img

06 June 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1.  भारत की किस रेसलर ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज में गोल्ड मेडल जीता है - मनीषा

  • मनीषा ने 65 किग्रा के फाइनल में अजरबेजान की एलिस मानोलोवा पर 8-0 की शानदार जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। 

  • यह सीनियर स्तर पर मनीषा का पहला अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है, उन्होंने साल 2023 अप्रैल में एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 

  • भारतीय रेसलरों ने बिश्केक में यूडब्ल्यूडब्ल्यू रैंकिंग सीरीज स्पर्धा में तीन पदक जीते, जिसमें मनीषा ने स्वर्ण, रीतिका ने रजत और सरिता मोर ने कांस्य पदक हासिल किया। 

  • इस प्रतियोगिता में भारत ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित चार पदक जीते है।

2. असम में 1450 करोड़ रुपये की चार रोड परियोजनाओं का उद्घाटन किस केंद्रीय मंत्री ने किया - नितिन गडकरी

  • केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में दो नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी। 

  • उन्होंने उत्तरी-पूर्वी राज्यों में भी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का अनावरण किया, जो राज्य के रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करेंगी। 

  • इन चार प्रोजेक्ट का कुल मूल्य  1,450 करोड़ रुपये है।

  •  इस अवसर पर गडकरी ने कहा कि असम वृद्धि और विकास की दिशा में बढ़ रहा है और राज्य सरकार ने भी इन परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण एवं पर्यावरण मंजूरियां देने में तेजी दिखाई है

3. हाल ही टाटा ग्रुप कहां भारत की पहली लिथियम आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग गीगाफैक्ट्री स्थापित करेगा - गुजरात

  • टाटा ग्रुप द्वारा गुजरात में बनाया जाने वाला यह प्लांट भारत का पहला लिथियम आयन सेल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट होगा

  • भारत के दिग्गज कारोबारी समूह टाटा ग्रुप ने गुजरात में लिथियम आयन सेल की गीगाफैक्ट्री बनाने का फैसला किया है

  • यह प्रोजेक्ट राज्य में लिथियम-आयन बैटरी बनाने के पूरे ईकोसिस्टम को तैयार करने में मदद करेगा.

  • टाटा ग्रुप की तरफ से 1.6 अरब डॉलर के निवेश से गुजरात में बनने वाली यह फैक्ट्री जल्द शुरू हो जाएगी. टाटा ग्रुप की लिथियम आयन बैट्री प्लांट से गुजरात के 13,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा.

4.  किस देश में अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) 'विश्व संरक्षण कांग्रेस' 2025 का आयोजन किया जायेगा - संयुक्त अरब अमीरात

  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) की 2025 विश्व संरक्षण कांग्रेस (WCC) की मेजबानी करेगा। 

  • डब्ल्यूसीसी प्रकृति संरक्षण पर सबसे महत्वपूर्ण सम्मेलन है, इसमें 160 से अधिक देशों के 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। 

  • इस सम्मेलन का आयोजन अबू धाबी में 10-21 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा।

  • यह आयोजन दुनिया भर के संरक्षणवादियों के लिए एक साथ आने और पृथ्वी के सामने सबसे अधिक दबाव वाली पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा करने का अवसर होगा।

5.  हाल ही में RBI ने किस बैंक पर 2.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है - इंडियन ओवरसीज बैंक

  • भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आय निर्धारण से जुड़े नियमों का अनुपालन नहीं करने और नियामकीय अनुपालन में अन्य कमियों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) पर 2.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। 

  • यह जुर्माना आरबीआई के कुछ निर्देशों के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। 

  • इनमें ‘आय निर्धारण पर विवेकपूर्ण मानदंड, संपत्ति वर्गीकरण और अग्रिमों से संबंधित प्रावधान आदि शामिल हैं।

  • केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीआई द्वारा 31 मार्च, 2021 को बैंक के पर्यवेक्षी मूल्यांकन के लिए वैधानिक निरीक्षण (आईएसई 2021) उसकी वित्तीय स्थिति के संदर्भ में किया गया था।

6. महाराष्ट्र सरकार ने किसके साथ 5,000 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता किया है - बजाज फिनसर्व

  • महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में बजाज फिनसर्व के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये है। 

  • इस एमओयू के तहत, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी पुणे में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी जिससे 40,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। 

  • समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के बाद, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिनटेक सेक्टर में हाल के दिनों में यह संभवत: सबसे बड़ा निवेश है।

7. हाल ही में स्पैनिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 का खिताब किसने जीता है - मैक्स वेरस्टापेन

  • मैक्स वेरस्टापेन स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स में विजयी रहे, उन्होंने पोल पोजीशन हासिल की और फॉर्मूला वन चैम्पियनशिप में अपनी बढ़त को 53 अंकों से बढ़ाया। 

  • रेड बुल का दबदबा जारी रहा और उन्होंने सीजन की अपनी लगातार सातवीं जीत का जश्न मनाया।

  • सात बार के विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने मर्सिडीज के लिए दूसरा स्थान हासिल किया, लेकिन वे वेरस्टापेन से 24.090 सेकंड पीछे रहे। 

  • वेरस्टापेन के सबसे करीबी दावेदार रेड बुल के सर्जियो पेरेज 11वें स्थान से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चौथे स्थान पर रहे।

  • स्पेन में वर्स्टापेन की जीत ने सीजन की उनकी पांचवीं जीत, उनकी लगातार तीसरी जीत और स्पेन में उनकी तीसरी जीत को चिह्नित किया।

8. नाटो ने पहली बार किस देश में ‘आर्कटिक चैलेंजएक्सरसाइज 2023’ का आयोजन किया है - फिनलैंड

  • अभ्यास में नाटो आवेदक स्वीडर के साथ नॉर्वे, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका से लगभग 1,000 सहयोगी बल शामिल हैं।

  • अप्रैल में पश्चिमी गठबंधन में शामिल होने के बाद से फिनलैंड, नाटो का सबसे नया सदस्य, आर्कटिक क्षेत्र में अपने पहले संयुक्त प्रशिक्षण की मेजबानी कर रहा है।

9. किसे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएएनजीए) के नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया है - डेनिस फ्रांसिस

  • संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने त्रिनिदाद और टोबैगो के एक अनुभवी राजनयिक डेनिस फ्रांसिस को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78 वें सत्र के अध्यक्ष के रूप में चुना।

  • इसके कर्तव्यों में सुरक्षा परिषद की सिफारिश पर महासचिव की नियुक्ति और संगठन के वार्षिक बजट को मंजूरी देना शामिल है।

  • फ्रांसिस ने कहा कि वह सार्थक वार्ता को प्रोत्साहित करने और सुविधाजनक बनाने को प्राथमिकता देंगे।

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के छह प्रमुख अंगों में से एक है, जो संयुक्त राष्ट्र के मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्माण और प्रतिनिधि अंग के रूप में कार्य करता है।

10. किस राज्य में भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव विकसित किया जाएगा - महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी तालुका में भारत का पहला कार्बन न्यूट्रल गांव विकसित किया जाएगा।

  • उद्देश्य - कार्बन उत्सर्जन को कम करना और एक स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए स्थायी प्रथाओं को बढ़ावा देना है।

  • कार्बन-तटस्थ गाँव के साथ-साथ 121 आदिवासी गाँवों को मॉडल गाँव के रूप में विकसित किया जा रहा है।

  • ये मॉडल गांव टिकाऊ विकास के लिए उदाहरण के रूप में काम करते हैं, प्रभावी बुनियादी ढांचे, सुविधाओं और बेहतर रहने की स्थितिका प्रदर्शन करते हैं।

  • भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में, लगभग1,75,000 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book