img

08 May 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. देश भर के 200 से अधिक जिलों में कब प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले का आयोजन किया जा रहा है - 8 मई

  • केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE)  Skill India मिशन के तहत 08 मई, 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (PMNAM) देश भर के 200 से अधिक जिलों में आयोजित कर रहा है।

2. हाल ही में भारतीय सेना ने कहाँ ‘बुलंद भारत अभ्यास’ आयोजित किया है - अरुणाचल प्रदेश

  • सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ जारी तनातनी के बीच भारतीय सेना ने पूर्वी सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगे ऊंचे आर्टिलरी रेंज क्षेत्र में एक एकीकृत निगरानी और मारक क्षमता का अभ्यास ‘बुलंद भारत’ किया है। 
  • बुलंद भारत के तहत अभ्यास में अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग और तवांग जिलों में तैनात विशेष बलों, उड्डयन और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान शामिल हुए। साथ ही आर्टिलरी और इन्फैंट्री की निकट समन्वय में निगरानी और मारक क्षमता का अभ्यास किया गया। बता दें यह अभ्यास करीब एक महीने तक चला।

3. भारत, ताशकंद में एशिया कप चरण-दो तीरंदाजी विश्‍व रैंकिग टूर्नामेंट में कितने पदक जीतकर शीर्ष पर रहा - 14

  • भारत, ताशकंद में एशिया कप चरण दो तीरंदाजी विश्‍व रैंकिग टूर्नामेंट में 14 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा।
  • भारत ने ताशकंद में एशिया कप चरण – 2 विश्‍व रैंकिंग प्रतियोगिता में 14 पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया है। 
  • भारत ने 7 स्‍वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्‍य पदक प्राप्त किए हैं। भारत के तीरंदाजों ने सभी पदक जीत लिए हैं। 
  • तीरंदाजों ने पुरूषों और महिलाओं के वर्ग में 5 स्‍वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्‍य पदक प्राप्‍त किए, जबकि रिकर्व तीरंदाजों ने 2 स्‍वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर भारत को अंक तालिका में 14 पदक के साथ शीर्ष पर पहुंचा दिया। 

4.  विश्व थैलेसीमिया दिवस कब मनाया जाता है - 08 मई

  • 8 मई को विश्व थैलेसीमिया दिवस है, जो थैलेसीमिया नामक आनुवंशिक विकार के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित एक विशेष दिन है। 
  • यह विकार शरीर को हीमोग्लोबिन की अपर्याप्त मात्रा का उत्पादन करने का कारण बनता है, जो रक्त में ऑक्सीजन ले जाने के लिए आवश्यक है।
  •  थैलेसीमिया वाले व्यक्ति इस स्थिति को विरासत में लेते हैं, और इसके परिणामस्वरूप उनके रक्त में ऑक्सीजन ले जाने वाले प्रोटीन का स्तर कम हो जाता है। 
  • विश्व थैलेसीमिया दिवस का उद्देश्य इस रक्त विकार के बारे में समझ और ज्ञान बढ़ाना और इसके साथ रहने वालों के लिए समर्थन दिखाना है।
  • विश्व थैलेसीमिया दिवस की थीम →
  • इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय थैलेसीमिया दिवस का विषय “Strengthening Education to Bridge the Thalassaemia Care Gap.” है। 

5. भारत के स्टार जैवलिन एथलीट नीरज चोपड़ा ने किस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है - दोहा डायमंड लीग

  • ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग 2023 में 88.67 मीटर थ्रो के साथ जीत हासिल की है। 
  • चोपड़ा का पहला थ्रो 88.67 था जो नए सीजन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका था। 
  • उनका पहला थ्रो उनके लिए जीत पक्की करने के लिए काफी था लेकिन फिर भी उन्होंने आगे बढ़ने की कोशिश की। 
  • चोपड़ा ने 86.04 मीटर की दूरी तय की जिससे वह टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता जैकब वाडलेजिच और विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स से आगे रहे जिनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास 85.88 मीटर है। 
  • चेक गणराज्य के इस खिलाड़ी ने एंडरसन पीटर्स को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल किया। नीरज ने अपने चौथे प्रयास में फाउल किया। 

6. भारतीय रिजर्व बैंक ने किसके साथ मिलकर ग्लोबल टेक कॉम्पटीशन 'जी20 टेकस्प्रिंट' की शुरुआत की है - बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (BIS) ने एक ग्लोबल टेक कॉम्पटीशन 'जी20 टेकस्प्रिंट' (G20 TechSprint) लॉन्च किया है।
  • RBI और BIS इनोवेशन हब ने संयुक्त रूप से G20 TechSprint के चौथे संस्करण की शुरुआत भी की है।
  • आरबीआई ने कहा कि 2023 टेकस्प्रिंट क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए नई टेक्नोलॉजी विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।    

7. केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किस राज्य में दावकी भूमि बंदरगाह का उद्घाटन किया - मेघालय

  • भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए, मेघालय के पश्चिम जयंतिया हिल्स जिले में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने दावकी भूमि बंदरगाह का उद्घाटन किया। 
  • उद्घाटन के दौरान मेघालय के उपमुख्यमंत्री स्नियावभालांग धर भी मौजूद थे। राय ने कहा कि लैंड पोर्ट का पर्यटन और व्यापार क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ेगा।
  • बंदरगाह दोनों देशों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और यह विभिन्न सुविधाओं जैसे गोदाम, कैंटीन, पर्यटकों के लिए कार्गो और एक इलेक्ट्रिक सबस्टेशन प्रदान करेगा।
  • दावकी भूमि बंदरगाह मेघालय में पश्चिम जयंतिया हिल्स में स्थित है, जो जिला मुख्यालय, जोवाई से लगभग 55 किमी दूर है, और मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 84 किमी दूर है।
  • बांग्लादेश में निकटवर्ती भूमि बंदरगाह तामाबिल है, जो सिलहट जिले में स्थित है। 

8. भारतीय वायुसेना के नये उप-प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित

  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया उप-प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • वह वायुसेना के आधुनिकीकरण के प्रभारी होंगे।
  • इससे पहले आशुतोष दीक्षित गांधीनगर (गुजरात) में दक्षिण-पश्चिमी एयर कमान में वरिष्ठ वायुसेना अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।
  • वह वायुसेना में आधुनिकीकरण और आत्मनिर्भर भारत अभियान का भी हिस्सा थे।
  • वर्ष 1986 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए थे।

9.  हाल ही में किस कंपनी को भारत में टेलीकॉम लाइसेंस मिला है - ज़ूम

  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लैटफॉर्म 'ज़ूम' की पैरेंट कंपनी ज़ूम वीडियो कम्युनिकेशंस को भारतीय दूरसंचार विभाग की तरफ से देशव्यापी टेलीकॉम लाइसेंस मिल गया है।
  • इसके तहत कंपनी अब देश में एंटरप्राइज कस्‍टमर्स को टेलीफोन सेवा प्रदान करेगी साथ ही कंपनी एंटरप्राइज कस्‍टमर्स को अपनी क्लाउड आधारित प्राइवेट ब्रांच एक्सचेंज सेवा (ज़ूम फोन) सेवा भी प्रदान करेगी।
  • ज़ूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बेस्ड एक अमेरिकी कंपनी है।  

10. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 'विजाग टेक पार्क' की आधारशिला रखी, इसे किस ग्रुप द्वारा स्थापित किया जा रहा है - अडानी ग्रुप

  • आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने विजाग टेक पार्क की आधारशिला रखी।
  • इस कार्यक्रम में अदानी समूह के एमडी राजेश अदानी और सीईओ करण अदानी ने भाग लिया।
  • अडानी समूह 21,844 करोड़ रुपये के टेक पार्क में दो डेटा सेंटर स्थापित कर रहा है जिसमें से एक 200 मेगावाट का और दूसरा 100 मेगावाट का है।
  • यह अपनी तरह की देश की सबसे बड़ी सुविधा होगी जो ग्रीन एनर्जी पर आधारित होगी।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book