img

04 March 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

 

1. भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन का उद्घाटन कहां किया - भोपाल

  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सातवें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया। 
  • सम्मेलन 'नए युग में मानववाद का सिद्धांत विषय पर हो रहा है, जिसमें 15 देशों के 350 से ज्यादा विद्वान और पांच देशों के संस्कृति मंत्री शामिल हैं। 
  • यह सम्मेलन लोगों को बौद्ध धर्म और इसकी शिक्षाओं के बारे में अधिक जानने में मदद करने के लिए बनाया गया है।  

2. आजादी के बाद पहली बार किस राज्य के ताली निर्वाचन क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है - अरुणाचल प्रदेश

  • भारत की आजादी के बाद पहली बार अरुणाचल प्रदेश का विधानसभा क्षेत्र ‘ताली’ सड़क मार्ग से जुड़ गया है, यह चीन के साथ सीमा साझा करता है।
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू शनिवार को सड़क मार्ग से करदादी जिले के ताली पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने।
  • अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कुमे ब्रिज का उद्घाटन किया, जो अरुणाचल में यांगते को ताली से जोड़ता है।  

3. रिलायंस जियो विश्व का कौन सा सबसे मजबूत टेलीकॉम ब्रांड बन गया है - दूसरा

  • रिलायंस जियो ने पिछले साल अपनी दौड़ को मजबूत बनाकर दुनिया के 10 सबसे मजबूत दूरसंचार ब्रांडों में से दूसरे स्थान पर पहुंचा है। 
  • अब ब्रांड फाइनेंस ने खोज की है कि अनुसार शीर्ष 150 सबसे मूल्यवान और सबसे मजबूत टेलीकॉम ऑपरेटर ब्रांड कौन है। 
  • जैसे-जैसे दूरसंचार उद्योग का विकास और विकास जारी है, उपस्थिति स्थापित करने में कौन अग्रणी है, इसे निर्धारित करना मुश्किल हो सकता है। 

4. किस बैंक में सिटी बैंक का रिटेल बिजनेस शामिल हुआ है - एक्सिस बैंक

  • अब से भारत में सिटी बैंक के रिटेल बिजनेस का संचालन एक्सिस बैंक (Axis Bank) द्वारा किया जाएगा। 
  • इससे जुड़े सभी ग्राहक एक्सिस बैंक की सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। 
  • इस अधिग्रहण से सिटी बैंक के कंज्यूमर बिजनेस को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया का अंतिम चरण पूरा हो जाएगा, जो पिछले साल मार्च में शुरू हुआ था। 
  • सिटी बैंक के रिटेल बिजनेस में भारत में क्रेडिट कार्ड, गृह और व्यक्तिगत ऋण, खुदरा बैंकिंग और बीमा वितरण शामिल हैं। 

5. हाल ही में इंडियन मेंस हॉकी टीम के कोच कौन बने हैं - क्रेग फुल्टन

  • हॉकी इंडिया भारतीय पुरुष हॉकी टीम के नए कोच की नाम की घोषणा कर दी है। हॉकी इंडिया ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के क्रेग फुल्टन मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। 
  • दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ एक हॉकी खिलाड़ी के रूप में फुल्टन ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 सालों में 195 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। 
  • दक्षिण अफ्रीका के 48 वर्ष के फुल्टन को करीब 25 साल कोचिंग का अनुभव है और वह औपचारिकतायें पूरी करते ही टीम से जुड़ेंगे। 

6. किसने हाल ही में NASA के क्रू-6 मिशन लांच किया है - SpaceX

  • स्पेसएक्स ने नासा के क्रू-6 मिशन को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के रास्ते में कक्षा में लॉन्च किया।
  • स्पेस-X का फॉल्कन-9 रॉकेट चार अंतरिक्ष यात्रियों को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचाएगा। 
  • यह एलन मस्क के स्पेस-X की छठीं ऑपरेशनल क्रू फ्लाइट है। इसमें नासा के 2, रूस के 1 और UAE का एक अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं।
  • क्रू-6 मिशन के 4 यात्रियों में नासा के अंतरिक्ष यात्री स्टीफन बोवेन और वॉरेन वुडी होबर्ग शामिल हैं। 

7. हाल ही में किस राज्य के तीन जिलों में सोने की खानें मिलीं हैं - ओडिशा

  • ओडिशा के भूविज्ञान निदेशालय ( Geological Directorate Odisha) के सर्वे में देवगढ़, क्योंझर और मयूरभंज जिले में सोने के भंडार होने के संकेत सामने आए हैं।
  • केंदुझर के गोपुर, गाजीपुर और कुशकला इलाके में भी सोने के पत्थर हैं। 
  • मंत्री ने बताया कि इसी तरह मयूरभंज जिले के यशीपुर, सूर्यागुडा, रुआनसी, इदेलकूचा, मारेदिही और सुलेईपाट (धुसुरा पहाड़) और बादाम पहाड़ में सोने के पत्थर होने की जानकारी मिली है।

8. किसे हाल ही में ‘सशत्र सीमा बल’ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है  - रश्मि शुक्ला

  • वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
  • रश्मि शुक्ला 1988 बैच की महाराष्ट्र कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स में अतिरिक्त डीजी के पद पर तैनात थीं। 

9. पहली बार महिला प्रीमियर लीग किस स्थान पर शुरु हुई - नवी मुंबई

  • पांच टीमों वाली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल 2023) नवी मुंबई में शुरू हुई।
  • भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एमआई कप्तान के रूप में नामित किया गया है जबकि सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना आरसीबी की महिला टीम की कप्तान होंगी।
  • पहला मैच मुंबई और अहमदाबाद के बीच होगा। इस लीग का पहला सीजन कुल 23 दिन चलेगा।  

10. किस राज्य ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरु की है - मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आधी आबादी यानी महिला वोटबैंक पर सीधा असर डालने वाली लाड़ली बहना योजना लॉन्च को लॉन्च कर दिया।
  • इस योजना के तहत 23 साल से लेकर 60 साल तक की उम्र की महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने ₹1000 की राशि डाली जाएगी।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book