img

Noble Awards 2020/ Noble Puraskar 2020

Topic Covered:-

1. पृष्ठभूमि ?

2. 2020 में नोबल आवर्ड किसे और क्यों दिया गया ?

3. नोबल पुरस्कार पाने वाले भारतीय ?


 पृष्ठभूमि 

ये पुरस्कार डायनामाइट के आविष्कारक वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है |

10 दिसंबर, 1901 को स्टॉकहोम और क्रिस्टीनिया (अब ओस्लो) में पहली बार नोबेल पुरस्कार दिये गए।

अर्थशास्त्र के लिये नोबेल पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1968 में हुई थी।


Click Here To Read Topic Wise Current Affairs 


नोबेल पुरस्कार प्रदान करने वाली समिति/संस्थान

भौतिकी तथा रसायन विज्ञान: द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़

चिकित्सा: करोलिंस्का इंस्टीट्यूट

साहित्य: स्वीडिश अकादमी

शांति: नॉर्वे की संसद (स्टॉर्टिंग) द्वारा चुनी गई पाँच सदस्यीय समिति

अर्थशास्त्र: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज़


2020 में विभिन्न क्षेत्रों में दिए गये नोबल पुरस्कार :-


1. चिकित्सा के क्षेत्र मे हेपेटाइटिस C वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2020 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार दिया गया है |

वैज्ञानिकों के नाम :- 

1.हार्वे जे. अल्टर (अमेरिका)

2.चार्ल्स एम. राइस (अमेरिका)

3.माइकल ह्यूटन (ब्रिटेन) 


हेपेटाइटिस C वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं को संभव बनाया जिसने लाखों लोगों की जान बचाई है।

हेपेटाइटिस C वायरस से लीवर कैंसर होता है और यह एक बहुत बड़ा कारण है कि लोगों को लीवर ट्रांसप्लांट करवाना पड़ता है|

1960 के दशक में यह एक बड़ी चिंता का विषय था कि जो लोग दूसरों से रक्तदान लेते थे उन्हें एक अज्ञात और रहस्यमयी बीमारी हो जाती थी जिसके कारण उनके लीवर में जलन पैदा हो जाती थी |

नोबेल कमेटी ने कहा, "इतिहास में पहली बार अब इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है, जिससे दुनिया से हेपेटाइटिस सी वायरस ख़त्म करने की उम्मीद बढ़ गई है |"


Click Here To Download Our Application 


2. इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (2020 Nobel Peace Prize to the World Food Programme) (WFP) को दिया गया है।

इस संस्था द्वारा भूख की समस्या से निपटने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के तहत यह सम्मान दिया गया है। 

पिछले साल इथियोपिया के प्रधानमंत्री एबी अहमद अली ( Abiy Ahmed Ali) को इस सम्मान से नवाजा गया था ।


विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme, WFP) :-

यह संस्था दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय आर्गेनाइजेशन है जो भूख और खाद्य सुरक्षा की समस्या का समाधान करती है।

वर्ष 2019 में WFP ने 88 देशों में करीब 100 मिलियन लोगों को सहायता पहुंचाई थी जो गंभीर भुखमरी के शिकार थे।

विश्‍व खाद्य कार्यक्रम यानि WFP भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित संयुक्त राज्य एजेंसी है।

दुनिया भर में जरूरतमंदों तक पहुंच यह खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती है।

गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसे आपात स्थितियों में यह काफी सक्रिय होती है। 


3. जीनोम को एडिट करने की विधि खोजने के लिए दो महिला विज्ञानियों को मिला साल 2020 का  केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार |

वैज्ञानिकों के नाम :- 

1.फ्राँस की इमैनुएल चार्पेंटियर  

2.अमेरिका की जेनिफर ए डौडना

इमैनुएल चार्पेंटियर एवं जेनिफर ए डौडना द्वारा विकसित ‘क्रिस्पर-कैस9 जेनेटिक सीज़र्स’ का उपयोग जानवरों, पौधों एवं सूक्ष्मजीवों के डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड को अत्यधिक उच्च सटीकता के साथ बदलने के लिये किया जा सकता है। 

चार्पेंटियर ने वर्ष 2011 में अपनी इस खोज को प्रकाशित किया था।

वर्ष 2011 से ही उन्होंने जेनिफर ए डौडना के साथ संयुक्त रूप से इस तकनीक पर कार्य किया जो एक अनुभवी जैव रसायन विशेषज्ञ हैं।

वर्ष 2012 के बाद से क्रिस्पर-कैस-9 जेनेटिक सीज़र्स (CRISPR-Cas9 Genetic Scissors) का उपयोग तेज़ी से बढ़ा। इसने बुनियादी अनुसंधान में कई महत्त्वपूर्ण खोजों में योगदान दिया है।

पौधों के शोधकर्त्ता ऐसी फसलें विकसित करने में सक्षम हुए हैं जो फफूंदी, कीट एवं सूखे का सामना कर सकें।

इस तकनीक का जैविक विज्ञान पर क्रांतिकारी प्रभाव पड़ा है। चिकित्सा क्षेत्र में इस खोज पर आधारित नए कैंसर उपचारों के नैदानिक ​​परीक्षण चल रहे हैं और इससे आनुवंशिक रोगों को भी ठीक किया जा सकेगा।


Read Chemistry All Chapter With Blog, Video & Test 


4. ब्लैक होल की खोज के लिए रोजर पेनरोज, रेनहार्ड जेनजेल और इंड्रिया घेज को भौतिकी में 2020 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

वैज्ञानिकों के नाम :- 

1.रोजर पेनरोज़ (ब्रिटेन )

2.रेइनहार्ड गेनजल (जर्मनी )

3.एंड्रिया घेज़ (अमेरिका)

रोजर पेनरोज को इस साल के पुरस्कार का आधा हिस्सा “इस खोज के लिए मिलेगा कि ब्लैक होल का गठन सापेक्षता के सामान्य सिद्धांत का एक मजबूत पूर्वानुमान है”, और दूसरे आधे हिस्से को “हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट वस्तु की खोज” के लिए रेनहार्ड जेनजेल और इंड्रिया गेज द्वारा साझा किया जाएगा।

जर्मन रेनहार्ड गेनज़ेल और अमेरिकन एंड्रिया गेज़ को ‘हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक ‘सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट’ (Supermassive Compact Object) की खोज के लिये’ यह पुरस्कार रोजर पेनरोज़ के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।

Read Physics All Chapter With Blog, Video & Test 

5. संयुक्त राज्य अमेरिका की कवयित्री लुईस ग्लूक को वर्ष 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

लुईस ग्लूक को यह नोबेल पुरस्कार ‘उनके अचूक काव्यात्मक स्वर जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है’, के लिये प्रदान किया गया है। 

लुईस ग्लूक को ‘द वाइल्ड आइरिस’ (The Wild Iris) के लिये वर्ष 1993 में पुलित्ज़र पुरस्कार और वर्ष 2014 में एक नवीनतम संग्रह ‘फेथफुल एंड वर्चूअस नाइट’ (Faithful and Virtuous Night) के लिये नेशनल बुक अवार्ड (National Book Award ) प्रदान किया गया था।

लुईस ग्लूक पिछले दशक में नोबेल साहित्य पुरस्कार जीतने वाली ओल्गा टोकरक्जुक (Olga Tokarczuk), स्वेतलाना अलेक्सीविच (Svetlana Alexievich) और एलिस मुनरो (Alice Munro) के बाद चौथी महिला हैं। 

लुईस ग्लूक वर्ष 2016 में बॉब डिलन  के बाद नोबेल साहित्य पुरस्कार जीतने वाली दूसरी अमेरिकी नागरिक भी हैं।


नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय

भारतीय नागरिकता

रवीन्द्रनाथ टैगोर (वर्ष 1913)- साहित्य के क्षेत्र में

सी.वी. रमण (वर्ष 1930)- भौतिकी के क्षेत्र में

मदर टेरेसा (वर्ष1979)- शांति का नोबेल

कैलाश सत्यार्थी (वर्ष 2014)- शांति का नोबेल

अमर्त्य सेन (वर्ष 1998)- अर्थशास्त्र

भारतीय मूल

हरगोविंद खुराना (वर्ष 1968)- चिकित्सा के क्षेत्र में

वी.एस. नायपॉल (वर्ष 2001)- साहित्य के क्षेत्र में

वेंकट रामकृष्णन (वर्ष 2009)- रसायन विज्ञान के क्षेत्र में

सुब्रहमण्यम चंद्रशेखर (वर्ष 1983)- भौतिकी के क्षेत्र में




ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book