img

11 February 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. हाल ही में व्यवसाय की दुनिया में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हुरुन इंडिया अवार्ड 2022 से किसे सम्मानित किया गया है - वी. पी. नंदकुमार

  • मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और CEO वी. पी. नंदकुमार को व्यापार की दुनिया में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए हुरुन इंडिया के पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया।
  • IBS सॉफ्टवेयर के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष वी. के. मैथ्यूज को हुरुन इंडस्ट्री अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।
  • वी. के. मैथ्यूज को हुरुन ग्लोबल टीम द्वारा किए गए शोध के आधार पर नामित किया गया।

2. हाल ही में नेपाल की क्रिकेट टीम का मुख्य कोच किसे नियुक्त किया गया हैं - मोंटी देसाई

  • नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोंटी देसाई को नेपाल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। 
  • मोंटी देसाई एक अन्य पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर की जगह लेंगे।
  • नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने मोंटी देसाई के साथ दो साल का करार किया है।
  • मोंटी वेस्टइंडीज, कनाडा, यूएई जैसी टीमों के मुख्य कोच रह चुके है।

3. हाल ही में केनरा बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - के सत्यनारायण राजू 

  • केंद्र सरकार ने के सत्यनारायण राजू को केनरा बैंक का प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त किया है। वह एल वी प्रभाकर की जगह लेंगे।
  • सत्यनारायण राजू को ब्रांच बैंकिंग, कॉर्पोरेट क्रेडिट, रिटेल क्रेडिट आदि का व्यापक अनुभव है।
  • महत्वपूर्ण तथ्य →
  • केनरा बैंक मुख्यालय :- बेंगलुरु
  • केनरा बैंक के संस्थापक :- अम्मेम्बल सुब्बा राव पई;
  • केनरा बैंक की स्थापना :- 1 जुलाई 1906।

4. पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर रहा - महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र 125 पदक - 45 स्वर्ण और 40 रजत और 40 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर रहा था।
  • भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत प्रमुख प्रोग्राम का पांचवां संस्करण, 30 जनवरी से 11 फ़रवरी तक आयोजित किया गया।
  • मध्य प्रदेश और नई दिल्ली के आठ शहरों के कुल 11 अलग-अलग स्थानों पर KIYG 2023 इवेंट का आयोजन किया गया।
  • भारत के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 5,000 से अधिक एथलीटों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में हिस्सा लिया। 
  • एथलीटों ने 27 खेलों में 1,936 पदक - 573 स्वर्ण, 580 रजत और 783 कांस्य - के लिए अपनी चुनौती पेश की। 

5. किसने नाउ यू ब्रीथ के लिए गोल्डन बुक अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया  - राखी कपूर

  • लेखिका राखी कपूर को उनकी पुस्तक 'नाउ यू ब्रीथ' के लिए  गोल्डन बुक अवार्ड्स 2023 से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें दिसंबर 2022 में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में नेशनल अचीवर्स अवार्ड में ऑथर ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया।
  • दीपक चोपड़ा, अश्नीर ग्रोवर, जेफ किन्नी, जे.के. राउलिंग, गोपाल दास, रस्किन बॉन्ड आदि अन्य विजेताओं में शामिल हैं।

6. फरवरी 2023 में केंद्र ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कुल कितने न्यायाधीशों की नियुक्ति की - 05

  • केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में 5 नए जजों की नियुक्ति की है।
  • इन 5 जजों में 3 जज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं। दो अन्य जज भी हाईकोर्ट में ही जस्टिस हैं।
  • सुप्रीम कोर्ट में अभी तक 27 जज हैं. पांच नए जजों के आते ही यह संख्या 32 हो जाएगी।

7. भारत के पहले ग्लास इग्लू रेस्तरां का उद्घाटन किस राज्य में हुआ है - जम्मू और कश्मीर

  • कश्मीर के गुलमर्ग में भारत का पहला ग्लास इग्लू रेस्तरां खोला गया है।
  • इन ग्लास इग्लू में एक बार में आठ लोग बैठ सकते हैं।
  • कांच की दीवार वाले इस रेस्टोरेंट को गुलमर्ग (Gulmarg) के कोलाहोई ग्रीन हाइट्स होटल ने बर्फ के बीच में बनाया है

8. भारत किस ऑपरेशन के तहत भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया में एक फील्ड अस्पताल, दवाएं, बचाव दल भेज रहा है - ऑपरेशन दोस्त

  • भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया के लिए भारत ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत लगातार मदद पहुंचा रहा है।
  • वायु सेना के सी-17 परिवहन विमान से राहत सामग्री और उपकरण भेजे गए।
  • जिसमे 35 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी गई है, जिसमें से 23 टन से अधिक राहत सामग्री सीरिया के लिए और लगभग 12 टन तुर्की के लिए है।

9. फरवरी 2023 में किस राज्य सरकार ने पुधुमई पेन योजना के दूसरे संस्करण की शुरुआत की - तमिलनाडु

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने ‘पुदुमई पेन’ छात्रवृत्ति योजना को लॉन्च किया था।
  • पुधुमई पेन योजना के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़ने वाली छात्राओं को स्नातक या डिप्लोमा पूरा करने तक 1,000 रुपये की मासिक सहायता का भुगतान किया जाएगा।
  • इस योजना का लक्ष्य हर साल छह लाख लड़कियों को लाभान्वित करना है और इसके कार्यान्वयन के लिए बजट में 698 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

10. किस शहर ने भारत की पहली फॉर्मूला ई-रेस की मेजबानी की - हैदराबाद

  • हैदराबाद भारत की पहली फॉर्मूला ई-रेस की मेजबानी कर रहा है।
  • हैदराबाद ई-प्रिक्स, चित्रमय हुसैन सागर झील और NTR मार्ग के किनारे 'हैदराबाद स्ट्रीट सर्किट' में आयोजित किया जा रहा है।
  • हैदराबाद इस रेस की मेजबानी करने वाला दुनिया का 27वां शहर है जो पहला कार्बन उत्सर्जन मुक्त इवेंट है।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book