img

28 August 2024 Current Affairs in Hindi

किस बैंक ने महिलाओं के लिए 'अवनि' नाम से एक नई बचत बैंक अकाउंट स्कीम शुरू की है - बंधन बैंक
  • बंधन बैंक ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए 'अवनि' (Avni) नाम से एक नई बचत बैंक अकाउंट स्कीम शुरू की है।
  • 'अवनि' एक डेबिट कार्ड के साथ आता है जो मुफ्त हवाई अड्डे के लाउंज एक्सेस, 10 लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर और 3.5 लाख रुपये की खोई हुई कार्ड देयता प्रदान करता है।
  •  'अवनि' बचत खाते का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है.    
मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना' हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी - हिमाचल प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में एक नई योजना "मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना" को मंजूरी दे दी है।
  •  इस योजना का उद्देश्य सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और विकलांग बच्चों के माता-पिता को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण संभव हो सके. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए इस योजना के लिए 53.21 करोड़ रुपये की मंजूर किये गए है.  
विश्व जल सप्ताह 2024 का आयोजन कब से कब तक किया जा रहा है - 25-29 अगस्त
  • स्टॉकहोम इंटरनेशनल वॉटर इंस्टीट्यूट (SIWI) 25-29 अगस्त 2024 तक विश्व जल सप्ताह (World Water Week 2024) का आयोजन कर रहा है।
  • विश्व जल सप्ताह वैश्विक जल मुद्दों पर अग्रणी सम्मेलन है, जो 1991 से हर साल आयोजित किया जाता है.
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी कौन-सा देश करेगा – यूएई
  • आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम की घोषणा कर दी गयी है,
  • जिसमें हरमनप्रीत कौर कप्तान के रूप में टीम का नेतृत्व करेंगी वहीं स्मृति मंधाना उप-कप्तान के रूप में उनके साथ होंगी।
  • बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन यूएई में 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जायेगा।
  • . कुल मिलाकर, दुबई और शारजाह में 23 मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है ।
अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह का आयोजन कहां किया गया – दुबई
  • 24वां अंतर्राष्ट्रीय मदर टेरेसा पुरस्कार समारोह 26 अगस्त, 2024 को मिलेनियम प्लाजा दुबई में आयोजित किया गया।
  • इसका आयोजन अखिल भारतीय अल्पसंख्यक और कमजोर वर्ग परिषद (All-India Minority and Weaker Sections Council) द्वारा किया गया ।.
  • यह कार्यक्रम केवल दूसरी बार भारत के बाहर आयोजित किया गया,दोनों अंतर्राष्ट्रीय समारोह दुबई में हुए थे.
भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में 2025 तक एक नई छोटी इलेक्ट्रिक कार शामिल होगी। उसका नाम क्या है – रोबिन
  • मारुति सुज़ुकी ने पहली बार eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया था।
  • इसके बाद इसका अपडेटेड वर्ज़न जापान मोबिलिटी शो में दिखाया गया।
  • अब कंपनी ने प्रोडक्शन-रेडी eVX के लॉन्च का टाइमलाइन कन्फ़र्म कर दिया है। 
किस वाइल्डलाइफ सेंचुरी में Gastrodia indica नाम की नई आर्किड प्रजाति मिली है - फम्बोंग्लो वाइल्डलाइफ सेंचुरी
  • गैस्ट्रोडिया इंडिका के बारे में 
    • परिचय : आर्किड की ऐसी प्रजाति जो अपना फूल नहीं खोलती अर्थात खिलती नहीं हैं।   
    • नामकरण : नई प्रजाति का नामकरण भारत के नाम पर किया गया है क्योंकि यह देश में पाई जाने वाली गैस्ट्रोडिया वंश (जीनस) की पहली क्लिस्टोगैमस प्रजाति है।
    • खोज स्थल : यह 1,950 से 2,100 मीटर की ऊंचाई पर सिक्किम में पाई गई है।
    • खतरा : गैस्ट्रोडिया इंडिका को अपनी सीमित आबादी एवं विशिष्ट आवास आवश्यकताओं के कारण संभावित खतरों का सामना करना पड़ रहा है। 
    • यह मानवजनित दबाव के प्रति बेहद संवेदनशील है और किसी भी परिवर्तन के कारण इसे नुकसान हो सकता है।
    • खोज का महत्त्व : यह खोज भारत की वनस्पतिक विविधता के लिए उल्लेखनीय है। इस खोज के बाद देश में गैस्ट्रोडिया प्रजातियों की कुल संख्या दस हो गई है।
    • वर्तमान में दुनिया भर में केवल पाँच पूरी तरह से क्लिस्टोगैमस प्रजातियों का ही दस्तावेजीकरण किया गया है।
हाल ही में, भारत ने अपनी रामसर स्थलों की सूची में कौन-से तीन नए स्थल जोड़े हैं - नंजारायण बर्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी, कझुवेली बर्ड वाइल्डलाइफ सेंचुरी, तवा रिजर्वायर
  • तीन नए स्थलों -
    • तमिलनाडु में स्थित नंजरायन पक्षी अभयारण्य और काज़ुवेली पक्षी अभयारण्य और मध्य प्रदेश में स्थित तवा जलाशय - को अंतर्राष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि या रामसर स्थलों के रूप में नामित किया गया है।
    • इसके साथ ही भारत में रामसर स्थलों के रूप में घोषित आर्द्रभूमियों की कुल संख्या 85 हो गई है। 
    • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेन्द्र यादव ने 14 अगस्त 2024 को रामसर साइट में तीन नए आर्द्रभूमि ko शामिल करने की जानकारी दी।
  • रामसर स्थल  क्या है ?
    • रामर स्थल उन आर्द्रभूमियों को संदर्भित करती है जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमियों पर रामसर सम्मेलन के हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के रूप में अधिसूचित किया गया है।
    • अंतर्राष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों पर रामसर सम्मेलन 1975 में लागू हुआ था । 
    • दुनिया भर में आर्द्रभूमियों के संरक्षण और संरक्षण पर एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने के लिए 1971 में ईरानी शहर रामसर में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया था।
    • रामसर स्थलों की सूची रामसर सम्मेलन के सचिवालय द्वारा रखी जाती है, जो स्विट्जरलैंड के ग्लैंड में स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) मुख्यालय में स्थित है।
  • भारत और रामसर सम्मेलन -
    • भारत ने 1 फरवरी 1982 को रामसर सम्मेलन की पुष्टि की।
    • प्रथम भारतीय आर्द्रभूमि स्थल- केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) और चिल्का झील (ओडिशा) 1981 में।
    • तमिलनाडु में सबसे ज़्यादा 18 स्थल हैं, और उसके बाद उत्तर प्रदेश में 10 स्थल हैं।
    • सबसे बड़ा रामसर स्थल: पश्चिम बंगाल का सुंदरबन 
    • सबसे छोटा रामसर: हिमाचल प्रदेश में रेणुका 
भारत ने किस देश के साथ ग्रीन अमोनिया के एक्सपोर्ट के लिए पहला समझौता किया है – जापान

न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज, सोजित्ज कॉर्पोरेशन, क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर और एनवाईके लाइन के बीच भारत से जापान को ग्रीन अमोनिया निर्यात करने के लिए ऑफटेक एग्रीमेंट हुआ है।

केन्द्रीय वित्तमंत्री ने हां ही में किस शहर में जीएसटी भवन का उद्घाटन किया – उदयपुर
  • केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में राजस्थान के उदयपुर में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के तहत सीजीएसटी, उदयपुर आयुक्तालय के एक आधिकारिक परिसर, जीएसटी भवन का उद्घाटन किया
  • . इस अवसर पर उन्होंने सीमा शुल्क संचालन के लिए एक हैंडहेल्ड डिवाइस आइसटेब 2.0 भी लॉन्च किया.

 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book