img

31 August 2024 Current Affairs in Hindi

 मूडीज रेटिंग्स ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की जीडीपी की वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर कितने प्रतिशत किया है - 7.2 
  • न्यूयॉर्क की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत किया है।
  • बता दें कि मूडीज ने पिछला अनुमान 6.8 प्रतिशत व्यक्त किया था। 
 आगामी एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी 2024 का आयोजन कहाँ किया जाएगा – राजगीर
  • हॉकी इंडिया के अनुसार महिलाओं की एशियाई चैंपियन्‍स ट्रॉफी 2024 इस वर्ष 11 नवंबर से 20 नवंबर के बीच बिहार के राजगीर हॉकी स्‍टेडियम में शुरू होगी। 
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कौनसा विश्वविद्यालय भारत में एक परिसर स्थापित करेगा - साउथम्प्टन विश्वविद्यालय
  • साउथम्प्टन विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत भारत में एक परिसर स्थापित करेगा।
  • विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने हाल ही में इसका आशय पत्र साउथम्‍पटन विश्वविद्यालय को सौंपा है।
 विश्व स्‍वास्‍थय संगठन ने किस नगर पालिका को नेपाल का पहला ‘स्वस्थ शहर’ और एशिया का दूसरा सबसे स्वस्थ शहर घोषित किया है – धुलीखेल
  • विश्व स्‍वास्‍थय संगठन (World Health Organization) ने कावरेपालनचोक जिले के धुलीखेल नगर पालिका को नेपाल का पहलास्वस्थ शहर’ और एशिया का दूसरा सबसे स्वस्थ शहर घोषित किया है। 
हाल ही में पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो ने अपना कौनसा स्थापना दिवस मनाया है - 54वां 
  • हाल ही में पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (BPR&D) का 54वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
  • गृह मंत्रालय के तहत वर्ष 1966 में स्थापित तत्कालीन पुलिस अनुसंधान और सलाहकार परिषद को एक नई दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से 28 अगस्त 1970 को बीपीआरएंडडी की स्थापना की गयी थी। 
भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट का पदभार किसने संभाला है - सीआर प्रवीण नायर
  • वाइस एडमिरल सीआर प्रवीण नायर, एनएम ने 29 अगस्त 2024 को भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में पदभार संभाला है।
  • बता दें कि उनकी नियुक्ति वाइस एडमिरल विनीत मैकार्थी के स्थान पर हुई है।
28 अगस्त 2024 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया - राजविंदर सिंह भट्टी
  • राजविंदर सिंह भट्टी, आईपीएस को 30 सितंबर, 2025 तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था।
  •  भट्टी 1990 के बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी हैं। सेवानिवृत्त होने से पहले 30 सितंबर 2025 तक वह इस पद पर रहेंगे। 
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, भारत के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में किसे स्थान दिया गया है - गौतम अडानी
  • गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पछाड़कर शीर्ष स्थान हासिल किया, उनकी संपत्ति 95% बढ़कर लगभग ₹11.6 लाख करोड़ हो गई।
  • अडाणी परिवार ने अपनी टोटल वेल्थ में पिछले एक साल में 5,65,503 करोड़ रुपए का इजाफा किया है।
  • अडाणी फैमिली ने अंबानी परिवार को पीछे छोड़कर देश की सबसे धनवान फैमिली बन गई है।
  • अंबानी परिवार की संपत्ति 10.15 लाख करोड़ रुपए है। एक साल में इसमें 25% की बढ़ोतरी हुई है।
  • 'हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024' के मुताबिक, 'हिंडनबर्ग के आरोपों के बाद भी गौतम अडानी एंड फैमिली ने पिछले साल की तुलना में संपत्ति में 95% की ग्रोथ हासिल की।'
  • HCL के मालिक शिव नाडार एंड फैमिली 3.14 लाख करोड़ रुपए और सीरम इंस्टीट्यूट के मालिक साइरस एस. पूनावाला एंड फैमिली 2.90 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
  • भारत को हर पांचवे दिन एक अरबपति मिला, सबसे कम उम्र का व्यक्ति 21 साल का है
  • भारत को हर पांचवे दिन एक नया अरबपति मिला और इनकी संख्या बढ़कर 334 तक पहुंच गई। इस नंबर में एक साल में 29% इजाफा हुआ है। 2023 के मुकाबले इस बार 75 नए अरबपति जुड़े।
दूसरी अरिहंत-श्रेणी पनडुब्बी का क्या नाम है, जिसे 29 अगस्त 2024 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था - आईएनएस अरिघाट
  • दूसरी अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी, आईएनएस अरिघाट को 29 अगस्त, 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
  • परमाणु त्रय को मजबूत करना: रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आईएनएस अरिघाट भारत के परमाणु त्रय को और मजबूत करेगा, परमाणु प्रतिरोध को बढ़ाएगा और क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन और शांति में योगदान देगा।
  • तकनीकी प्रगति: आईएनएस अरिघाट में उन्नत डिजाइन, विनिर्माण प्रौद्योगिकी और जटिल इंजीनियरिंग शामिल है, जो इसे अपने पूर्ववर्ती आईएनएस अरिहंत से अधिक उन्नत बनाती है।
  • उन्नत प्रतिरोधक क्षमता: आईएनएस अरिहंत और आईएनएस अरिघाट दोनों की मौजूदगी विरोधियों को रोकने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की भारत की क्षमता को मजबूत करती है।

 



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book