img

1 August 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. भारत की G20 अध्यक्षता के तहत थिंक20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किस शहर में किया जा रहा है - मैसूर

  • ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ), भारत के G20 प्रेसीडेंसी के तहत थिंक20 शिखर सम्मेलन का आयोजन मैसूर में किया जा रहा है। 

  • इस बैठक में प्रासंगिक नीतिगत मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। 

  • तीन दिवसीय सम्मेलन में दुनिया भर के सात थिंक20 टास्क फोर्स के प्रतिष्ठित सदस्य भाग ले रहे है।

2. प्रतिष्ठित महाराष्ट्र उद्योग रत्न पुरस्कार से किसे सम्मानित किया जाएगा - रतन टाटा

  • महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला उद्योग रत्न 'अवार्ड देने का फैसला किया है।

  • राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने गुरुवार को राज्य विधानसभा में आयोजित सत्र में यह महत्वपूर्ण घोषणा की.

  • टाटा समूह के शीर्ष पर उनके 21 साल के कार्यकाल के दौरान , कंपनी का राजस्व उल्लेखनीय रूप से 40 गुना और मुनाफा 50 गुना बढ़ गया।

  • इसलिए उद्योग के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

3. वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फ़ोरम का हिस्सा बनने वाला पहला भारतीय शहर कौन-सा है - बेंगलुरु

  • कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु ने प्रतिष्ठित वर्ल्ड सिटीज़ कल्चर फोरम (WCCF) में शामिल होने वाला पहला भारतीय शहर बनकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। 

  • इसके साथ ही बेंगलुरु न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, टोक्यो और दुबई जैसे शहरों की लीग में शामिल हो गया है। 

  • इस फ़ोरम में वर्तमान में छह महाद्वीपों में फैले 40 शहर शामिल है. इसकी स्थापना 2012 में लंदन के डिप्टी मेयर फॉर कल्चर एंड द क्रिएटिव इंडस्ट्रीज जस्टिन सिमंस ओबीई द्वारा की गई थी।

4. हाल ही में NEP की तीसरी वर्षगांठ पर धर्मेंद्र प्रधान ने कौन-सा मोबाइल ऐप लॉन्च किया है - उल्लास ऐप

  • दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 का उद्घाटन किया।

  • NEP की तीसरी वर्षगांठ पर धर्मेंद्र प्रधान ने उल्लास मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।।

  • उल्लास मोबाइल एप्लिकेशन बुनियादी साक्षरता को व्यापक रूप से सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की क्षमता का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

  • अनुकूल एवं संवादात्मक विशेषता वाला यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस, दोनों पर उपलब्ध है।

  • एनसीईआरटी के दीक्षा पोर्टल के माध्यम से विविध शिक्षण संसाधनों में संलग्न होने हेतु शिक्षार्थियों के लिए एक डिजिटल गेटवे के रूप में काम करेगा।

5. श्रीलंका एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते - 14

  • भारतीय एथलेटिक्स दल ने श्रीलंका एथलेटिक्स राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 में कुल 14 पदक - नौ स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य पदक जीता। 

  • भारत के जेवलिन थ्रोअर किशोर कुमार जेना ने भी इवेंट में गोल्ड जीता साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष थ्रोअर ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया।

  • कोलंबो एथलेटिक्स मीट में भारतीयों के अलावा मालदीव के एथलीटों ने भी हिस्सा लिया।

6. हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के 20वें सम्मेलन का उद्घाटन किस शहर में किया है - शिलांग

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मेघालय की राजधानी  शिलांग में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (CPA) भारत क्षेत्र जोन - III के 20वें वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

  • इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधि ‘‘प्राकृतिक आपदाएं और इन आपदाओं के प्रबंधन के लिए उत्तर पूर्व क्षेत्र के विशेष संदर्भ में रणनीतियां'' और ‘‘ उत्तर-पूर्व क्षेत्र को मुख्यधारा में लाने के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी'' विषय पर मंथन करेंगे।

7. हाल ही में मुख्यमंत्री कमांड सेंटर कहाँ लॉन्च किया है - उत्तर प्रदेश

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के लाल बहादुर शास्त्री भवन (अनेक्स) में ‘मुख्यमंत्री कमांड सेंटर’ और ‘सीएम डैशबोर्ड’ का उद्घाटन किया, 

  • सामान्य जनता के समस्याओं के लिए समय पर समाधान प्रदान करने और सरकारी योजनाओं के बेहतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लिए गए हैं।

  • कमांड सेंटर और सीएम डैशबोर्ड को लांच करने का प्राथमिक उद्देश्य है सरकारी योजनाओं और सेवाओं को जरूरतमंद और योग्य लोगों के लिए सुनिश्चित करना।

8. हाल ही में अमेजन इंडिया कहां पहला फ्लोटिंग स्टोर खोलेगा - श्रीनगर

  • अमेज़ॅन इंडिया ने श्रीनगर, कश्मीर में डल झील पर अपने पहले फ्लोटिंग स्टोर का उद्घाटन किया है। 

  • यह स्टोर कंपनी के ‘आई हैव स्पेस’ डिलीवरी प्रोग्राम का हिस्सा है, जो 2015 में शुरू हुआ था।

  • ‘आई हैव स्पेस’ स्टोर श्रीनगर में डल झील और निगीन झील के आसपास रहने वाले और व्यवसायों का संचालन करने वाले कई ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण समाधान के रूप में कार्य करता है

  • अमेज़न इंडिया का ‘आई हैव स्पेस’ लास्ट-माइल डिलीवरी प्रोग्राम स्थानीय दुकानों और व्यापारियों के साथ सहयोग करता है।

9. हाल ही में अमेरिकी वित्त एजेंसी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी कौन बनी हैं - निशा बिस्वाल

  • भारतीय-अमेरिकी नीति विशेषज्ञ निशा बिस्वाल को अमेरिकी वित्त एजेंसी के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में काम करने के लिए सीनेट द्वारा पुष्टि की गई है।

  • बिस्वाल यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन के डिप्टी सीईओ के रूप में काम करेंगी।

  • बिस्वाल वर्तमान में यूएस चैंबर ऑफ कॉमर्स में अंतर्राष्ट्रीय रणनीति और वैश्विक पहल के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त हैं।

10. हाल ही में भारतीय सेना ने कहाँ अमृत सरोवर का उद्घाटन किया है - अरुणाचल प्रदेश

  • भारतीय सेना ने, पश्चिम कामेंग जिले के जिला प्रशासन के सहयोग से, सरकार के मिशन अमृत सरोवर के हिस्से के रूप में, अरुणाचल प्रदेश के टेंगा वैली में अमृत सरोवर का उद्घाटन किया।

  • वर्षा जल के संरक्षण के उद्देश्य से यह परियोजना क्षेत्र के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में भूमिका निभाएगी।

  • स्थानीय प्रशासन के सहयोग से निर्मित, अमृत सरोवर भारतीय सेना और जिला प्रशासन के सहयोगात्मक प्रयासों को प्रदर्शित करता है।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book