img

02 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में भारतीय रेलवे ने कहां के स्टेशनों पर "मेघदूत" मशीने लगाई - मुंबई

  • भारतीय रेलवे ने मुंबई स्टेशनों पर 'मेघदूत' मशीनें लगाई।

  • भारतीय रेलवे ने दादर, ठाणे और मुंबई मंडल के अन्य स्टेशनों पर 'मेघदूत' मशीनें लगाई है।

  • इन मेघदूत मशीनो को 5 साल की अवधि के लिए स्थापति करने का ठेका मैत्री एक्वाटेक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

2. हाल ही में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में किसे चुना गया - अनुराग शर्मा

  • हैलिफैक्स कनाडा में 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के कोषाध्यक्ष झांसी-ललितपरु संसदीय क्षेत्र से सासंद अनुराग शर्मा को संघ का अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुना गया है।

  • CPA दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय संसदीय संघ है।

  • इसमें भारत के लिए एक और सीट बढ़ा दी गई, जिससे कुल भारतीय संख्या अब चार प्रतिनिधियों तक पहुंच गई है।

3. हाल ही में कहां पर "राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल" शुरु हुआ - राजस्थान

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक महीने तक चलने वाले राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल का उद्वाटन किया।

  • इन खेलों के लिए लगभग 30 लाख ग्रामीणो ने पंजीकरण कराया है।

  • इस ओलंपिक खेल में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, शूटिंग बॉल और खो-खो खेले जाएंगे।

4. हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास "वज्र प्रहार" का कौन सा संस्करण समाप्त हुआ - 13वां

  • भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल सैन्याभ्यास वज्र प्रहार का 13वां संस्करण हिमाचल प्रदेश के बकलोह में सम्पन्न हुआ।

  • दोनों देशों के विशेष बलों ने 21 दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लिया।

  • हाल ही में भारत अमेरिका के बीच मे युद्धअभ्यास 2022 भी हुआ।

5. हाल ही में प्रधानमंत्री ने भारत की किस सेवा के लिए नए ध्वज का अनावरण किया - नौसेना

  • प्रधानमंत्री 1 सितंबर को कोचीन हवाई अड्डे के पास कलाडी गांव में श्री आदि शंकराचार्य के जन्मस्थान का दौरा करेंगे।

  • प्रधानमंत्री मोदी 2 सितंबर को भारतीय नौसेना के नए ध्वज का अनावरण करेंगे, कोच्चि में शिपयार्ड लिमिटेड में INS विक्रांत सौपेंगे।

  • इसी दौरान औपनिवेशिक अतीती को दूर करते हुए और समृद्ध भारतीय समुद्री विरासत के अनुरुप नौसेना के नए ध्वज का अनावरण करेंगे।

6. दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थाल किस राज्य में खोला जाएगा -पश्चिम बंगाल

  • दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक स्थल पश्चिम बंगाल में खुलेगा।

  • ये मंदिर इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ कृष्णा कॉन्शियसनेस (ISKON) के मुख्यालय के रूप में काम करेगा।

  • यह वैदिक तारामंडल का मंदिर है, इसमें दुनिया का सबसे बड़ा गुंबद भी होगा।

7. हाल ही में नागेश सिंह को किस देश में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया - थाइलैंड

  • नागेश सिंह थाईलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त हुए।

  • ये 1995 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी है।

  • नागेश सिंह मौजूदा राजदूत सुचित्रा दुरई की जगल लेंगे।

8. हाल ही में जारी ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स में गौतम अडानी किस स्थान पर है - 3

  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स - भारत के दिग्गज अरबपति और अडानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी दुनिया में तीसरे सबसे अमीर आदमी बन गए है।

  • अडानी के पास 137.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 लाख करोड़)की कुलसंपत्ति है।

  • उन्होनें फ्रांस के बिडने, बर्नार्ड अरनॉल्ट को पछाड़ दिया है।

9. हाल ही में 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब किसने जीता - कृति सेनन

  • हाल ही में 67वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2022 में बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब कृति सेनन ने जीता।

  • बेस्ट एक्टर का खिताब रनवीर सिंह ने जीता।

10. राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस कब मनाया जाता है - 30 अगस्त

  • देश भर में 30 अगस्त को छोटे उद्योगों को उनकी समग्र विकास क्षमता और वर्ष में उनके विकास के लिए प्राप्त अवसरों के समर्थन और बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book