img

09 September 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में किस राज्य ने भारत का पहला जैव-गांव स्थापित किया -  त्रिपुरा

  • त्रिपुरा सरकार ने अपने दसपारा गांव को सफलतापूर्वक एक जैव गांव में बदल दिया है।

  • दसपारा को राज्य सरकार द्वारा संकल्पित जैव-गांव 2.0 के आधार पर विकसित किया गया है।

  • इसके साथ, त्रिपुरा एक संशोधित जैव-ग्राम स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

2. हाल ही में भारत और जापान के बीच 2 + 2 वार्ता का आयोजन कहां किया गया - टोक्यो

  • टोक्यो में भारत और जापान के बीच 2+2 वार्ता 7 सितंबर से 10 सितंबर के बीच आयोजित हुई।

  • 2+2 वार्ता दो देशो के बीच रक्षा और विदेश संबंधों को मजबूत करने वाली एक मीटिंग होती है।

  • जापान के अलावा भारत अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और रूस के साथ भी 2+2 वार्ता किया करता है।

3. हाल ही में किस जेल के खाने को FSSAI की 5 Star Rating मिली - फर्रुखाबाद जेल

  • यूपी के फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद 1,100 से अधिक कैदियों को परोसे जाने वाले भोजन की क्वालिटी ऐसी है।

  • इसे भारतीय खाद्यसुरक्षा और मानक प्राधिकरण (Food Safety and Standards Authority of India - FSSAI) से "फाइव-स्टार" की रेटिंग दी है।

4. हाल ही में भारतीय प्रमुख मनोज पांडे को किस देश के सेना जनरल का मानद पद प्रदान किया गया -  नेपाल

  • नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे को नेपाली सेना के जनरल की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

  • जनरल मनोज पांडे पाँच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे थे।

  • भारत और नेपाल के सेना प्रमुख को एक दूसरे के मानद जनरल पद से सम्मानित किये जाने की परम्परा है।

5. हाल ही मे "दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट" किसने जीता - अरविंद चिताम्बरम

  • भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चिताम्बरम ने  22वें दुबई ओपन शतरंज टूर्नामेंट में 7.5 अंक हासिल कर चैम्पियन बने।

  • जबकि सात भारतीय शीर्ष 10 में शामिल रहे और आर प्रागनानंद पांच अन्य के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

6. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कितने शिक्षको को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया - 46

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के 46 असाधारण शिक्षकों को शिक्षक दिवस के दिन (5 सितंबर) को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया।

  • राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के प्रत्येक विजेता को प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक से सम्मानित किया जाता है।

7. हाल ही में किस राज्य सरकार ने छात्राओं के लिए "पुधुमाई पेन" योजना शुरु किया - तमिलनाडु

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने छात्राओं के लिए 5 सितंबर 2022 को चेन्नई में 'पुधुमाई पेन' योजना शुरु की।

  • इस योजना के तहत, सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रति माह 1,000 रुपये मिलेंगे।

8. भारत ने कब तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा - 2029

  • भारत 2029 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा।

  • इन्हीं बदलावों के साथ मौजूदा विकास दर के हिसाब से भारत 2027 में जर्मनी और 2029 तक जापान से बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

  • भारत की अर्थव्यवस्था, यूनाइटेड किंगडम (UK) को पछाड़कर अब दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।

9. हाल ही में नालसा के नए अध्यक्ष कौन नियुक्त किए गए - DY चंद्रचूड़

  • सुप्रीम कोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ नालसा के 31वें नए अध्यक्ष बने।

  • केन्द्र सरकार द्वारा भेजे गये प्रस्ताव को राष्ट्रपति द्वारा मंजूरी मिलने के बाद जस्टिस डीवाई चन्द्रचूड़ की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

10. कौन सा राज्य डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ई-अभियोजन पोर्टल के उपयोग में शीर्ष पर है - उत्तर प्रदेश

  • Digital India मिशन के तहत ई - अभियोजन पोर्टल के उपयोग में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

  • अगस्त के आंकड़ो के अनुसार →

  • पहला - उत्तर प्रदेश (9.12 मिलियन मामले)

  • दूसरा - मध्य प्रदेश (2.31 मिलियन)

  • तीसरा - बिहार (859,000 मामले)

  • 9.12 मिलियन मामलों के साथ, डिजिटल इंडिया मिशन के तहत ई-अभियोजन पोर्टल के माध्यम से मामलों के निपटान और प्रविष्टि की संख्या में शीर्ष पर है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book