img

08 December 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. गरबा नृत्य को यूनेस्को के 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की लिस्ट में शामिल किया गया, यह किस राज्य से संबंधित है - गुजरात

  • यूनेस्को ने गुजरात के पारंपरिक गरबा डांस को 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की लिस्ट में शामिल किया ।

  • 'गरबा' गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान सहित भारत के प्रमुख राज्यों में एक बहुत ही लोकप्रिय समूह लोक नृत्य है।

  • गरबा नृत्य इस सूची में शामिल होने वाला भारत की 15वीं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत है। 

2. हाल ही में  किस देश ने दुनिया के सबसे बड़े प्रायोगिक परमाणु फ्यूजन रियेक्टर JT-60SA का अनावरण किया है - जापान

  • जापान ने दुनिया के सबसे बड़े प्रायोगिक परमाणु फ़्यूज़न रिएक्टर JT-60SA का अनावरण किया है।

  • JT-60SA एक स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा स्रोत के रूप में परमाणु संलयन की क्षमता का दोहन करने में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतिनिधित्व करता है।

  • JT-60SA दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे उन्नत प्रायोगिक परमाणु संलयन रिएक्टर है, जो स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा स्रोत के रूप में परमाणु संलयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

3. हाल ही में मंगलग्रह पर रोवर संचालित करने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं है - डॉ. अक्षता कृष्णमूर्ति

डॉ. अक्षता कृष्णमूर्ति मंगलग्रह पर रोवर संचालित करने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी है।

  • यह रोवर मंगल ग्रह से चीज़ें इकट्ठा करने के मिशन पर है, जिससे हमें लाल ग्रह के बारे में और अधिक समझने में सहायता मिलेगी।

  • भारतीय महिला अक्षता कृष्णमूर्ति अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) में 13 सालों से काम कर रहीं है।

  • वह भारत की ऐसी पहली महिला बन गई हैं, जिन्होंने मंगल (Mars) ग्रह पर रोवर चलाया है।

4. 'मेरा गांव, मेरी धरोहर' प्रोजेक्ट किस मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है - संस्कृति मंत्रालय

  • 'मेरा गांव, मेरी धरोहर' प्रोजेक्ट भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा है।

  • जिसमें भारत के गांवों का पहला सांस्कृतिक सर्वेक्षण करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत एक विशेष प्रयोजन वाहन, कॉमन सर्विसेज सेंटर (सीएससी) के साथ साझेदारी की है।

  • भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय और सीएससी के मध्य पिछले दिनों अनुबन्ध किया जा चुका है। कानपुर देहात में इस योजना का ट्रायल भी किया जा चुका है।

5. हाल ही में उत्कृष्ट वैज्ञानिक योगदान के लिए किसे ‘कर्मवीर चक्र पदक’ और ‘रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है - डॉ. हेमचंद्रन रविकुमार

  • डॉ. हेमचंद्रन रविकुमार को ‘कर्मवीर चक्र पदक’ और ‘रेक्स कर्मवीर ग्लोबल फेलोशिप’ से सम्मानित किया गया है।

  • रेक्स करमवीर चक्र पदक उन व्यक्तियों के लिए आरक्षित है जिन्होंने मानवता की भलाई के लिए विश्व स्तर पर उत्कृष्ट योगदान प्रदर्शित किया है।

  • डॉ. हेमचंद्रन रविकुमार लंदन में रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी (एमआरएसबी) के राजदूत और निर्वाचित सदस्य का प्रतिष्ठित पद संभालते हैं। 

6. हाल ही में फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में कितनी भारतीय महिलाएं शामिल है - 4

  • फोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट जारी की जिसमें 4 भारतीय महिलाएं शामिल है।

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 5वीं बार देश की सबसे ताकतवर महिला बनीं है।

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा एचसीएल कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ का नाम शामिल है।

7. हाल ही में ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन T20 इंटरनेशनल गेंदबाज कौन बने हैं - रवि बिश्नोई

  • रवि बिश्नोई ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन T20 इंटरनेशनल गेंदबाज बन गए हैं।
  • श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा और इंग्लैंड के आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
  • रवि बिश्नोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं
  • रवि बिश्नोई आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं।

 

8.हाल ही मे किस क्रिकेटर को जम्मू कश्मीर के लिए युवा मतदाता जागरूकता राजदूत नियुक्त किया है - सुरेश रैना

  • पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के लिए युवा मतदाता जागरूकता राजदूत नियुक्त किया है।

  • सुरेश रैना एक क्रिकेट दिग्गज हैं और भारत में एक सम्मानित व्यक्ति होने के नाते खासकर युवाओं के बीच काफी प्रभाव रखते हैं।

  • अधिक व्यक्तियों को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उनकी भूमिका अहम हो सकती है।

  • जम्मू के निर्वाचन भवन दौरे के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने आगामी चुनावों के लिए युवाओं से पंजीकरण कराने का आग्रह किया।

9. हाल ही में 'जयपुर वैक्स म्यूजियम' में किसकी प्रतिमा का अनावरण किया गया - डॉ. बीआर अंबेडकर

  • 'जयपुर वैक्स म्यूजियम' में  भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार डॉ. बीआर अंबेडकर की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

  • इस मोम की मूर्ति की ऊंचाई 5 फीट 11 इंच और वजन 38 किलोग्राम है।

  • यह प्रतिमा डॉ. बीआर अंबेडकर की विरासत की स्थायी लोकप्रियता और भारत के संवैधानिक ढांचे को आकार देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की मान्यता का प्रमाण है।

10. हाल ही में ‘टाटा मोटर्स’ ने किस राज्य में अपना चौथा स्क्रैपिंग संयंत्र स्थापित किया है - पंजाब

  • ‘टाटा मोटर्स’ ने पंजाब के चंडीगढ़ में अपनी चौथी पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ) का उद्घाटन किया।

  • चंडीगढ़ आरवीएसएफ को सभी ब्रांडों के पुराने यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को नष्ट करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

  • टाटा मोटर्स पहले से ही जयपुर, भुवनेश्वर और सूरत में तीन आरवीएसएफ का दावा करती है, जो देश भर में स्क्रैपिंग सुविधाओं का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित करने की कंपनी की रणनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book