img

1 November 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. किस शहर में एशिया की पहली पैथीजेन रिडक्शन मशीन स्थापित की गई हैं - लखनऊ

  • हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में थोरेसिक सर्जरी और वेस्कुलर सर्जरी विभाग के साथ ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन विभाग में एशिया की पहली पैथोजेन रिडक्शन मशीन का शुभारंभ किया।

2. हाल ही में डब्ल्यूएचओ द्वारा जारी की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2021 में कुल कितने टीबी के मामले नोटिफाई किए थे - 21.4 लाख

  • डब्ल्यूएचओ की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वर्ष 2021 में कुल 21.4 लाख टीबी मरीजो के मामले नोटिफाई किए थे जो वर्ष 2020 की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है।

3. हाल ही में पांच राज्यों के कितने पुलिसकर्मियों को गृह मंत्री विशेष अभियान पदक से सम्मानित किया गया - 63

  • देश के पांच राज्यों के 63 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2022 के लिए ‘केंद्रीय गृह मंत्री के विशेष अभियान पदक’ के लिए नामित किया गया। गृह मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक पदक पाने वालों में दिल्ली के 19, पंजाब के 16, तेलंगाना के 13, महाराष्ट्र के 11 और जम्मू-कश्मीर के चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।

4. भारत का पहला एक्वा पार्क किस राज्य में स्थापित किया जाएगा - अरुणाचल प्रदेश

  • भारत सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी जिले के तारिन (जीरो) में भारत के पहले एक्वा पार्क की स्थापना के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। अरुणाचल प्रदेश में भारत के पहले एक्वा पार्क की मंजूरी संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित जांच के बाद की गयी है।

5. उत्तर भारत का पहला डाटा सेंटर किस राज्य में स्थापित किया गया है - उत्तर प्रदेश

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर भारत के पहले हाइपर-स्केल डेटा सेंटर Yotta Yotta D1 का उद्घाटन किया है। इसे ग्रेटर नोएडा में 5,000 करोड़ रूपये की लागत से तैयार किया गया है. यह डेटा सेंटर 3,00,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैला हुआ है।   

6. न्यूजीलैंड में आगामी T20I श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का कप्तान किसे बनाया गया है - हार्दिक पांड्या

  • ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड में आगामी तीन मैचों की T20I श्रृंखला के लिए भारत के कप्तान के रूप में घोषित किया गया है। T20I श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया में चल रहे T20 विश्व कप के बाद 18 नवंबर, 2022 को वेलिंगटन, न्यूजीलैंड में शुरू होगी।

7. जमशेद जे ईरानी, जिनका 31 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया, किस कंपनी के पूर्व एमडी थे - टाटा स्टील

  • टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी, जिन्हें 'स्टील मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है, का 31 अक्टूबर, 2022 को निधन हो गया। वह निदेशक (आर एंड डी) के सहायक के रूप में टाटा स्टील में शामिल हुए थे। जमशेद जे ईरानी 1992 में टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक बने और उन्होंने 2001 तक इस पद पर कार्य किया। उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया था।

8. किसे जी20 शिखर सम्मेलन के सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष नियुक्त किया है - अमृतानंदमयी

  • अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) को केंद्र सरकार द्वारा देश के सिविल 20 (C20) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो ग्रुप ऑफ़ 20 (G20) का एक आधिकारिक जुड़ाव समूह है। वैश्विक आधार पर वित्तीय स्थिरता को संबोधित करने के लिए G20 दुनिया की विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं के लिए प्रमुख अंतर-सरकारी मंच है। C20 वह मंच है जिस पर नागरिक समाज संगठन (CSO) गैर-सरकारी और गैर-व्यावसायिक हितों की ओर से G20 नेताओं से बात कर सकते हैं।

9. सातवें ‘भारत जल सप्ताह’ का थीम क्या है - सतत विकास और समानता के लिए जल सुरक्षा

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा में भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया। भारत जल सप्ताह के 7वें संस्करण का आयोजन 1 नवंबर से 5 नवंबर, 2022 तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जल संसाधनों के बारे में एकीकृत तरीके से जागरूकता बढ़ाना, उनका संरक्षण और उपयोग के बारे में बताना है। भारत जल सप्ताह के 7वें संस्करण का थीम 'सतत विकास और समानता के लिए जल सुरक्षा' है।

10. साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर किसे दिया गया है - बट्टू शेरिंग

  • रॉयल भूटान सेना के मुख्य संचालन अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग को साउथ ब्लॉक में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, वह छह दिवसीय भारत यात्रा के दौरान शेरिंग चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ, वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस से मुलाकात करेंगे।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book