img

Current Affairs Quiz in Hindi 3 August 2022

1. हाल ही में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किस राज्य की पुलिस को ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान की है - तमिलनाडु

  • उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तमिलनाडु पुलिस को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रपति निशान’ (प्रेसिडेंट्स कलर्स) प्रदान किया और कहा कि यह राज्य पुलिस की सराहनीय सेवा और कई उपलब्धियों का सम्मान है। नायडू ने यहां एक समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को ‘राष्ट्रपति निशान’ भेंट किया। 

  • ‘राष्ट्रपति निशान’, देश के लिए कम से कम 25 वर्षों की असाधारण सेवा के सम्मान में किसी भी सैन्य/राज्य पुलिस को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। 

  • भारत के उपराष्ट्रपति - एम वेंकैया नायडू

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री - एम.के. स्टालिन

  • तमिलनाडु के मुख्य सचिव - वी. इराई अंबुस

  • तमिलनाडु के गृह सचिव - के. फणींद्र रेड्डी

2. हाल ही में किसे दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया -  संजय अरोड़ा 

  • आईपीएस संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बन गए हैं। संजय अरोड़ा तमिल नाडु कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा आईटीबीपी के डीजी के पद से कार्यमुक्त होकर 01 अगस्त 2022 से बतौर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अपना पद संभालेंगे। इनसे पहले राकेश अस्थाना इस पद पर नियुक्त थे।

  • मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की पढ़ाई मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट जयपुर से की है।

3. निम्न में से कौन सा राज्य 2021 में विधायी सत्रों की मेजबानी में प्रथम स्थान पर रहा -  केरल

  • कोरोना कहर के पहले चरण में ठप पड़ी जिंदगी की वजह से 2020 में विधानसभा सत्र की बैठकों के लिहाज से देश भर में केरल आठवें स्थान पर था। अब वह फिर शीर्ष पर लौट आया है। 2021 में केरल विधानसभा सत्र में कुल 61 दिन काम हुआ, जो समग्र देश में सबसे अधिक है। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि 2021 में भी कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर थी। यही नहीं साल 2016 से साल 2019 के बीच भी केरल विधानसभा बैठकों के मामले में शीर्ष पर रहा। इस अवधि में औसतन 53 दिन सत्र चला।

  • यह आंकड़े पीआरएसइंडिया डॉट ऑर्ग ने जुटाए हैं।

4. हाल ही में किस राज्य ने 7 नए जिले का गठन किया है - पश्चिम बंगाल

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बड़ा ऐलान करने हुए राज्य में सात नए जिले बनाने का ऐलान किया। इससे पहले बंगाल में 23 जिले थे अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि 7 नए जिलों का नाम सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और एक और जिले का नाम बशीरहाट में रखा जाएगा। 

  • पश्चिम बंगाल के बारे में याद रखने योग्य बातें

  • पश्चिम बंगाल की राजधानी - कोलकाता

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री - ममता बनर्जी

  • पश्चिम बंगाल की जनसंख्या - 9.03 करोड़ (90.3 मिलियन)

5. किसने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग भारोत्तोलन में रजत पदक जीता- संकेत सरगर

  • भारत के संकेत सरगर ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पदक जीतने वाले भारत के पहले एथलीट बनकर इतिहास रच दिया है। 

  • उन्होंने पुरुषों की 55 किग्रा स्पर्धा में कुल 248 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 135 किग्रा) के साथ रजत पदक जीता। 

  • मलेशिया के अनीक मोहम्मद से पीछे, जिन्होंने कुल 249 किग्रा (स्नैच में 107 किग्रा, क्लीन एंड जर्क में 142 किग्रा) के साथ स्वर्ण पदक जीता।

6. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 73 किग्रा फाइनल में देश का तीसरा स्वर्ण पदक किसने जीता- अचिंता शुली

  • भारत के युवा वेटलिफ्टर अचिंत शुली ने पुरुषों के 73 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का छठा मेडल है। 

  • खेलों में भारत का तीसरा गोल्ड मेडल है। अचिंत से पहले जेरेमी लालरिनुंगा और मीराबानू चानू ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। 

  • शुली ने पुरुषों के 73 किग्रा वर्ग में कुल 313 किग्रा के नए रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण हासिल किया। 

  • उन्होंने स्नैच में 143 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 170 किग्रा भार उठाकर मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद को पीछे छोड़ा। 

7. अगस्त 2022 को चंडीमंदिर में वियतनाम भारत द्विपक्षीय सेना अभ्यास “EX VINBAX 2022” का कौन सा संस्करण शुरू हुआ - तीसरा

  • तीसरा वियतनाम भारत द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास “Ex VINBAX 2022” 1 अगस्त 2022 को चंडीमंदिर में शुरू हुआ।

  • • यह 20 अगस्त 2022 तक जारी रहेगा।

  • • यह अभ्यास, 2019 में वियतनाम में पहले आयोजित किए गए द्विपक्षीय अभ्यास की अगली कड़ी है।

  • • EX VINBAX – 2022 का विषय एंप्लॉयमेंट एंड डेप्लॉयमेंट ऑफ एन इंजीनियरिंग कंपनी एंड ए मेडिकल टीम एज पार्ट ऑफ यूनाइटेड नेशंस कंटिजेंट फॉर पीस कीपिंग ऑपरेशंस है।

8. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने किस शहर में जुलाई 2022 में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया है - मुंबई

  • केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 31 जुलाई 2022 को मुंबई में चाबहार दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया।

  • • केंद्रीय पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने ‘चाबहार दिवस’ के अवसर पर इस सम्मेलन का आयोजन किया।

  • • यह दिन अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे (INSTC) की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए ‘शुरुआत मनाया जाता है।

  • ईरान में स्थित चाबहार बंदरगाह भी INSTC का हिस्सा होगा।

9. बर्मिंघम में चल रहे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट कौन है - अनाहत सिंह

  • 14 वर्षीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह बर्मिंघम में चल रहे 2022 राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) में भाग लेने वाली भारत की सबसे कम उम्र की एथलीट है।

  • वह दिल्ली की रहने वाली है और अभी कक्षा 9 में पढ़ रही है।

  • 2022 में एशियाई जूनियर स्क्वैश में जीत के बाद उन्हें भारतीय टीम के लिए चुना गया था।

  • 29 जुलाई 2022 को अनाहत ने CWG 2022 में अपने प्रतिद्वंद्वी जैडा रॉस को हराकर अपना पहला मैच जीता।

10. जुलाई 2022 में किस फॉर्मूला वन रेसिंग ड्राइवर ने हंगेरियन F1 ग्रांड प्रिक्स जीता है - मैक्स वेरस्टापेन

  • रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने 31 जुलाई 2022 को हंगेरियन फॉर्मूला 1 ग्रांड प्रिक्स जीता।

  • मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन और उनके साथी जॉर्ज रसेल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

  • वेरस्टापेन ने 2022 में अब तक 8 रेस जीती हैं सऊदी अरब जीपी, एमिलिया रोमाग्ना जीपी, मियामी जीपी, स्पेनिश जीपी, अजरबैजान जीपी, कनाडाई जीपी, फ्रेंच जीपी, और अब हंगेरियन जीपी

  • यह उनका 70वां पोडियम फिनिश भी था।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book