img

27 August 2024 Current Affairs in Hindi

पीएम मोदी जिस स्पेशल ट्रेन से यूक्रेन गए उसका नाम क्या है - रेल फोर्स वन
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के दौरे पर हैं। वे पोलैंड से युक्रेन का सफर प्लेन से नहीं बल्कि ट्रेन के जरिए तय करेंगे। यह एक विशेष ट्रेन होगी, जिसका नाम 'रेल फोर्स वन' है। 
  • दरअसल, यूक्रेन में चल रही जंग की वजह से एयरपोर्ट्स बंद हैं, सड़क से सफर जोखिम भरा हो सकता है। यही वजह है कि दुनिया के बड़े नेता जब भी यूक्रेन जाते हैं तो वे ट्रेन यात्रा को ही तरजीह देते हैं।
  • रेल फोर्स वन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, इटली PM जॉर्जिया मेलोनी समेत कई नेता यात्रा कर चुके हैं।
  •  यूक्रेन में अलग-अलग ट्रेनें चलती हैं मगर रेल फोर्स वन सबसे खास है। इसे क्रीमिया में टूरिज्म के लिए डिजाइन किया गया था।
भारत के किस खिलाड़ी को सिएट क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2023-24 में 'मेन्स इंटरनैशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया - रोहित शर्मा
  • भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 21 अगस्त 2024 को मुंबई में आयोजित एक समारोह में 26वें सीएट वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • 2023-24 सीएट क्रिकेट पुरस्कार के विजेताओं की पूरी सूची 
    • लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: राहुल द्रविड़ 
    • वर्ष का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर: रोहित शर्मा 
  • टेस्ट मैच में प्रदर्शन (पुरुष)
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज: यशस्वी जयसवाल 
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज: रविचंद्रन अश्विन 
  • वनडे (पुरुष) में प्रदर्शन
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: विराट कोहली 
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: मोहम्मद शमी 
  • टी20(पुरुष) में प्रदर्शन
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: फिल साल्ट (इंग्लैंड)
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: टिम साउदी (न्यूजीलैंड)
  • सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला क्रिकेटर 
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: स्मृति मंधाना 
    • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: दीप्ति शर्मा 
कितने साल बाद कोई भारतीय पीएम पोलैंड पहुंचे – 45
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पोलैंड का राजधानी वार्सा में राष्ट्रपति आंद्रेज सेबेस्टियन डूडा से मिलने का कार्यक्रम है। वो पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। भारत और पोलैंड के राजनयिक संबंध में 1954 में स्थापित हुए थे।
  • पीएम मोदी से पहले प्रधानमंत्री के रूप में जवाहरलाल नेहरू ने 1955, इंदिरा गांधी ने 1967 और मोरारजी देसाई ने 1979 में पोलैंड की यात्रा की थी।
  • प्रधानमंत्री के रूप में अपने पहले दो कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने 27 बार यूरोप की यात्रा की और 37 यूरोपीय राष्ट्राध्यक्षों और शासकों से मुलाकात की। वहीं डॉक्टर एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल में 29 बार यूरोप की यात्रा की और अपने 36 यूरोपीय समकक्षों की दिल्ली में अगवानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोलैंड और यूक्रेन यात्रा को इसी बदली हुई रणनीति का हिस्सा माना जा सकता है। पीएम मोदी ने इसी रणनीति के तहत ऑस्ट्रिया 
किस देश ने 35 देशों के नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की इजाजत देने की घोषणा की है – श्रीलंका
  • श्रीलंका सरकार ने अगस्त में 35 देशों के नागरिकों को 6 महीने के लिए वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देने की घोषणा की है। इनमें भारत, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देश शामिल हैं। यह नई नीति 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगी।
  • रिपोर्टस की मानें तो 2023 में, 246,000 से ज्यादा भारतीय टूरिस्ट्स श्रीलंका पहुंचे थे। इस आंकड़े को देखकर यह अनुमान लगाया गया था कि यह श्रीलंका में अन्य सभी अंतर्राष्ट्रीय आगमन के मुकाबले 20% था। इसलिए माना जा रहा है कि वीजा फ्री सुविधा देने से भारतीय पर्यटक अधिक आकर्षित होगी।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कितने नए जिले बनाये जाने की घोषणा की गयी है – 5
  • केन्द्रीय गृहमंत्री ने एक अहम फैसले में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाये जाने की घोषणा की है।
  • केंद्र सरकार ने लद्दाख में ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग नामक पांच नए जिलों का गठन करने का निर्णय लिया है।
  • फिलहाल लद्दाख में केवल दो जिले हैं - लेह और कारगिल. दोनों जिलों के पास अपनी स्वायत्त जिला परिषदें हैं, जो उन्हें संचालित करती हैं। नए जिलों के गठन के बाद, लद्दाख में कुल मिलाकर सात जिले हो जाएंगे।
यूनिफाइड पेंशन स्कीम लागू करने वाला पहला राज्य कौन बना है – महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र अपने कर्मचारियों को यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस-UPS) की पेशकश करने वाला पहला राज्य बन गया है।
  • एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का यह कदम केंद्र द्वारा 1 जनवरी 2004 के बाद सेवा में शामिल होने वाले कर्मचारियों के लिए यूपीएस की घोषणा के एक दिन बाद आया है।
  • इससे पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस फैसले से 23 लाख सरकारी केन्द्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा।
'विज्ञान धारा' योजना किस विभाग के तहत आती है - विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के तहत 'विज्ञान धारा' नामक एकीकृत केंद्रीय क्षेत्र योजना में विलय की गई तीन छत्र योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी है।
  • 'विज्ञान धारा' का प्राथमिक उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षमता निर्माण, अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देना है।
भारत के पहले रीयूजेबल हाइब्रिड रॉकेट का सफल परीक्षण कहां किया गया – चेन्नई
  • तमिलनाडु स्थित स्टार्टअप स्पेस ज़ोन इंडिया ने भारत के पहले रीयूजेबल हाइब्रिड रॉकेट, मिशन RHUMI-2024 लॉन्च किया, जो कि चेन्नई के ईस्ट कोस्ट रोड, थिरुविडंधई में टीटीडीसी ग्राउंड से एक मोबाइल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया गया। रॉकेट को चेन्नई स्थित स्टार्टअप स्पेस ज़ोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप के सहयोग से विकसित किया है।
हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया अध्यक्ष किसे चुना गया - फारूक अहमद
  • पूर्व क्रिकेटर और मुख्य चयनकर्ता फारूक अहमद ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के नए अध्यक्ष के रूप में नजमुल हसन पापोन की जगह ली है। देश में राजनीतिक अशांति के मद्देनजर वर्तमान अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया था।  
  • बीसीबी ने एक आपातकालीन बैठक की, जिसके दौरान 58 वर्षीय अहमद को चुना गया।
एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में भारतीय टीम ने कौन-सा पदक जीता – रजत
  • भारत ने हाल ही में मालदीव के थुलुस्धू में आयोजित एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप 2024 में एक प्रतिष्ठित टीम इवेंट मारुहाबा कप में रजत पदक हासिल किया। कमली पी, अजीश अली, श्रीकांत डी और संजय सेल्वामणि की भारतीय टीम ने पूरी प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हालाँकि, फाइनल में, जापान ने 58.40 के प्रमुख स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

     



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book