img

05 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. कौन-सा तुफान जापान की ओर तेजी से बढ़ रहा है -  हिन्नामजोर

  • 2022 का सबसे शक्तिशाली तूफान सुपर टाइफून हिन्नामजोर जापान के दक्षिणी द्वीपों और चीन के पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।

  • हिन्नामजोर 241 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।

  • जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, तूफान मियाको द्वीप से करीब 290 किमी दक्षिण में है, यह तूफान अगले हफ्ते कोरियाई पहुँच जाएगा।

2. हाल ही में किस द्वीप समूह अमेरिकी जहाजों प्रवेश पर रोक लगाने की घोषणा की - सोलोमन

  • सोलोमन द्वीप समूह अपने बंदरगाहो पर अमेरिकी जहाजों के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी में है।

  • सोलोमन सरकार की इस प्रक्रिया को चीन के साथ हुए समझौते का नतीजा माना जा रहा है।

  • द्वीप के प्रशासन ने अमेरिका को इस बारे में सूचित कर दिया है कि यह अपने बंदरगाहो पर अमेरिकी नौसेना के जहाजों परमोरेटोरियम लागू करेगा.

3. हाल ही में किस देश के क्रिकेटर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया - न्यूजीलैंड

  • न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉसिन डी ग्रैंडहोम ने अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की।

  • डी ग्रैंडहोम का क्रिकेट कैरियर -

  • 29 टेस्ट मैच 1432 रन बनाए और 49 विकेट्स लिए

  • 45 वनडे मैचों में 742 रन 30 विकेट्स

  • 41 T20 मैच 505 रन 12 विकेट्स

4. हाल ही में किसे ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया - डा. वसुधा गुप्ता

  • डॉ. वसुधा गुप्ता ने महानिदेशक, समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी का पदभार ग्रहण किया।

  • अपने 32 साल के लंबे करियर के दौरान, उन्होने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में विभिन्न पदों पर काम किया है।

  • नियुक्ति से पहले, वह प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की महानिदेशक के रूप में कार्यरत थी।

5. हाल ही में किसने "साइंस बिहाइंड सूर्यनमस्कार" पुस्तक का विमोचन किया - डॉ. मुंजपारा कालूभाई

  • डॉ. मुंजपारा कालूभाई ने "साइंस बिहाइंड सूर्यनमस्कार" पुस्तक का विमोचन किया।

  • यह पुस्तक सबसे प्रसिद्ध योग आसनो में से एक 'सूर्यनमस्कार' पर साक्ष्य-आधारित शोध का संग्रह है।

  • इस पुस्तक का संकलन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्वास्थ्यवृत्त और योग विभाग द्वारा किया गया है।

6. हाल ही में रूस में आयोजित किस सैन्य अभ्यास में भारत के गोरखा राइफल्स के सौनिकों ने हिस्सा लिया - वोस्तोक

  • रूस में आयोजित वोस्तोक सैन्य अभ्यास में भारत के गोरखा राइफल्स के सौनिकों ने हिस्सा लिया।

  • जिसका आयोजन 1 सितंबर-7 सितंबर 2022 के बीच हुआ।

  • गोरखा राइफल्स के सैनिकों का भारतीय सैन्य दल रूस में अभ्यास में शामिल हुआ, जिसमें चीन सहित कई देश भाग ले रहे हैं।

7. हाल ही में किस बैंक ने 'इंडिया कोविड- 19 खरीद: चुनौतियां, नवाचार और सबक" नामक शीर्षक से एक पेपर जारी किया - World bank

  • WB ने 'इंडिया कोविड - 19 खरीद: चुनौतियां, नवाचार और सबक' शीर्षक से एक पेपर जारी किया।

  • विश्व बैंक → भारत सरकार ने स्थानीय उत्पादन का समर्थन किया जिससे यूनिट की कीमतों और वैश्विक आपूर्ति पर निर्भरता को कम करने मे मदद मिली।

8. हाल ही में कहां पर नरेंद्र मोदी ने "INS विक्रांत" को कमीशन किया - कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड, कोच्चि

  • INS विक्रांत पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित विमानवाहक पोत है।

  • जिसे 2 सितंबर 2022 को कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में INS विक्रांत को कमीशन किया।

  • इसे भारतीय नौसेना के इन-हाउस वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा बनाया गया है।

  • अब भारत के पास दो ऑपरेशन एयरक्राप्ट कैरियर है।

  • भारत का पहला विमानवाहक पोत, ब्रिटिश मूल का जहाज, विक्रांत (R11) था। यह 1961-1997 में सेवा में रहा।

9. हाल ही में किस राज्य सरकार ने प्लास्टिक अभियान के तहत विनाइल के बैनरों पर प्रतिबंध लगाया - आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश सरकार ने विनाइल के बैनरों पर प्रतिबंध लगाया।

  • मुख्यमंत्री वाई,एस. जगनमोहन रेड्डी ने प्लास्टिक के खिलाफ अभियान के तहत कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए इसके बजाय कपड़े के बैनर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

10. हाल ही में FIFA ने किस देश के फुटबाल महासंघ पर लगा प्रतिबन्ध हटाया - भारत

  • कुछ दिनो पहले फीफा ने अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (AIFF) पर प्रतिबन्ध लगा दिया था।

  • FIFA ने भारतीय फुटबाल महासंघ पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया।

  • प्रतिबन्ध हटने के बाद अब AIFF भारत में FIFA U-17 महिला विश्वकप का आयोजन करा सकेगा।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book