img

संविधान का राज, खुलेगा आज | Samvidhan Special Class ऐसी बातें किसी किताब में नहीं, NitinSir Study91

🔴 संविधान लिखने में कितनी निब घिस (कलम ख़त्म) गईं,
🟠 संविधान की मूल कॉपी का वजन कितने किलो है,
🟡 संविधान को ममी तकनीक से बचाया गया,
🟢 भारत के संविधान से जुड़े ये राज नहीं जानते होंगे आप,
🔵 किसने लिखा भारत का संविधान, कहां है इसकी हाथ से लिखी प्रति,
🟣 संविधान किस पेपर पर लिखा था,
⚫ संविधान पर कुल 22 चित्र किसके हैं,
⚪ भारत के संविधान को किसने सजाया था

क्या आप जानते हैं कि हमारा संविधान किसने लिखा?

  • डॉ. बीआर अंबेडकर        प्रेम बिहारी नारायण रायजाद

प्रेम बिहारी नारायण रायजाद »

  • डॉ. अंबेडकर को संविधान सभा की ड्राफ्टिंग सभा का अध्यक्ष होने के नाते संविधान निर्माता होने का श्रेय दिया जाता है, मगर प्रेम बिहारी वे शख्स हैं जिन्होंने अपने हाथ से अंग्रेजी में संविधान की मूल कॉपी (पांडुलिपि)  लिखी थी।

  • दुनिया के सबसे बड़े संविधान की मूल काफी हाथ से लिखी गई »

  • लिखने में 6 महीने लगे।

  • कुल 432 निब घिस गईं। 

  • 303 न. की निब से संविधान लिखा गया।

  • यह निब इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर से मंगाई गयी थी।

  • इटैलिक स्टाइल में और अंग्रेजी भाषा में लिखा गया। 

  • जिस कमरे में संविधान लिखा गया, उसे संविधान क्लब नाम दिया गया।

मुफ्त में लिखा गया संविधान »

  • बस शर्त यह थी की हर पेज पर प्रेम नारायण का नाम रहेगा & अंतिम पेज पर उनके दादा रामप्रसाद जी सक्सेना का नाम रहेगा.

  • कितना था संविधान की मूल कापी का वजन »

  • मूल कॉपी का वजन 13 KG था।

  • मूल संविधान में 233 पन्ने थे।

  • पेपर इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर से मंगाया गया।

  • संविधान की पाण्डुलिपि पार्चमेंट कागज (सेलुलोज आधारित) पर लिखी गयी थी।

  • संविधान की पाण्डुलिपि चमड़े की काली जिल्द में है, इस पर सोने की कारीगरी है।

  • कितना था संविधान की हिन्दी कापी का वजन »

  • हिन्दी कॉपी का वजन 14 KG था।

  • मूल संविधान में 264 पन्ने थे।

  • इसे वसंत कृष्ण वैद्य ने लिखा था।

  • इसका कागज हैंडमेड रिसर्च सेंटर पुणे में बना था।

  • संविधान की पाण्डुलिपि चमड़े की काली जिल्द में है, इस पर सोने की कारीगरी है।

चित्रों वाला दुनिया का अकेला संविधान »

  • शांति निकेतन के प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस ने अपने छात्रों के साथ चार साल में 22 चित्रों और बॉर्डर से संविधान सजाया। 

  • उन्हें 21 हजार रुपए का मेहनताना दिया गया।

  • संविधान के कवर पर किसका चित्र ?

  • संविधान की मूल अंग्रेजी कॉपी के कवर को सुनहरे रंग के शतदल कमल और अन्य फूलों से सजाया गया है। 

  • यह अजंता की भित्ति चित्र शैली है। 

  • इसके बीच में CONSTITUTION OF INDIA लिखा है।

  • अशोक स्तम्भ से शुरुआत

  • संविधान के भाग दो की शुरुआत वैदिक काल के गुरुकुल के चित्र से हुई है। इस भाग का नाम नागरिकता है। 

  • नदी घाटी सभ्यता का प्रतीक जेबू बैल

संविधान की मूल प्रति को कैसे सुरक्षित रखा गया ?

  • 1985 में सर्वप्रथम लखनऊ में नेशनल रिसर्च लैबोरेट्री फॉर कंज़रवेसन ऑफ़ कल्चरल प्रॉपर्टी से संपर्क किया गया, लेकिन काम नहीं बना.

  • इसके बाद नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री (NPL) ने अक्रिया गैसों वाले कांच के सील चैम्बर बनाना शुरू किया. इसने हीलियम चैम्बर विकसित किया किन्तु गैस लीक होने के कारण कोशिश नाकाम हो गयी.

  • अब नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री (NPL) ने अपने वैज्ञानिक हरि किशन को फ़्रांस की सेंट गोबेन कंपनी से मदद लेने पेरिस भेजा, इस बार हल नहीं निकल सका.

ममी की तकनीक से सुरक्षित हुआ भारत का संविधान »

  • अंत में, नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री (NPL) ने अमेरिका की गेट्टी कंज़रवेसन इंस्टीट्यूट (GCI) से मदद ली,  GCI पहले मिस्र में ममी के संरक्षण के लिए नाइट्रोजन बॉक्स बना चुकी थी. 

  • GCI ने मार्च, 1994 ई. में तैयार किये गये 2 बॉक्स को कैलिफ़ोर्निया से नई दिल्ली भेजा।

  • इस बॉक्स में 40-50% नमी के साथ नाइट्रोजन रहती है और 1% से कम ही ऑक्सीजन रहती है।

  • एक समस्या और थी लगभग 7 महीने 5  Cubic CM ऑक्सीजन दाखिल हो जाती है, इस ऑक्सीजन को ख़त्म करने के लिए दोनों बॉक्स में ऐसे केमिकल रखे जाते हैं जो ऑक्सीजन को समाप्त कर दे।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book