img

08 October 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला उद्यमियों के लिए स्टार्टअप प्लेटफॉर्म ‘herSTART‘ लॉन्च किया है। स्टार्टअप प्लेटफॉर्म किस विश्वविद्यालय द्वारा बनाया गया है - गुजरात विश्वविद्यालय 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय द्वारा महिला उद्यमियों के लिए बनाया गया स्टार्टअप प्लेटफॉर्म ‘herSTART‘ लॉन्च किया

  • ‘हर स्टार्ट’ महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय की एक पहल है।

  • मुर्मू राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार गुजरात आयी हैं। 

  • उन्होंने गांधीनगर में एक समारोह में 1,330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया था या नींव रखी थी।

  • नोट - भारत की 15 वीं राष्ट्रपति - द्रौपदी मुर्मू

  • भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति - द्रौपदी मुर्मू

  • भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति - द्रौपदी मुर्मू

  • 2. हाल ही में ईरानी कप खिताब जीतने के लिए शेष भारत टीम ने किस टीम को हराया है - सौराष्ट्र

  • शेष भारत (Rest of India) की टीम ने ईरानी ट्रॉफी (Irani Trophy) अपने नाम कर ली है। 

  • इस टीम ने सौराष्ट्र (Saurashtra) को 8 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

  • शेष भारत ने सौराष्ट्र को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में आठ विकेट से हराकर 4 अक्टूबर 2022 को ईरानी कप का खिताब जीता।

  • यह शेष भारत का 29वां ईरानी ट्रॉफी खिताब था।

  • ईरानी कप भारत में एक टेस्ट मैच प्रारूप क्रिकेट टूर्नामेंट है।

  • यह मौजूदा रणजी ट्रॉफी विजेता और शेष भारत क्रिकेट टीम के बीच प्रतिवर्ष खेला जाता है।

  • पहला संस्करण - 1959-60

  • 2010-11    शेष भारत    मुंबई

  • 2011-12    शेष भारत    राजस्थान    

  • 2012-13    शेष भारत    राजस्थान    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

  • 2013    शेष भारत    मुंबई    वानखेड़े स्टेडियम

  • 2013-14    कर्नाटक    शेष भारत    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

  • 2014-15    कर्नाटक    शेष भारत    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

  • 2015-16    शेष भारत    मुंबई    ब्रेबोर्न स्टेडियम

  • 2016-17    शेष भारत    गुजरात    ब्रेबोर्न स्टेडियम

  • 2017–18    विदर्भ    शेष भारत    विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

  • 2018–19    विदर्भ    शेष भारत    विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम

3.  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के किस कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने को मंजूरी दी है - फैजाबाद कैंट 

  • उत्तर प्रदेश में फैजाबाद कैंट का नाम बदल दिया गया है, अब इसे ‘अयोध्या कैंट’ के नाम से जाना जाएगा। 

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फैजाबाद कैंट का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

  • इससे पहले यूपी में फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या और फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम अयोध्या कैंट किया जा चुका है। 

  • वहीं इलाहाबाद जिले और रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया गया था।

  • इससे पहले, नवंबर 2018 में उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया गया था।

4. हाल ही में आयुध (सी एंड एस) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - संजीव किशोर

  • संजीव किशोर ने विविध भूमिकाओं और विविध तकनीकी वातावरण में कार्य किया है। 

  • रक्षा उत्पादन बढ़ाने के लिए उनकी मेधावी सेवाओं के लिए उन्हें संतू सहाने मेमोरियल शील्ड और आयुध भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • भारतीय आयुध निर्माणी सेवा (आईओएफएस) के 1985 बैच के अधिकारी श्री संजीव किशोर ने श्री एम के ग्रैग की सेवानिवृत्ति पर दिनांक 01-10-2022 से महानिदेशक आयुध (सी एंड एस) के रूप में पदभार ग्रहण किया है।

5. हाल ही में कौन सा देश दुनिया में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है - भारत

  • देश में  2021-22 के चीनी के मौसम के दौरान 5 हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ने का उत्पादन हुआ है। 

  • इसमें से 35 लाख मीट्रिक टन का इस्तेमाल एथनॉल बनाने में किया गया, जबकि चीनी मिलों ने 359 लाख मीट्रिक टन चीनी का उत्पादन किया।

  • भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक एवं चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक भी बन गया है।

  • चीनी सीजन 2021-22 में भारत में 5 हजार लाख मीट्रिक टन से अधिक गन्ने का उत्पादन हुआ।

  • इस सीजन में 109 लाख मीट्रिक टन से अधिक का रिकॉर्ड उच्चतम चीनी निर्यात दर्ज किया गया है।

  • इन निर्यातों ने लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा अर्जित की।

6. किसने 2022 के लिए शनमुघ कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार जीता है - युनकिंग टैंग

  • वर्ष 2022 के लिये सस्त्र (SASTRA) रामानुजन पुरस्कार युनकिंग टैंग, सहायक प्रोफेसर कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, संयुक्त राज्य अमेरिका को दिया जाएगा।

  • यह पुरस्कार वर्ष 2005 में शनमुघा कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान अकादमी (सस्त्र) द्वारा स्थापित किया गया था।

  • श्रीनिवास रामानुजन से प्रभावित होकर गणित के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 32 वर्ष और उससे कम आयु के व्यक्तियों को इस पुरस्कार के तहत 10,000 अमेरिकी डॉलर की नकद राशि प्रदान की जाती है।

  • रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर, 1887 को इरोड गाँव (चेन्नई से 400 किमी. दूर, जो तब मद्रास के नाम से जाना जाता था) में हुआ था।

7. इंडिया मोबाइल कांग्रेस का छठा संस्करण 4 अक्टूबर 2022 को किस शहर में संपन्न हुआ - नई दिल्ली

  • इस अवसर पर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 5जी सेवाओं का शुभारंभ किया।

  • हाल ही में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न की गई थी और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 1,50,173 करोड़ रुपये के सकल राजस्व के साथ 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था।

  • साल 2017 को भारत में पहली बार इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन किया गया था। 

  • दो साल के बाद आईएमसी 2022 का बड़ा आयोजन किया जा रहा है।

  • आईएमसी टेक्नोलॉजी इवेंट की घोषणा करने के साथ प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने थीम की भी जानकारी दी। 

  • इस इंवेंट का थीम न्यू डिजिटल यूनिवर्स रखा गया है। 

  • भारत के लिए ये थीम स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य पर काम करेगी।

8. विश्व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है - 5 अक्टूबर

  • इसे अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (International Teachers Day) के रूप में भी जाना जाता है। 

  • यह दिवस दुनिया में शिक्षकों की स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

  • प्रत्येक वर्ष यूनिसेफ, यूएनडीपी, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन तथा यूनेस्को द्वारा एक साथ मिलकर विश्व शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

  • विश्व शिक्षक दिवस 2022 की थीम ‘शिक्षा का परिवर्तन शिक्षकों से शुरू होता है'(The Transformation of Education Begins with Teachers) है

9. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किस प्रदेश के पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने की घोषणा की है - जम्मू कश्मीर

  • गृहमंत्री अमित शाह ने 4 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी समुदाय को अनुसूचित जनजाति यानी ST में शामिल करने का ऐलान किया।

  • अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) यानी SC, ऐसे वर्ग को कहा जाता हैं, जो छुआछूत और उत्पीड़न का शिकार हैं। 

10. 6 अक्टूबर 2022 को साहित्य में नोबेल पुरुस्कार किसे देने की घोषणा की गयी - ऐनी एरनॉक्स

  • ऐनी एरनॉक्स एक फ्रेंच भाषा की लेखिका हैं जिनको वर्ष 2022 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिये जाने की घोषणा की गई है। 

  • यह पुरस्कार उनके उस साहित्य के लिए दिया जाएगा। 

  • जिसमें ऐनी को  उनके अदम्य साहस और नैतिकता की सटीकता के साथ साथ उनकी यादों की जड़ों को खोल कर , सामाजिक प्रतिबद्धता को उजागर किया। 

  • इस प्रकार के साहित्य को रॉयल स्वीडिश एकेडमी द्वारा इन्हें यह पुरस्कार देने का निर्माण लिया गया है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book