img

10 October 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में ICC वर्ल्ड कप 2023 में किस टीम ने जीत हासिल की है - भारत

  • चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ICC वर्ल्ड कप 2023 में जीत हासिल की है।

  • ऑस्ट्रेलिया टीम ने 49.3 ओवर में 199 रन बनाया था। 

  • टीम इंडिया ने 41.2 ओवर में 200 रन बनाकर लक्ष्य जीत हासिल कर लिया।

2. हाल ही में किस राज्य के ‘मर्चा धान’ को जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैंग प्राप्त हुआ है - बिहार

  • बिहार के पश्चिम चंपारण के उत्पाद मर्चा धान को केंद्र सरकार ने जियोग्राफिकल इंडिकेशन (GI) टैग दे दिया है।

  • जीआई टैग मिलने से किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा, जिससे अब मर्चा धान का बेहतर दाम मिल पाएगा।

  • मर्चा धान की आकृति अन्य धान से काफी अलग काली मिर्च की तरह होता है,  इसलिए इसको मिर्चा या मर्चा धान के नाम से जाना जाता है।

  • धान से निकलने वाले चावल के दाने और गुच्छे में एक खास सुगंध होती है।

3. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री 3 नए जिलों की घोषणा की है - राजस्थान

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 3 नए जिलों बनाने की घोषणा की है।

  • चूरू के सुजानगढ़, टोंक के मालपुरा और कुचामन सिटी को नया जिला बनाने की घोषणा की गयी है। 

  • इन तीन जिलों के जुड़ने से राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 53 हो जाएगी।

4. हाल ही में कहां तीन दिवसीय ‘9वां भारत-अंतरराष्ट्रीय नृत्य संगीत महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा - दिल्ली

  • भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद् (ICCR) दिल्ली में तीन दिवसीय 9वां दिवसीय नौवां भारत-अंतरराष्ट्रीय नृत्य संगीत महोत्सव आयोजित किया जाएगा।

  • इस महोत्सव में अलग-अलग देशों के करीब 14 देशों के सांस्कृतिक प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे।

5. हाल ही में उतर प्रदेश राज्य का कौन-सा जिला सभी सरकारी स्कूलों में ‘स्मार्ट क्लास’ की सुविधा देने वाला पहला जिला बना है - बरेली

  • उत्तर प्रदेश का बरेली जिला सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास की सुविधा देने वाला पहला जिला बना है।

  • बरेली में 2483 परिषदीय स्कूल व 63 राजकीय इंटर कॉलेजों में तीन लाख से अधिक बच्चे स्मार्ट कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं।

  • डिजिटल तकनीक से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे ऑडियो-विजुअल से ज्यादा बेहतर तरीके से सीख और समझ सकते हैं।

  • स्कूल में शिक्षक कम या उपस्थित नहीं है तो भी बच्चों की पढ़ाई नहीं प्रभावित होगी, वह स्मार्ट क्लास में ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। 

6. हाल ही में किस संगीत निर्देशक को 2022-23 के लिए ‘राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान’ से सम्मानित किया गया है - उत्तम सिंह

  • उत्तम सिंह को 2022-23 के लिए राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

  • संस्कृति विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए  राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान एवं राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान की घोषणा की है। 

  • वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेन्द्र को प्रदान किया जाएगा।

  • राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान एवं राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान में पांच लाख की सम्मान राशि, सम्मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया जाएगा।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book