img

02 October 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

Q.1. हाल ही में किस मंत्रालय ने जलदूत ऐप लॉन्च किया - ग्रामीण विकास मंत्रालय

  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय (Union Ministry of Rural Development) ने मोबाइल ऐप ‘जलदूत’ (Jaldoot App) को लॉन्च कर दिया है, जिससे ग्राम रोजगार सहायक मानसून से पहले और बाद में साल में दो बार चयनित कुओं के जल स्तर को माप सकेंगे।

  • जलदूत ऐप ग्राम रोजगार सहायक को साल में दो बार चयनित कुओं के जलस्तर को मापने में सक्षम बनाएगा। कुओं का जलस्तर मानसून से पहले और मानसून के बाद में चेक किया जाएगा। 

  • हर गांव में पर्याप्त संख्या के माप स्थानों का चयन करने की आवश्यकता होगी, जो उस गांव में भूजल स्तर के प्रतिनिधि होंगे।

  • जलदूत ऐप →

  • जलदूत ऐप पंचायतों को कुओं के जलस्तर की सही जानकारी और डेटा देगा, जिसका इस्तेमाल आगे कार्यों की बेहतर योजना के लिए किया जा सकता है। ऐप के आंकड़ों का उपयोग ग्राम पंचायत विकास योजना और महात्मा गांधी नरेगा योजनाओं में किया जा सकता है। इसके अलावा डेटा का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के रिसर्च और अन्य उद्देश्यों के लिए भी किया जा सकता है।

  • पंचायती राज राज्य मंत्री: कपिल मोरेश्वर पाटिली

  • ग्रामीण विकास और इस्पात राज्य मंत्री: फग्गन सिंह कुलस्ते

2. किस बैंक ने साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CCoE) में एथिकल हैकिंग लैब का उद्घाटन किया है- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CCoE) में एथिकल हैकिंग लैब का उद्घाटन किया। 

  • साइबर रक्षा तंत्र वाली प्रयोगशाला संभावित साइबर खतरों से बैंक की सूचना प्रणाली, डिजिटल संपत्ति और चैनलों की रक्षा करेगी। 

  • लैब का उद्घाटन बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ ए. मणिमेखलाई ने किया। 

  • यूनियन बैंक डिजिटल उत्पादों को बड़े पैमाने पर अपना रहा है। 

  • डिजिटल फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए बैंक द्वारा कई नई पहल की गई हैं। 

  • आईटी आस्तियां तेजी से इंटरनेट के संपर्क में आ रही है

3. हिताची एस्टेमो ने किस राज्य में अपना भारत का पहला सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया है - महाराष्ट्र

  • हिताची एस्टेमो ने अपने जलगांव, महाराष्ट्र विनिर्माण संयंत्र में 3 मेगावाट (मेगावाट) का भारत का पहला ग्राउंड-माउंटेड सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया। 

  • 3 मेगावाट (मेगावाट) सौर ऊर्जा संयंत्र 43301 वर्गमीटर के क्षेत्र में बनाया जाएगा। 

  • ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट में 7128 ग्राउंड-माउंटेड सोलर पैनल और 10 इनवर्टर शामिल होंगे। 

  • हिताची एस्टेमो ऑटोमोटिव और परिवहन घटकों के विकास, निर्माण, बिक्री और सेवा के लिए जाना जाता है। 

  • यह सौर ऊर्जा संयंत्र भारत में सतत ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी नई यात्रा की शुरुआत करेगा।

4. शैलेंद्र सिंह,आनंद-मिलिंद, कुमार सानू को क्रमश: 2019, 2020, 2021 के लिए किस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है - लता मंगेशकर पुरस्कार

  • राज्य की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शैलेंद्र सिंह को साल 2019, आनंद-मिलिंद को साल 2020 और कुमार सानू को साल 2021 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान प्रदान किया। 

  • साल 1984 में मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्टता, दीर्घ साधना एवं श्रेष्ठ उपलब्धि को सम्मानित करने के उद्देश्य से इसकी शुरुआत की गई थी। 

  • यह समारोह एक वार्षिक कार्यक्रम है जो ‘भारत की स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के सम्मान में आयोजित किया जाता है।

5. हाल ही में संपन्न 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार किसे दिया गया - अभिनेता अजय देवगन और सूर्या 

  • दिल्ली में 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का वितरण किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्न कैटेगरी में अवार्ड जीतने वाली फिल्मी हस्तियों को अपने हाथों से सम्मानित किया। 

  • अभिनेता अजय देवगन और सूर्या को बेस्ट अभिनेता के अवॉर्ड के लिए चुना गया। 

  • इसी समारोह में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री आशा पारेख को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

  • इस मौके पर आशा परेख को पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी। 

  • तमिल फिल्म सोरारई पोटरु को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार प्राप्‍त हुआ। 

  • हिंदी फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला।

  • पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट →

  • आशा पारेख- दादा साहब फाल्के पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अजय देवगन (तानाजी द अनसंग वॉरियर)

  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर

  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – अपर्णा बालमुरली (सूरराई पोटरु के लिए)

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – बीजू मेनन (एके अय्यप्पनम कोशियुम के लिए)

  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – मलयालम निर्देशक सच्चिदानंदन केआर (अय्यप्पनम कोशियुम)

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (शिवरंजिनियम इनुम सिला पेंगलम फिल्म के लिए)

  • स्पेशल मेंशन जूरी अवार्ड- बाल कलाकार वरुण बुद्धदेव

  • सर्वाधिक फिल्म अनुकूल राज्य – मध्य प्रदेश

  • विशेष उल्लेख राज्य – उत्तराखंड और यूपी

  • सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन पुरस्कार – लॉन्गेस्ट किस

  • सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – सोरारई पोटरु

  • सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म – तन्हाजी द अनसंग वॉरियर

  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका महिला – नंचम्मा (अयप्पनम कोशियुम के लिए)

  • सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरुष – राहुल देशपांडे (मराठी फिल्म आई एएम वसंतराव के लिए)

  • सर्वश्रेष्ठ गीत – मनोज मुंतशिर (साइना के लिए)

6. विश्व शाकाहारी दिवस कब मनाया जाता है -  1 अक्टूबर

  • विश्व शाकाहार दिवस (World Vegetarian Day) प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। 

  • इस दिवस पर लोगों को एक दिन मांस को छोड़कर केवल शाकाहारी भोजन खाने का आह्वान किया जाता है। 

  • यह दिन मनुष्यों, गैर-मानव जानवरों और प्राकृतिक पर्यावरण के लिए शाकाहार के लाभों को फैलाने के लिए मनाया जाता है। 

  • शाकाहारी दिवस सामान्य रूप से शाकाहारी आहार और शाकाहार के लाभों को बढ़ावा देने का एक अवसर है।

  • विश्व शाकाहारी दिवस: इतिहास

  • विश्व शाकाहारी दिवस (World Vegetarian Day) 01 अक्टूबर, 1977 में पहली बार ‘यूके वेगन सोसाइटी’ ने मनाया था। साल 1944 में ‘वेगन सोसायटी’ की स्थापना हुई थी। 

  • जिसकी 50 वीं वर्षगांठ पर ‘वेगन सोसायटी’ के अध्यक्ष ने अक्टूबर की पहली तारीख को यादगार बनाने और लोगों में शाकाहारी आहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘शाकाहारी दिवस’ को हर साल मनाने की घोषणा की।

7. हाल ही में देश के अगले चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान

  • लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान को भारत का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) चुना गया है। 

  • देश के पहले CDS बिपिन रावत (Bipin Rawat) के निधन के बाद से ही यह पद रिक्त था। 

  • अनिल चौहान की नियुक्ति से देश के रक्षा विभाग को मजबूती मिलेगी, साथ ही रक्षा मंत्रालय ने यह भी घोषणा की है कि अनिल चौहान सैन्य विभाग के सचिव के तौर पर भी काम करेंगे।

  • लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) अनिल चौहान वर्तमान में एनएससीएस के सैन्य सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। 

  • वह 31 मई 2021 को सेना से रिटायर हुए थे

8. हाल ही में 13वें फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किसने किया - धर्मेंद्र प्रधान

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 27 सितंबर 2022 को नई दिल्ली में 13वें फिक्की वैश्विक कौशल शिखर सम्मेलन 2022 का उद्घाटन किया। 

  • केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री द्वारा 13वें फिक्की ग्लोबल स्किल्स समिट 2022 (13th FICCI Global Skills Summit 2022), को “एजुकेशन टू एम्प्लॉयबिलिटी – मेकिंग इट हैपन” विषय के साथ, नई दिल्ली में शुभारम्भ किया गया।

 9. हाल ही में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क किस राज्य में बनेगा - हरियाणा

  • हरियाणा के गुरुग्राम और नूह जिलों की अरावली पर्वत शृंखला में पड़ने वाले लगभग 10 हजार एकड़ क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा सफारी पार्क स्थापित किया जाएगा। 

  • वर्तमान में अफ्रीका के बाहर सबसे बड़ा क्यूरेटेड सफारी पार्क शारजाह में है। 

  • फरवरी 2022 में खोले गए इस पार्क का क्षेत्रफल करीब दो हजार एकड़ है। 

  • प्रस्तावित अरावली पार्क आकार इससे पांच गुना होगा। 

  • केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसके लिए क्षेत्र का मूल्यांकन अध्ययन किया और इस तरह के पार्क की स्थापना की तकनीकी व्यवहार्यता से सहमत हो गया है।

10. आईआईएफएल वेल्थ Hurun इंडिया 40 एंड अंडर सेल्फ मेड रिच लिस्ट 2022 में कौन पहले स्थान पर है - निखिल कामत

  • दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के को-फाउंडर निखिल कामत ने अमीरों की एक सूची में बाजी मारी है।

  • इस सूची में 40 साल की उम्र से कम के ऐसे लोगों को रखा गया है जो पहली पीढ़ी के अमीर हैं। 

  • उनकी संपत्ति 17500 करोड़ रुपये आंकी गई है। ‘IIFL Wealth Hurun India 40 & Under Self-Made Rich List 2022’ के अनुसार, निखिल कामत के बाद 11,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर ओला (Ola) के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल हैं। 

  • Media.net के दिव्यांक तुरखिया तीसरे स्थान (11,200 करोड़ रुपये) पर है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book