img

10 October 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. किस देश की टेलीकॉम कंपनी ‘ऑप्टस’ हाल ही में साइबर हमले की चपेट में आयी है - ऑस्ट्रेलिया

  • हाल ही में साइबर हमले में 1.2 मिलियन ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी के साथ छेड़छाड़ की गयी। 

  • इसे देश के सबसे बड़े साइबर उल्लंघनों में से एक माना जा रहा है। 

  • इस घटना ने 10 मिलियन ग्राहकों को प्रभावित किया, जो ऑस्ट्रेलिया की आबादी के लगभग 40% के बराबर है। 

2. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है - 8 अक्टूबर

  • इसकी स्थापना अंग्रेजो के समय 8 अक्टूबर 1932 को रॉयल एयरफोर्स के रूप में भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई।

  • 1950 में भारत के रॉयल एयरफोर्स  का नाम बदल कर इंडियन एयरफोर्स कर दिया गया।

  • भारतीय एयरफोर्स दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है। 

  • उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित हिंडन वायु सेना स्टेशन एशिया में सबसे बड़ा है।

  • वायुसेना अध्यक्ष - वी. आर. चौधरी

3. 36वें राष्ट्रीय खेलो में कौन योगासन में स्वर्ण जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी है - पूजा पटेल

  • 36वें राष्ट्रीय खेलो में योगासन पहली बार शामिल किया गया।

  • राष्ट्रीय खेल 2022 गुजरात के छह शहरों-अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में आयोजित किए गए हैं। 

  • ये खेल इस महीने की 12 तारीख को संपन्न होंगे।

4. वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया - एलेस बियालियात्सकी

  • वर्ष 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार एलेस बियालियात्सकी को देने की घोषणा की गई

  • यह पुरस्कार बेलारूस में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय अधिवक्ता उन्हें प्रदान किया गया।

  • इस बार एक व्यक्ति व दो संस्थाओं को नोबेल का शांति पुरस्कार दिया जाएगा। 

  • बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता एलेस बियालियात्स्की दो संस्थाओं मेमोरियल और सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज के नामों का एलान किया गया है। 

  • इमनें मेमोरियल रूस में कार्यरत है तो सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज यूक्रेनी संस्था है।

  • मेमोरियल →

  • संस्था का मुख्य उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के पीड़ित लोगों की मदद करना व चेचन्या युद्ध में किए गए अत्याचारों की आवाज दुनिया तक पहुंचाना था। 

  • सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज → 

  • यूक्रेनी नागरिक समाज को संगठित व मजबूत करने के लिए इस संस्था की स्थापना की गई। 

  • फरवरी, 2022 मे रूसी हमले के बाद इस संस्था ने रूसी युद्ध अपराधों की पहचान करने और उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने का काम किया।

5. विश्व की सबसे ऊंची 351 फीट शिव प्रतिमा राजस्थान के किस शहर में स्थित है जहाँ लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा - नाथद्वारा

  • राजसमंद में श्रीनाथ जी की पावन धरा पर दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' के लोकार्पण की तैयारी है। 

  • नाथद्वारा में 369 फीट की शिव प्रतिमा का लोकार्पण महोत्सव 29 अक्टूबर से 6 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा।

  • राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा में विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण महोत्सव आयोजित किया जायेगा।

6. हाल ही में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 37वें महानिदेशक के रूप में किसने कार्यभार संभाला - सुजॉय लाल थाओसेन

  • प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने एक अक्टूबर को सिंह की नियुक्ति के लिए आदेश जारी किया था, जो दिसंबर 2024 तक सेवा में हैं। 

  • लगभग 3.25 लाख कर्मियों के साथ देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 37वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने से पहले थाओसेन को भी गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

7. किस केंद्रीय मंत्री ने लोकप्रशासन 2022 में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार हेतु वेब पोर्टल लांच किया - डॉ. जीतेंद्र सिंह

  • इस योजना का उद्देश्य रचनात्मक प्रतिस्पर्धा, नवाचार, प्रतिकृति और सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों के संस्थागतकरण को प्रोत्साहित करना है।

  • प्रधानमंत्री पुरस्कार- 2022 में (i) ट्रॉफी, (ii) स्क्रॉल और (iii) लोक कल्याण के किसी भी क्षेत्र में परियोजना/कार्यक्रम के कार्यान्वयन या संसाधनों की कमी को दूर करने को लेकर उपयोग किए जाने के लिए सम्मानित जिला/संगठन को 20 लाख रुपये का प्रोत्साहन शामिल हैं।

  • केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने इस पोर्टल की औपचारिक लॉन्चिंग कार्यक्रम को नई दिल्ली स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित किया।

8. किस राज्य सरकार ने फिनलैंड के साथ सामान्य शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए - केरल

  • फिनलैंड ने केरल शिक्षा विभाग के ‘लिटिल काइट्स’ कार्यक्रम को अपने देश के विद्यालयों में लागू करने में सहयोग किया।

  • ‘केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन’ (केआईटीई) इसके लिए तकनीकी सहायता प्रदान करेगा और इसके एक विशेष कार्य समूह का गठन किया जाएगा।

9. किसके नाम पर देश का पहला बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र खोलने के लिए एक घोषणा की गई - नीता अंबानी

  • मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहु-कला सांस्कृतिक केंद्र का नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर होगा।

  • कला के क्षेत्र में अपनी तरह के इस पहले कल्चरल सेंटर का नाम नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) होगा। 

  • इसका ऐलान रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की डायरेक्टर और नीता मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने किया। 

  • नीता अंबानी एक शिक्षाविद, व्यवसायी और परोपकार के कामों में जुटे रहने के साथ ही लंबे समय से कला संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं।

10. हाल ही में किस मंत्रालय द्वारा चीता टास्क फोर्स का गठन किया गया - पर्यावरण मंत्रालय

  • पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान और अन्य उपयुक्त निर्दिष्ट क्षेत्रों में चीतों की निगरानी के लिए एक कार्य दल का गठन किया है।

  • राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) चीता टास्क फोर्स के कामकाज को सुगम बनाएगा और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। 

  • टास्क फोर्स दो साल की अवधि के लिए गठित किया गया है। 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book