img

Current Affairs Quiz in Hindi 29 June 2022

1. हाल ही में साओ जोआओ उत्सव किस राज्य में मनाया गया - गोवा

  • दो साल के कोरोनावायरस के चलते अंतराल के बाद पारंपरिक उत्साह के साथ साओ जोआओ फेस्टिवल मनाया गया। 

  • साओ जोआओ को सेंट जॉन द बैपिस्ट भी कहते है और प्रतिवर्ष 23 जून को मनाया जाता है। 

  • यह त्योहार सेंट जॉन द बैपटिस्ट को समर्पित है, जिन्होंने जॉर्डन नदी पर प्रभु यीशु को बपतिस्मा दिया था और इसे मानसून की शुरुआत में मनाया जाता है। 

  • उत्तरी गोवा का एक गांव सिओलिम, साओ जोआओ के अवसर पर पारंपरिक डोंगी परेड का आयोजन करता है।

  • गोवा का साओ जोआओ त्योहार लोगों को एक दूसरे से जोड़ने का भी जरिया है। बारिश का आनंद लेने और पानी में कूदकर मज़ा लेने से पहले लोग वहाँ के पेय पदार्थ फेन्नी का आनंद लेते हैं। 

  • कार्निवाल के अंत में लज़ीज़ व्यंजनों का आनंद लेने की बारी आती है। 

  • लोग अपने मनपसंद के स्थानिय व्यंजनों और पेय पदार्थों का मज़ा लेते हैं। 

  • पर्व के दौरान सॉल्सेट तालुक पर वहाँ के लोक नृत्य को करने का भी रिवाज़ है। 

  • बार्डेज़ में रंग बिरंगे पारंपरिक तरीके से सजे नौकाओं की नौका दौड़ की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। 

  • नौका दौड़ के लिए सजी नाव साओ जोआओ के उत्साहिक, हर्षोल्लास और मनोरंजन से भरे पर्व का मिश्रण है। 

  • यह कार्निवाल लोगों को एक साथ एक दूसरे के करीब लाता है। 

  • जॉन बैपिस्ट को  बाद में जॉर्डन नदी में यीशु मसीह का नाम दिया गया था।

  • उत्सव                                 -          स्थान

  • 1. साओ जोआओ                -         गोवा

  • 2. अम्बुबाची मेला                -         असम

  • 3. सीतल षष्ठी पर्व                -         ओड़िशा

  • 4. सरहुल महोत्सव              -         झारखंड

  • 5. गणगौर उत्सव                  -         राजस्थान

  • 6. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव    -         आंध्र प्रदेश

  • 7. ईशान उत्सव                    -         नई दिल्ली

  • 8. मेदाराम जतारा महोत्सव   -         तेलंगाना 

  • 9. तोरग्या महोत्सव                -         अरुणांचल

  • 10. स्पितुक गस्टर महोत्सव    -         लद्दाख

  • 11. कचाई लेमन महोत्सव      -         मणिपुर

  • 12. वंगला महोत्सव               -         मेघालय

  • 13. लोसांग उत्सव                 -         सिक्किम

  • 14. लोसार उत्सव                   -         लद्दाख

2. हाल ही में रॉ (Research and Analysis Wing) के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया - सामंत कुमार गोयल 

  • खुफिया एजेंसी की रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (Research and Analysis Wing (RAW)) के सचिव के रूप में सामंत कुमार गोयल का कॉन्ट्रैक्ट, केंद्र द्वारा 24 जून को एक और साल के लिए बढ़ा दिया गया है। 

  • गोयल 1984 के पंजाब कैडर वर्ग के एक IPS अधिकारी हैं और 30 जून, 2023 तक एजेंसी सचिव का पद संभालेंगे। जून 2019 में, सामंत कुमार गोयल नेरॉ के प्रमुख के रूप में अनिल धस्माना का स्थान लिया था।

  • रॉ एक बाहरी खुफिया संगठन है जो विदेशों से आने वाले ख़तरों पर नज़र रखता है। 

  • रॉ पड़ोसी देशों की गतिविधियों के बारे में गुप्त जानकारी एकत्र करता है। रॉ को सीधे भारतीय प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन रखा गया है।

  • रॉ का गठन - 21 सितंबर 1968

  • रॉ मुख्यालय - नई दिल्ली

  • रॉ संस्थापक - आर. एन. काओ और इंदिरा गांधी

3. EIU द्वारा जारी ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स में शीर्ष पर कौन है - वियना

  • इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (Economist Intelligence Unit (EIU)) द्वारा दुनिया के सबसे अधिक रहने योग्य शहरों की वार्षिक रैंकिंग ज़ारी की गई है। 

  • साल 2022 का ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स (Global Liveability Index ) पिछले साल से कुछ उल्लेखनीय अंतरों को दर्शाता है। 

  • 2022's Global Livability Index: शीर्ष 10 (The top 10) 

  • 1. वियना, ऑस्ट्रिया

  • 2. कोपेनहेगन, डेनमार्क

  • 3. ज्यूरिख, स्विट्ज़रलैंड

  • 4. कैलगरी, कनाडा

  • 5. वैंकूवर, कनाडा

  • रहने की क्षमता बनाम रहने की लागत (Liveability versus cost of living) में हांगकांग को पहला स्थान मिला है जबकि न्यूयॉर्क शहर, जिनेवा, लंदन और टोक्यो शीर्ष पांच से बाहर हो गए हैं।

  • भारत के शहरों ने दुनिया के सबसे रहने योग्य शहरों की सूची में ख़राब प्रदर्शन किया है। 

  • भारत की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली को सर्वाधिक रहने योग्य शहरों की सूची में 112वें स्थान पर रखा गया है। 

  • जबकि भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई 117वें स्थान पर है।

  • पाकिस्तानी शहर कराची और बांग्लादेश की राजधानी ढाका दुनिया के सबसे कम रहने योग्य शहरों में से हैं।

  • LAST 5 सिटी →

  • 1. कराची, पाकिस्तान

  • 2. अल्जीयर्स, अल्जीरिया

  • 3. त्रिपोली, लीबिया

  • 4. लागोस, नाइजीरिया

  • 5. दमिश्क, सीरिया

4. हाल ही में प्रसिद्ध रणजी ट्रॉफी 2022 किस राज्य ने जीता - मध्यप्रदेश

  • मध्य प्रदेश ने साल 2022 में इतिहास रच दिया क्योंकि मध्य प्रदेश ने बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए फाइनल मुक़ाबले में टूर्नामेंट की सबसे मज़बूत टीम मुंबई को 6 विकेट से हराकर अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। 

  • आदित्य श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को हराया। 

  • बतौर कोच भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज चंद्रकांत पंडित ने टीम को प्रशिक्षित किया था।

  • मुंबई के बल्लेबाज सरफराज ख़ान को उनकी शानदार बल्लेबाज़ी हेतु रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' हासिल हुआ, जिसमें उन्होंने 122.75 की औसत से 982 रन बनाए, जो बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर रहे। 

  • 2022 रणजी ट्रॉफी में शीर्ष गेंदबाज ओहदा झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम (25 विकेट) को हासिल हुआ।

  • रणजी ट्रॉफी एक घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप है जो भारत में क्षेत्रीय और राज्य क्रिकेट संघों का प्रतिनिधित्व करने वाली कई टीमों के बीच खेली जाती है। 

  • प्रतियोगिता में वर्तमान में 38 टीमें शामिल हैं, जिसमें भारत के सभी 28 राज्य और नौ केंद्र शासित प्रदेशों में से कम से कम चार का प्रतिनिधित्व है।

  • प्रतियोगिता का नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है, जिन्हें 'रणजी' के नाम से भी जाना जाता था। 

  • प्रतियोगिता का पहला मैच 4 नवंबर, 1934 को मद्रास और मैसूर के बीच मद्रास के चेपॉक मैदान में आयोजित किया गया था।

  • मुंबई (बॉम्बे) ने सबसे अधिक बार जीत हांसिल हुई है जिसमें इसने 41 बार टूर्नामेंट जीता है।

5. हाल ही में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के नए निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया - तपन कुमार

  • केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका को इंटेलिजेंस ब्यूरो का निदेशक नियुक्त किया है। 

  • 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी तपन कुमार डेका को पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो साल के कार्यकाल के लिए या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) के लिए नियुक्त किया गया था। 

  • डेका वर्तमान इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक अरविंद कुमार का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

  • इंटेलिजेंस ब्यूरो मुख्यालय - नई दिल्ली

  • इंटेलिजेंस ब्यूरो का गठन - 1887

6. किस राज्य की सार्वजनिक परिवहन सेवा, 'मो बस' को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया - ओडिशा

  • ओडिशा स्थित सार्वजनिक परिवहन सेवा, मो बस को कोविड-19 से दुनिया को बेहतर ढंग से उबरने में भूमिका और प्रयासों के लिए प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

  • यह पुरस्कार दुनिया को कोविड-19 से बेहतर तरीके से उबरने में मदद करने के लिए 10 नवाचारों को मान्यता देते हैं और जीत हासिल करने वाली पहल बच्चों को सुरक्षित रखने, लैंगिक समानता को आगे बढ़ाने और पानी के नीचे जीवन की रक्षा करने में मदद करती है।

  • संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम के दौरान, 2022 के संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार विजेताओं की घोषणा संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के अवर महासचिव लियू जेनमिन द्वारा की गई ।

  • संयुक्त राष्ट्र की मान्यता ने कहा कि "समस्या" यह थी कि "भुवनेश्वर शहर में बस सेवाओं में सुधार की आवश्यकता थी", जिसके परिणामस्वरूप "अधिकांश लोगों ने सार्वजनिक परिवहन लेने के बजाय निजी वाहनों, दोपहिया और ऑटो-रिक्शा का इस्तेमाल किया।"

  • ओडिशा राजधानी - भुवनेश्वर

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री - नवीन पटनायक

  • ओडिशा राज्यपाल - गणेशी लाल

7. ऑनलाइन गैम्बलिंग, ऑनलाइन गेमिंग, रेस कोर्स और कैसीनो पर जीएसटी परिषद ने कितने प्रतिशत GST लगाने की राय दी है - 28%

  • वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Service Taxes (GST)) परिषद जीएसटी ट्रिब्यूनल बनाने को आसान करने के लिए क़ानून में बदलाव की बात करने जा रही है। 

  • देश में ऑनलाइन गेमिंग ( Online Gaming), कैसिनो ( Casino) और रेस कोर्स ( Race Course) पर 28 फीसदी जीएसटी ( GST) लगाने की तैयारी है। 

  • राज्यों के वित्त मंत्रियों वाली मंत्रियों के समूह ( GOM) ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसिनो और रेस कोर्स पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की सिफारिश करने पर अपनी सहमति दे दी है। 

  • मंत्रियों का समूह अगले कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट को सौंप देगा। 

  • इस रिपोर्ट को मंजूरी के लिए जीएसटी काउंसिल ( GST Council) की 47वीं बैठक के सामने पेश किया जाएगा। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनरड के संगमा इस जीओएम के संयोजक हैं। 

  • आपको बता दें अभी बगैर सट्टेबाजी वाले गेमिंग पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने का प्रावधान है। 

  • लेकिन सट्टेबाजी वाले ऑनलाइन गेनिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है। 

  • ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा हर गेम पर वसूले जाने वाले कमीशन पर 18 फीसदी लगाने का प्रावधान है। 

  • हार्स रेसिंग पर कुल सट्टेबाजी वैल्यू का 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाता है। 

  • लेकिन अब सभी तरह के गेमिंग पर 28 फीसदी जीएसटी वसूले जाने का प्रस्ताव है। 

  • जीएसटी काउंसिल से ग्रुप ऑफ मिनिटर्स के प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो सभी कैटगरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगाया जाएगा। 

  • ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स प्रारंभिक बेटिंग अमाउंट और गेमिंग अमाउंट पर लगाया जाएगा। 

  • क्योंकि जीओएम हर सट्टेबाजी और जीते जाने वाली राशि पर जीएसटी लगाने के पक्ष में नहीं है।

8. हाल ही में भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में किसे नामित किया गया - अनिल खन्ना

  • अनिल खन्ना को भारतीय ओलंपिक संघ (Indian Olympic Association (IOA)) का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

  • दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश दिया है कि नरिंदर ध्रुव बत्रा, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल ज़ारी नहीं रख सकते हैं और अनिल खन्ना को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

  • वयोवृद्ध खेल प्रशासक नरिंदर बत्रा को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा "अवमानना की कार्यवाही में (in a contempt proceeding)" में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य समाप्त करने का आदेश दिया गया था, एक महीने बाद उन्हें शीर्ष पद छोड़ने के लिए कहा गया था। न्यायमूर्ति दिनेश शर्मा की अवकाश पीठ (vacation bench) ने ओलंपियन और हॉकी विश्व कप विजेता असलम शेर ख़ान द्वारा दायर अवमानना याचिका पर यह आदेश पारित किया।

  • 25 मई को, बत्रा को IOA प्रमुख के पद से हटा दिया गया था, जब दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया में 'लाइफ मेम्बर (life member)' के पद को रद्द कर दिया था, जिसके सौजन्य से उन्होंने 2017 में शीर्ष निकाय चुनाव लड़ा और जीता था। उस समय भी, आईओए खन्ना को अपना कार्यवाहक प्रमुख बनाया था।

9. 27 जून- अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस (International MSME Day)

  •  राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है -

  • 1. 27 जून         -     A. अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस

  • 2. 29 जून         -     B. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस

  • 3. 30 जून         -     C. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस

  • 27 जून- अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस (International MSME Day) 

  • मध्यम और लघु उद्योग देश की अर्थव्यवस्था के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

  • यह दिन देश के विकास में MSMSE क्षेत्र द्वारा किए गए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

  • 29 जून- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस (National Statistics Day)

  • प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती को चिह्नित करने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। 

  • इन्होंने आर्थिक योजना और सांख्यिकीय विकास के क्षेत्र में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है।

10. एशियन ट्रैक चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय साइकिलिस्ट बनें - रोनाल्डो सिंह

  • एशियन ट्रैक चैंपियनशिप (Asian Track Championship) में चैंपियनशिप के अंतिम दिन स्प्रिंट रेस में दूसरा स्थान हासिल कर रोनाल्डो सिंह ने सीनियर डिवीजन में रजत पदक जीत लिया। 

  • इस तरह से उन्होंने कॉन्टिनेंटल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय साइकिलिस्ट बनकर साइकिलिंग जगत में इतिहास रच दिया।

  • रोनाल्डो द्वारा किया गया कारनामा किसी भारतीय साइकिल चालक द्वारा महाद्वीपीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ था। 

  • भले ही उन्हें जापान के कुशल सवार केंटो यामासाकी के ख़िलाफ़ कड़ा संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने रजत पदक जीता।

  • भारतीय साइकिलिंग टीम ने 23 पदक अर्जित किए और एलीट फील्ड (2 स्वर्ण, 6 रजत, 15 कांस्य) में छठा स्थान हासिल किया।

  • अंतिम दिनभारतीय टीम ने एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।

  • 15 किमी पॉइंट्स रेस में, भारतीय जूनियर साइकिलिस्ट बिरजीत युमनाम 23 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 

  • कोरिया के सुंग्योन ली ने 24 अंकों के साथ रजत पदक अपने नाम किया और उज्बेकिस्तान के फारुख बोबोशेरोव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book