हनुमान जी की अष्ट सिद्धि पर फ़िल्में - Avenger, Thor, Marvel, Ant-Man & More
0
हनुमान जी की अष्ट सिद्धि पर फ़िल्में - Avenger, Thor, Marvel, Ant-Man & More
🔴 अणिमा सिद्धि : Ant-Man WASP Movie
⚫ महिमा सिद्धि : Hulk Movie
🔵 गरिमा सिद्धि : Thor Movie
🟠 लघिमा सिद्धि : Ant-Man Quantumania Movie & ROBOT 2.0
🟡 प्राप्ति सिद्धि : Avengers End Game Movie
🟢 प्राकाम्य सिद्धि : Captain America, Captain Marvel, Loki & X-Men Movie
🟣 वशित्व सिद्धि : X-Men & SHAKTIMAN (शक्तिमान)
⚪ ईशित्व सिद्धि : स्वयं हनुमान जी (Hanuman : South Movie)
हनुमान चालिसा में वर्णित अष्ट सिद्धियों के नाम और रहस्य »
हनुमान चालीसा की चौपाई में एक पंक्ति आती है जो कुछ इस प्रकार से है-
अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन्ह जानकी माता।।
इस पंक्ति में हनुमान जी को 8 सिद्धियों और 9 निधियों का दाता बताया गया है।
अष्ट सिद्धियों के नाम »
1. अणिमा
2. महिमा
3. गरिमा
4. लघिमा
5. प्राप्ति
6. प्राकाम्य
7. वशित्व
8.ईशित्व
1. अणिमा सिद्धि »
अणु से भी छोटा
हनुमान जी के पास यह सिद्धि थी जिसकी मदद से उन्होंने कई बार छोटा आकर लेकर राम काज में सहयोग दिया। लंका के भीतर भी हनुमान जी ने छोटा आकार लेकर ही प्रवेश किया था।
हनुमान जी के इस कान्सेप्ट पर विदेशी फिल्म → ANT-MAN
2. महिमा सिद्धि »
विशालकाय आकार
हनुमान जी ने कई बार रामायण काल में युद्ध के दौरान इस आकार का प्रयोग कर रामकाज में सहायता की थी।
हनुमान जी की इस सिद्धि पर भी बनी फिल्म → The INCREDIBLE HULK
3. गरिमा सिद्धि »
अपने शरीर को असीमित रूप से भारी बनाना
इस सिद्धि का प्रयोग हनुमान जी ने भीम का घमंड तोड़ने के लिए किया था।
इस सिद्धि से उन्होंने अपने शरीर को असीमित रूप से भारी बना लिया था जिसके कारण भीम उन्हें मार्ग से हटा नहीं पाए थे।
4. लघिमा सिद्धि »
खुद को पंख से भी हल्का बना लेना
इस सिद्धि का प्रयोग हनुमान जी ने माता सीता (माता सीता के वस्त्रों का रहस्य) की खोज के दौरान किया था।
उनकी पीड़ा सुनने के लिए हनुमान जी ने पेड़ के पत्तों को अपना आसन बनाया था।
हनुमान जी की इस सिद्धि पर भी बनी फिल्म → ANT-MAN QUANTUMANIA 3.0
5. प्राप्ति सिद्धि »
मनोवांछित इच्छाएं पूरी करना
इस सिद्धि से मनोवांछित इच्छाएं पूरी की जा सकती हैं और आने वाले समय को भी देखा जा सकता है।
इस सिद्धि के बल पर हनुमान जी ने कई दैत्यों को सबक सिखाया था।
6. प्राकाम्य सिद्धि »
युवा बनाए रखने, असीमित बल देने, पाताल की सीमाओं को मापने, आसमान की ऊंचाइयों को मापने और मनचाहा रूप धारण करने में सहायक
यह सिद्धि युवा बनाए रखने, असीमित बल देने, पाताल की सीमाओं को मापने, आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचने और मनचाहा रूप धरने में सहायक मानी जाती है। जिसको कई बार रामायण युद्ध में हनुमान जी द्वारा प्रयोग किये जाने के बारे में बताया गया है।
7. वशित्व सिद्धि »
मन और इंद्रियों पर वश रखना
यह सिद्धि मन और इन्द्रियों पर वश रखना सिखाती है।
हनुमान जी ने इस सिद्धि के बल पर कई वशीभूत कर देने वाले दैत्यों को परिस्थितियों को नष्ट किया है।
हनुमान जी की इस सिद्धि पर भी बनी फिल्म → SHAKTIMAN
8. ईशित्व सिद्धि »
दैवीय शक्तियों का मिलना
इसी सिद्धि के बाद हनुमान जी को दैवीय शक्तियां मिली और उन्हें भगवान के रूप में पूजा जाने लगा।
हनुमान जी ने यह सिद्धि घोर तपस्या के पश्चात हासिल की थीं।