img

28 October 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर भारत के किस राज्य में लॉन्च किया गया है - हरियाणा

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के फरीदाबाद में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर परियोजना की आधारशिला रखी। 

  • हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर एक नई विद्युतीकृत डबल ब्रॉड-गेज (BG) रेल लाइन है, जो पलवल से सोनीपत तक है। 

  • यह हरियाणा में सोहना, मानेसर और खरखौदा से होते हुए लगभग 126 किलोमीटर लम्बी योजना है।

2. टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेकओवर किया है - ट्विटर

  • टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 44 अरब डॉलर के सौदे को अंतिम रूप देने के बाद ट्विटर का टेकओवर कर लिया हैं। 

  • महीनों की अटकलों के बाद, एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में पुष्टि की कि वह मूल सहमत मूल्य पर ट्विटर बायआउट के साथ आगे बढ़ेंगे। 

  • 54.20 प्रति शेयर पर ट्विटर ने अप्रैल 2021 में एलन मस्क की की डील को स्वीकार कर लिया।

3. विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी करने वाला प्रशांत क्षेत्र का पहला देश कौन बनेगा - फिजी

  • फिजी 15 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विश्व हिंदी दिवस की वेबसाइट और लोगो लॉन्च किया। 

  • तीन दिवसीय सम्मेलन फिजी के नाडी शहर में आयोजित किया जाएगा। 

4. 'समृद्धि' कर माफी योजना किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश द्वारा जारी की गई है - दिल्ली

  • राष्ट्रीय राजधानी की अधिकृत और नियमित कॉलोनियों के निवासियों के लिए दिल्ली सरकार ने एकमुश्त संपत्ति कर माफी योजना-समृद्धि की घोषणा की है। 

  • इस योजना के तहत, एनसीआर के लोग आवासीय संपत्तियों के लिए पिछले 5 वर्षों के वर्तमान और लंबित कर की मूल राशि का ही भुगतान कर पाएंगे।

5. हाल ही में गृह मंत्रालय के सहयोग से युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने किस शहर में 14वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया - नई दिल्ली 

  • युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय ने 19 अक्टूबर 2022 को गृह मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली में 14वें जनजातीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया।

  • उद्देश्य -  आदिवासी युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें विविधता में एकता की अवधारणा को समझने में सक्षम बनाना।

6.  हाल ही मे कौन ट्विटर के अंतरिम सीईओ बने है - एलन मस्क

  • दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क ने ट्विटर का अधिग्रहण मंजूर कर लिया और कंपनी के नए चीफ इन चार्ज बन गए हैं।

  • माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की कमान अपने हाथों में लेते हुए खुद को ट्विटर का अंतरिम सीईओ (Interim CEO) नियुक्त कर दिया।

7. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के लिए विशेष दूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - के. पी. अश्विनी 

  • कर्नाटक की एक दलित महिला विद्वान के. पी. अश्विनी को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के लिए विशेष दूत नियुक्त किया गया है।

  • के. पी. अश्विनी इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला हैं।

  • के. पी. अश्विनी ने नस्लवाद और जातिवाद जैसे मुद्दों को संबोधित करने की योजना बनाई है।

8. हाल ही में किस देश के लोगों को यूरोपीय संसद का शीर्ष सम्मान ‘सखारोव प्राइज 2022’ दिया गया हैं - यूक्रेन 

  • संसद के राष्ट्रपतियों (राष्ट्रपति और राजनीतिक समूह के नेताओं) के सम्मेलन के एक निर्णय के बाद, यूरोपीय संसद के अध्यक्ष रॉबर्टा मेट्सोला ने स्ट्रासबर्ग पूर्ण कक्ष में 2022 पुरस्कार विजेता की घोषणा की। 

  • यह पुरस्कार उन यूक्रेनियाई लोगों के लिए है जो जमीन पर लड़ रहे हैं। उनके लिए जो पलायन को विवश हैं।

  • यूक्रेन के खिलाफ रूस की अकारण आक्रामकता युद्ध के कारण यूक्रेन के लोग भारी कीमत चुका रहे है।

9. भारतीय सेना ने 27 अक्टूबर 2022 को कौन-सा पैदल सेना दिवस मनाया - 75वां

  • भारतीय सेना हर साल 27 अक्टूबर को ‘इन्फैंट्री डे (Infantry Day)’ के रूप में मनाती है। इस वर्ष राष्ट्र अपना 75वां इन्फैंट्री दिवस 27 अक्टूबर, 2021 को मना रहा है।

  •  इस दिन जब सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन श्रीनगर एयरबेस पर उतरी और दृढ़ता और असाधारण साहस का परिचय दिया और पाकिस्तानी सेना के बुरे मंसूबों को विफल करने के लिए ‘दी वॉल (The Wall)’ बन गई, जिसने 1947 में आदिवासी हमलावरों की मदद से कश्मीर पर आक्रमण किया था।

  • 27 अक्टूबर को ही आजाद हिंदुस्तान में पहली ऐसी सैन्य कार्रवाई हुई थी, जिसमें पैदल सेना यानी इन्फेंट्री ने अपना कौशल दिखाया था 

10. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) की वायु परिवहन समिति के अध्यक्ष के रूप में किसे न्युक्त किया गया है - डॉ. शेफाली जुनेजा

  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO) में भारत की प्रतिनिधि, शेफाली जुनेजा को संयुक्त राष्ट्र की विशेष विमानन एजेंसी की वायु परिवहन समिति (ATC) की अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

  • भारत ने 28 साल बाद आईसीएओ में यह स्थान हासिल किया, डॉ. शेफाली जुनेजा आईसीएओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं। 

  • ATC 1944 में शिकागो कन्वेंशन द्वारा बनाई गई ICAO की एक स्थायी समिति है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book