी नो पैरोल’ कानून लागू होगा - ऑस्ट्रेलिया

  • ऑस्ट्रेलिया देश के न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) प्रांत में बहुत जल्द 'नो बॉडी नो पैरोल' कानून लागू होने वाला है। 

  • प्रांत में इस नए कानून के तहत मुजरिम जब तक अपने अपराधो के बारे में सही जानकारी नहीं देगा तब तक वह पैरोल का पात्र नहीं होगा।

  • आमतौर पर जेल में बंद कैदियों को पैरोल और फरलो (छुट्टी) पर कुछ दिनों के लिए रिहाई मिल जाती है। 

  • गृह मंत्रालय ने अब 2016 की गाइडलाइंस को संशोधित किया है। 

  • मंत्रालय का कहना है कि वैसे कैदी जिनकी रिहाई से समाज या किसी खास व्यक्ति की सुरक्षा को खतरा हो, उनको पैरोल और फरलो देने पर रोक लगाई जाए।

4. कौनसा देश अपना पहला चंद्र रोवर नवंबर 2022 में लॉन्च करेगा - यूएई

  • इस वर्ष नवंबर 2022 में संयुक्त अरब अमीरात फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से राशिद नाम का अपना प्रथम चंद्र रोवर लॉन्च करेगा।

  • दुबई के शासक परिवार के लिए नामित "रशीद" रोवर को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से 9 नवंबर और 15 नवंबर के बीच किसी समय लॉन्च किया जाएगा।

  • महत्वपूर्ण जानकारी →

  • EOS-04 उपग्रह किस राकेट द्वारा लांच किया गया है -  PSLV-C-52 (14 फ़रवरी 2022)

  • PSLV-C-53 द्वारा किस देश के 3 उपग्रह लांच किये गए -   सिंगापूर

  • हाल ही में इसरो द्वारा किस लाँचिंग व्हीकल का पहली बार परिक्षण किया गया -  SSLV

  • GSAT-24 को कहाँ से लांच किया गया -  कोरो( फ्रेंच कुवना)

5. भारत और किस देश नें हाल ही में रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता पर हस्ताक्षर किया है - मिस्र

  • भारत और मिस्र देश ने रक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता पर हाल ही में हस्ताक्षर किया है जोकि पारस्परिक हित के सभी क्षेत्रों में रक्षा सहयोग बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

  • इसी दिशा में भारत ने मिस्र देश के साथ रक्षा सहयोग कि दिशा में एक नए युग की शुरुआत की है। 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिस्र के रक्षा मंत्री जनरल मोहम्मद जकी के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोगों को लेकर व्यापक चर्चा की।

6. रेलवे पुलिस बल (RPF) का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है - 20 सितम्बर

  • 1965 में इसे ‘‘रेलवे सुरक्षा विशेष बल’’ नाम दिया गया।सराहनीय कार्यों के लिए प्रयागराज मंडल में पुरस्कृत किया गया है।

  • वर्ष 1985 में रेलवे पुलिस बल को केंद्रीय सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। 

  • 29 अगस्त 1957 को संसद द्वारा रेलवे सुरक्षा बल अधिनियम बनाया गया, जिसमें सुरक्षा बल का नाम बदलकर रेलवे सुरक्षा बल कर दिया गया। 

  • 1965 में इसे ‘‘रेलवे सुरक्षा विशेष बल’’ नाम दिया गया। 

  • 1966 में आरपीएफ को रेलवे संपत्ति ( गैरकानूनी अधिकार) अधिनियम बनाकर रेलवे संपत्ति के बेहतर संरक्षण के लिए कानूनी अधिकार दिए गए हैं।

7.  पुंग लबसोल त्यौहार का सम्बन्ध किस राज्य से है - सिक्किम

  • कंचनजंगा पर्वत पर सम्मान और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुंग लबसोल उत्सव मनाया जाता है।

  • चंगोर नामग्याल के शासनकाल के तहत 13वी शताब्दी में पुंग लबसोल उत्सव शुरु किया गया।

  • हर साल तिब्बती लूनर कैलेंडर के 7वें महीने के 15वें दिन पुंग लबसोल उत्सव मनाया जाता है।

  • सरहूल त्यौहार – झारखण्ड

  • त्रिसूर पूरम त्यौहार-  केरल

  • लोसर त्यौहार –  लद्दाख

  • शिरुई त्यौहार- मणिपुर

  • हार्नबिल त्यौहार-  नागालैंड

8.19 सितम्बर 2022 को आईएनएस अजय को कहाँ से सेवा मुक्त किया गया - मुंबई

  • 32 सालों की लंबी सेवा देने के बाद भारतीय नौसेना जहाज (INS Ajay) को सोमवार (19 सितंबर) को नौसेना से सेवामुक्त किया गया है।

  • आईएनएस अजय ने सन 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन तलवार के तहत पाकिस्तान के पसीने छुड़ा दिए थे। 

  • सन 2001 में ऑपरेशन पराक्रम और सन 2017 में उरी हमले जैसे प्रमुख अभियानों में उसे तैनात किया गया था।

  • भारतीय नौसेना के इस पोत P34 का नाम आईएनएस अजय नाम दिया गया था। जो लंबी दूरी के टॉरपीडो और पनडुब्बी रोधी रॉकेटों जैसे हथियारों से लैस था।......

  • आईएनएस का फुल फॉर्म-  इंडियन नेवल शिप

  • आईएनएस अजय को 1990 में भारतीय सेना में जोड़ा गया था।

9. 19 सितम्बर 2022 को किस राज्य ने ‘ सीएम दा हैसी’ वेब पोर्टल लॉन्च किया है - मणिपुर

  • मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज इम्फाल में मुख्यमंत्री कार्यालय सचिवालय में 'सीएम दा हैसी' वेब पोर्टल लॉन्च किया। 

  • यह पोर्टल जनता की शिकायतों के तेजी से निवारण में सक्षम होगा और भ्रष्टाचार से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए एक मंच भी प्रदान करेगा।

  • महत्वपूर्ण जानकारी →

  • ई-समाधान पोर्टल–  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा

  • भारत का एक मात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान- काबुल लामजाओ ( मणिपुर)

10. कौनसी फिल्म को 95वे अकादमी पुरुस्कारों( ऑस्कर) 2023 में सर्वश्रेष्ठ अन्तराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टी के रूप में शामिल किया गया - छैलो शो

  • बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए ऑस्कर एकेडमी के तमाम सदस्य देशों की तरफ हर साल वहां की स्थानीय भाषा में एक फिल्म भेजी जाती है। 

  • इन फिल्मों में से कोई पांच फिल्में अंतिम दौर तक पहुंचेंगी और ये पांच फिल्में ऑस्कर की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए नामित फिल्में कहलाएंगी।

  • पैन नलिन की गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (द लास्ट फिल्म शो) 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book