img

07 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. अमेरिका के किस पूर्व राष्ट्रपति को "Our Great National Parks" नामक डॉक्यूमेंट्री में आवाज देने के लिए एमी पुरस्कार मिला - बराक ओबामा

  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपित बराक ओबामा ने नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'Our Great Ntional Parks' में आवाज देने हेतु सर्वश्रेष्ठ नैरेटर का एमी पुरस्कार जीता है।

  • इससे पहले ड्वाइट डी आइजनहावर को 1956 में विशेष एमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

  • पांच हिस्सो में विभाजित इस डॉक्यूमेंट्री में दुनिया के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों को दिखाया गया है।

2. हाल ही में इंडसइंड बैंक ने आपूर्ति श्रृंखला वित्तपोषण के लिए किस बैंक के साथ समझौता किया - ADB

  • इंडसइंड  बैंक ने आपूर्ति श्रृंखला के वित्तपोषण के लिए 560 करोड़ रुपये के शुरुआती खर्च के साथ आंशिकी गारंटी कार्यक्रम के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB)के साथ समझौता किया है।

  • यह समझौता विशेषतौर पर भारत में आपूर्ति श्रृंखला के वित्तपोषण समाधानों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है।

3. लोकसभा महासचिव का नाम क्या है, जिन्हें संसद टीवी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया - उत्पल कुमार सिंह

  • राज्यसभा के सभापति और लोकसभा अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि उत्पल कुमार सिंह संसद टीवी के कार्यों का निर्वहन करेंगे।

  • ये रवि कपूर की जगह लेंगे जो अभी तक संसद TV के CEO थे।

  • संसद टीवी को फरवरी 2021 में राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी को मिलाकर बनाया गया था।

4. कौन सा देश लेह साइक्लिंग विश्व कप के पुरुष और महिला दोनों वर्गों में पहले स्थान पर रहा - जर्मनी

  • UCI MTB एलिमिनेटर विश्व कप के लेह संस्करण में, जर्मन साइकिल चालक पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में पहले स्थान पर रहे।

  • इस विश्व कप प्रतियोगिता में 20 अंतरराष्ट्रीय, 55 राष्ट्रीय स्तानीय साइकिल चालकों ने भाग लिया।

5. हाल ही में मलेशियाई शतरंज प्रतियोगिता में अनिष्का बियानी ने कौन सा मेडल जीता - Gold

  • मलेशियाई शतरंज प्रतियोगिता में अनिष्का बियानी ने स्वर्ण पदक जीता।

  • छह साल की अनिष्का बियानी ने 4 सितंबर 2022 को कुआलालंपरु में मलेशियाई एज ग्रुप रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

  • जुलाई 2022 में अनिष्का ने हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया FIDE रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ अंडर-खिलाड़ियों में से एख के रूप में भी क्वालीफाई किया।

6. हाल ही में "डच F1 ग्रांड प्रिक्स 2022" किसने जीता - मैक्स वेरस्टापेंन

  • मैक्स वर्सटप्पन ने डच फॉर्मूला 1 ग्रांड प्रिक्स जीता।

  • मर्सिडीज के जॉर्ज रसेल और फेरारी के चार्ल्स लेक्लर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

  • यह अपने कैरियर में कुल 30 रेस अब तक जीत चुके है।

7. हाल ही में अमित शाह ने किस नाम से 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर लॉन्च किया - सवज

  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर और गान लॉन्च किया।

  • जिसका आयोजन 29 सितंबर से 12 अक्टूबर 2022 के बीच गुजरात के छह शहरो में किया जाएगा।

8. भारत का पहला नाइट स्काई अभ्यारण्य कहां स्थापित किया जाएगा - लद्दाख

  • लद्दाश में भारत का पहला नाइट स्काई अभयारण्य स्थापित होगा।

  • अभयारण्य ऑप्टिकल, गामा किरण और अवरक्त दूरबीनों के लिए दुनिया में सबसे ऊंचे स्थित स्थलों में से एक होगा।

  • बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) लद्दाख में भारत में इस तरह का पहला 'dark sky reserve' स्थापित करेगा।

9. किसकी जयंती पर प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को "शिक्षक दिवस" मनाया जाता है - डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन

  • शिक्षाविद् और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

  • डॉ. सर्वपल्ली का जन्म 5 सितंबर 1988 को हुआ था।

  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे।

  •  यह भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।

10. हाल ही में सरकार ने कितने दिनों के लिए विशेष मातृत्व अवकाश की घोषणा की - 60 दिन

  • जन्म के तुरंत बाद मौत या मृत बच्चे के जन्म की स्थिति में , केंद्र सरकार की महिला कर्मचारी अब 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश का उपयोग कर सकती है।

  • विशेष मातृत्व अवकाश केवल दो से कम जीवित बच्चों वाली महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध होगा।

  • मातृत्व लाभ (संशोधन) अधिनियम 2017 के पारित होने के बाद, मातृत्व अवकाश को 12 सप्ताह से बढ़ाकर 26 सप्ताह कर दिया गया है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book