img

मच्छरों के बारे में जानना जरुरी क्यों ? 16 मज़ेदार बातें | Nitin Sir Study91

  • 🔴 वैज्ञानिकों ने किया खुलासा, मच्छर क्यों पीते हैं खून

  • 🟠 रात के अंधरे में भी हमें कैसे ढूंढ लेते हैं

  • 🟡 मच्छर काटते ही क्यों हैं,

  • 🟢 दुनिया में मच्छरों की क्या जरूरत है?

  • 🔵 मच्छर मुझे ही ज्यादा क्यों काटते है?

  • 🟣 दुनिया से मच्छर पूरी तरह से खत्म हुए तो क्या होगा ?

  • ⚫ मच्छर कितनी ऊँचाई तक उड़ सकते हैं, 

  • ⚪ किस देश में मच्छर नहीं पाए जाते हैं,

  • मच्छर के काटने से होती है 5 खतरनाक बीमारियां »

  • Zika Virus (जीका वायरस)

  • La Crosse Encephalitis (ला क्रास एन्सेफलाइटिस)

  • Yellow Fever (पीला बुखार)

  • Chikungunya (चिकनगुनिया)

  • Dengue (डेंगू)

  • मच्छरों के जीन में बदलाव (अब नहीं पैदा होंगी 'मादा मच्छर') »

  • वैज्ञानिकों ने मादा मच्छरों की आबादी रोकने के लिए जीन ड्राइव तकनीक का इस्तेमाल किया है। इस तकनीक की मदद से केवल नर मच्छरों को ही जन्म लेने और पनपने दिया जाएगा।

  • मलेरिया को नियंत्रित करने के लिए इस तकनीक का प्रयोग ऐनाफिलीज गाम्बिया मच्छरों पर किया गया।

  • क्या खत्म कर सकते हैं मच्छरों की दुनिया »

  • मच्छरों के Energy के लिए फूलों का रस पीते हैं इन्हीं के द्वारा पौधों के पराग फैलते हैं जिनकी वजह से फूलों का फल के तौर पर विकास होता है।

  • कई चिड़ियाँ, छिपकली, मेढ़क एवं चमगादड़ के आहार होते हैं मच्छरों के लार्वा से मछलियों को भी खाना मिलता है।

  • इन मच्छरों का खात्मा नहीं कर सकते »

  • ऐसे में इनकों खत्म करने से Eco System का Balance बिगड़ जाएगा और यदि इनका स्थान किसी नये जीव ने ले लिया तो वह और भी बड़ा खतरा हो सकता है।

  • केवल मादा मच्छर (Female Mosquito) ही खून चूसती है, नर मच्छर तो शाकाहारी होते हैं।

  • मच्छर काटते ही क्यों हैं »

  • मच्छर को प्रजनन के लिए रक्त (Blood)  की जरुरत होती है। रक्त की आपूर्ति के लिए ये काटते हैं।

  • यदि मच्छरों को खून ना मिले तो ये नए बच्चे नहीं पैदा कर सकते। काटने का कार्य सिर्फ मादा मच्छर ही करती हैं।

  • एक मादा मच्छर की उम्र लगभग 2 महीने की और नर मच्छर की उम्र लगभग 15 दिन की होती है।

  • एक मच्छर के बारे में आप कितना जानते हैं »

  • 1. 1,200,000 मच्छर आपका पूरा खून चूस जाएंगे।

  • 2. ‘O’ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा मच्छर काटते है।

  • 3. मच्छर उन लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है जिन्होनें अभी-अभी केला खाया है।

  • 4. मच्छर के 6 पैर होते है और 47 दांत होते है।

  • 5. मच्छर सिर्फ आपको काटते ही नहीं है बल्कि खून चूसने के बाद आपकी त्वचा पर पेशाब भी कर देते है।

  • 6. मच्छर लगभग 16 मिलीमीटर लंबे और 2.5 मिलीग्राम वजनी होते है।

  • 7. मादा मच्छर एक साथ 300 अंडे दे सकती है यह अपने जीवन में करीब 500 अंडे पैदा करती है।

  • 8. मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून चूस सकते है।

  • 9. किसी भी और रंग की बजाय मच्छर नीले रंग की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है।

  • 10. मच्छर के पंख एक सेकंड में 500 बार फड़फड़ाते है।

  • 11. मच्छर इंसान की सांस भी सूंघ सकते है, ये 75 feet दूर से CO2 सूंघ लेते हैं।

  • 12. मच्छर 2 फीट प्रति सेकंड की स्पीड से उड़ते है और ये 40 फीट से ऊपर नहीं उड़ सकते, ये अपने जन्म स्थान से 1 मील तक के एरिया में ही उड़ते है।

  • 13. आइसलैंड अकेला ऐसा देश है जहाँ मच्छर नही पाए जाते।

  • 14. इतिहास में हुए सभी युद्धों से ज्यादा मौतें मच्छरों के काटने से हुई है।

  • 15. यदि आपके शरीर के किसी भी हिस्से पर मच्छर बैठ गया है और उसे आप मारना चाहते तो शरीर के उस हिस्से को टाईट कर लें, फिर आप देखोगे कि मच्छर उड़ नही पाएगा और आप उसे आसानी से मार दोगे।

  • 16. मच्छर से होने वाली बीमारी मलेरिया से हर साल 10 लाख लोगों की मौत हो रही है, अगर सिर्फ अफ्रीका की बात करे तो हर 45 सेकंड में एक मौत।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book