img

1 November 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में HAL ने किस देश की कंपनी साफ्रान एयरक्राफ्ट के साथ समझौता किया है - फ्रांस

  • हाल ही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL ने फ्रांस की जेट बनाने वाली कंपनी साफ्रान एयरक्राफ्ट के साथ समझौता किया है।

  • यह रणनीतिक साझेदारी विमानन क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों को शामिल करती है और भारत के एयरोस्पेस परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित करती है।

  • ये एलईएपी इंजन एयरबस ए-320 नियो फैमिली और बोइंग 737 मैक्स जैसे प्रमुख विमान मॉडलों को शक्ति प्रदान करते हैं।

  • यह संयुक्त प्रयास स्वदेशी विमानन तकनीक को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है।

2. हाल ही में "ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट" 2023 की मेजबानी करेगा - दुबई

  • ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट  2023 का आयोजन दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित किया जायेगा।

  • ब्यूटी टेक एक अन्य प्रमुख विशेषता है और यह क्षेत्र के गेम-चेंजिंग समाधानों और भविष्य के विकास को प्रदर्शित करेगा।

  • स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शक 50,000 से अधिक उद्योग उपस्थित दर्शकों के लिए नए उत्पाद, नवाचार, रुझान और सेवाएं लॉन्च करेंगे।

  • यह एक प्रमुख इंटरनेशनल ट्रेड शो है, इस इवेंट में 57 देशों के 1,750 प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है।   

3. भारतीय अर्थशास्त्र और संबद्ध विज्ञान संघ के चौथे वार्षिक सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया - श्रीनगर

  • भारतीय अर्थशास्त्र और संबद्ध विज्ञान संघ के चौथे वार्षिक सम्मेलन का आयोजन  जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित किया गया।

  • इस सम्मेलन का उद्घाटन जम्मू - कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।

  • भारतीय अर्थशास्त्र और संबद्ध विज्ञान संघ (आईईएएसए) के अध्यक्ष प्रोफेसर सुधाकर पांडा और आईईएएसए के सचिव डॉ. आलोक कुमार ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया

  • इस सम्मेलन में रोजगार सृजन, बुनियादी ढांचे और निवेश, वहिला सशक्तिकरण, एमएसएमई, कौशल विकास और स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान के लिए प्रयासो का आह्वान किया।

4. हाल ही में में दुनिया का सबसे ऊंचा परमाणु अनुसंधान रिएक्टर कहां स्थापित किया जाएगा - बोलीविया

  • दक्षिण अमेरिका देश बोलीविया में दुनिया का सबसे ऊंचा परमाणु अनुसंधान रिएक्टर स्थापित किया गया है।

  • बोलीविया के एल अल्टो में समुद्र तल से लगभग 4,000 मीटर की ऊंचाई पर एक अनुसंधान रिएक्टर दबाव पोत स्थापित करके एक रिकॉर्ड बनाया है। 

  • इससे लिथियम उद्योग सहित विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों के विकास के लिए अतिरिक्त उपकरण उपलब्ध हो सकेंगे।

5. हाल ही में फेयरवर्क इंडिया रेटिंग 2023 में कौन शीर्ष पर रहा है - बिगबास्केट

  • हाल ही में फेयरवर्क इंडिया रेटिंग 2023 में बिगबास्केट शीर्ष पर रहा है।

  • फेयरवर्क इंडिया रेटिंग्स 2023 के तहत भारत के 12 डिजिटल लेबर प्लेटफार्म का मूल्यांकन किया गया।

  • ये प्लेटफॉर्म घरेलू और इंडिविजुअल हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक, फूट डिस्ट्रिब्यूशन और परिवहन जैसे सेक्टरों में सेवाएं देते है।

  • डिजिटल प्लेटफॉर्म ओला और पोर्टर ने डिजिटल लेबर प्लेटफॉर्म पर गिग श्रमिकों की कामकाजी परिस्थितियों के मामले में सबसे कम स्कोर किया है।

6. हाल ही में स्मार्ट सिटी मिशन ने किस राज्य के बेलगावी में महिला बाजार प्रस्तुत किया है - कर्नाटक

  • कर्नाटक के बेलगावी में स्मार्ट सिटी मिशन ने महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल पेश की है। 

  • बाजार में 56 अनोखी दुकानें है, जिसमें लोगों के लिए स्ट्रीट फूड, स्थानीय व्यंजनों और हाथ से बने सामान मिलते हैं।

  • स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महिला मालिक को तत्काल ऋण की सुविधा भी है।

7. हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किस राज्य में 124 पीएम श्री स्कूलों का शुभारंभ किया है - हरियाणा

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा को 124 पीएम-श्री स्कूल समर्पित किए। 

  • हरियाणा सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्री, श्री कंवर पाल के साथ वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और प्रतिष्ठित शिक्षाविद् भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। 

  • हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि पहले चरण में योजना के तहत 124 विद्यालयों की स्थापना के लिए केंद्र सरकार द्वारा 85 करोड़ रुपये का आवंटन प्रदान किया गया है।

8. भारत सरकार ने नौसेना के लिए कितने राफेट जेट विमान खरीदने का फैसला लिया है - 26

  • भारत सरकार ने नौसेना के लिए राफेल जेट के नौसेना संस्करण के 26 विमान खरीदने के लिए फ्रांस को सूचना दी है।

  • इन युद्धक विमानों को मुख्य रूप से भारत के स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाना है।

  • विमान वाहक पोत पर राफेल को तैनात कर सरकार हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बढ़त सुनिश्चित करना चाहती है।

  • राफेल समुद्री लड़ाकू विमान के आने से प्रतिस्पर्धी और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में नई दिल्ली को पर्याप्त लाभ मिलने की उम्मीद है।

9. हाल ही में किसने जापान के ओसाका में G-7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया है - पीयूष गोयल

  • केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने ओसाका में G-7 व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लिया है।

  • जी-7 सदस्य देशों के व्यापार मंत्री हर साल वैश्विक व्यापार और निवेश को लेकर चर्चा करते हैं, जिसमें सदस्य देशों के व्यापार मंत्री शामिल होते है।

  • जापान ने इस वर्ष की बैठक में सदस्य देशों के अलावा अन्य देशों को भी आमंत्रित किया, जिसमें भारत भी शामिल है।

  • जी-7 दुनिया के सात सबसे विकसित और औद्योगिक महाशक्तियों का संगठन है, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, इटली, जर्मनी, जापान है।

10. हाल ही में युवाओं के नेतृत्व विकास के लिए कौन सा नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया - मेरा युवा भारत

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के नेतृत्व विकास के लिए मेरा युवा भारत (Mera Yuva Bharat) प्लेटफॉर्म लान्च किया गया।

  • मेरा युवा भारत (MY Bharat) का प्राथमिक उद्देश्य इसे युवा विकास के लिए एक संपूर्ण सरकारी मंच बनाना है।

  • इस प्लेटफॉर्म की मदद से युवाओं में लीडरशिप स्किल्स बढ़ेंगी, युवाओं को सोशल इनोवेटर्स बनाने में मदद मिलेगी।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book