img

11 November 2022 Current Affairs Quiz in Hindi

1. किस दिन ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के रूप मनाया जाता है -  11 नवंबर

  • हर साल 11 नवंबर को भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन शिक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रत्येक व्यक्ति को साक्षर बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और अभियान आयोजित किए जाते हैं। 11 सितंबर, 2008 को मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) ने हर साल 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। मौलाना आजाद को मरणोपरांत 1992 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

2. नवंबर 2022 में 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप 2022 का आयोजन कहां किया जाएगा - दक्षिण कोरिया

  • 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप 2022 कल से दक्षिण कोरिया में दाइगू में शुरू होगी। यह पहली राइफल/पिस्तौल एशियाई निशानेबाजी परिसंघ चैंपियनशिप होगी और नई एशियाई रैंकिंग प्रणाली के लिए इसमें किए गए प्रदर्शन को भी महत्व दिया जाएगा।

  • भारत के 36 खिलाड़ी इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं जिनमें मनु भाकर, मेहुली घोष और दिव्यांश सिंह पंवार प्रमुख हैं।

  • मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल (महिला जूनियर) प्रतियोगिता में भाग लेंगी जबकि मेहुली घोष महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल मुकाबले में शामिल होंगी। यशस्वी जोशी 10 मीटर एयर पिस्टल (युवा महिला) में मुकाबले में होंगी।

  • अर्जुन बबूता पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शामिल होंगे जबकि दिव्यांश सिंह पंवार पुरुषों की जूनियर श्रेणी में हिस्सा लेंगे।

  • एशियाई एयरगन चैंपियनशिप दाइगू अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज में 9 से 19 नवंबर तक चलेगी।

3. नवंबर 2022 में डीवाई चंद्रचूड़ ने कौन से नंबर के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली - 50वें

  • जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को भारत का 50वां चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। वह आने वाली 9 नवंबर को CJI पद की शपथ लेंगे। डीवाई चंद्रचूड़ भारत के 16वें चीफ जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ के बेटे हैं। जस्टिस यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ रिकॉर्ड सात साल चार महीने तक (22 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985) CJI रहे हैं।

 4. जापान में मालाबार नौसेना अभ्यास में किस देश की नौसेना ने भाग लिया - भारत

  • भारत जापान के योकोसुका में शुरू होने वाले 26वें अंतर्राष्ट्रीय मालाबार नौसेना अभ्यास में भाग ले रहा है। मालाबार नौसेना अभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका भी भाग ले रहे हैं। इन देशों के नौसैनिक बल अगले महीने की 18 तारीख तक अभ्यास में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कामोर्टा प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

5. हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू द्वारा नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड किस क्षेत्र में प्रदान किए गए - नर्सिंग

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में नर्सिंग पेशेवरों को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। 

  • यह पुरस्कार नर्सों और नर्सिंग स्टाफ को उत्‍कृष्‍ट समाज सेवा के लिए दिया जाता है। 

  • इस पुरस्‍कार की शुरूआत 1973 में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने की थी।

 6. हाल ही में किस केंद्र शासित प्रदेश में मेडिकल स्नातकोत्तर की 265 सीटें प्रदान की गई - जम्मू- कश्मीर

  • केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 20 जिलों के  कई सरकारी अस्पतालों को डिप्लोमेट नेशनल बोर्ड की दो सौ 65 स्नातकोत्तर मेडिकल सीटें प्रदान की हैं। इसमें राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड-एनबीईएमएस का सक्रिय योगदान है।

  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एन.बी.ई.एम.एस. के साथ  अग्रणी भूमिका निभाई और यह सुनिश्चित किया कि एन.बी.ई.एम.एस. की कई स्नातकोत्तर सीटें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न सरकारी अस्पतालों को दी जाए।   मंत्रालय ने कहा कि इस समय विस्तार योजना के पहले चरण में राज्य के 20 जिलों में 250 से अधिक स्नातकोत्तर सीटें हैं। मंत्रालय ने कहा कि दूसरे चरण में स्नातकोत्तर की और अधिक सीटों को मंजूरी प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा स्नातकोत्तर की 50 प्रतिशत सीटें स्थानीय स्तर पर सेवारत डॉक्टरों के लिए आरक्षित हैं ताकि उन्हें स्नातकोत्तर प्रशिक्षण का भी अवसर मिल सके।

7. निम्न में से कौन सा राज्य तोखु एमोंग बर्ड काउंट की मेजबानी करेगा - नागालैंड

  • नागालैंड राज्य में पक्षियों की सूची के लिए चार दिवसीय दस्तावेजीकरण कार्यक्रम तोखु इमोंग बर्ड काउंट (टीईबीसी) के पहले संस्करण की मेजबानी 4 से 7 नवंबर के बीच कर रहा है।

  • यह आयोजन वोखा वन प्रभाग और संभागीय प्रबंधन इकाई, नागालैंड वन प्रबंधन परियोजना (एनएफएमपी), वोखा और बर्ड काउंट इंडिया के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

 8. हाल ही में किसके द्वारा G20 प्रेसीडेंसी के लोगों थीम और वेबसाइट का अनावरण किया गया - पीएम मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जी 20 के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण किया। प्रधानमंत्री के विजन से निर्देशित, भारत की विदेश नीति वैश्विक मंच पर नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए विकसित हो रही है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारत 1 दिसंबर, 2022 से जी 20 की अध्यक्षता स्वीकार करेगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि आज जब भारत G-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है, तो ये आयोजन हमारे लिए 130 करोड़ भारतीयों की शक्ति और सामर्थ्य प्रतिनिधित्व है।

  • 9. ब्रिटेन के रक्षा सिख नेटवर्क द्वारा लंदन में एक समारोह में कौनसी पुस्तकें जारी की गईं - नितनेम गुटका

  •  ब्रिटेन में सैन्यकर्मियों के लिए 100 साल से अधिक समय बाद पहली बार सिखों की दैनिक प्रार्थना पुस्तकें ‘नितनेम गुटका’ जारी की गई हैं। 

  • रक्षा मंत्रालय ने इस कदम को सिखों की आस्था और विश्वास को प्रत्यक्ष समर्थन के रूप में बताया।

  • ‘बीबीसी’ की खबर के अनुसार, लंदन में एक समारोह में ‘यूके डिफेंस सिख नेटवर्क’ द्वारा प्रार्थना पुस्तकें जारी की गईं।

  • मेजर दलजिंदर सिंह विरदी ब्रिटिश सेना में हैं और वह किताबों की वापसी के लिए दो साल तक प्रचार कर चुके हैं।

  • बीबीसी ने विरदी के हवाले से खबर में कहा, ‘‘सेना कई सालों से ईसाई धार्मिक ग्रंथ उपलब्ध करा रही है और मैंने वहां सिख ग्रंथ प्रदान करने के लिए एक अवसर को देखा।’’

  • ‘नितनेम गुटका’ को विल्टशायर में छापा गया है और सिख धर्मग्रंथों के लिए निर्मित वाहन में सिंहासन पर रखा गया था।

10. निम्न में से विनिंग द इनर बैटल नामक पुस्तक किसने लिखी - शेन वॉटसन

  • शेन वॉटसन ने “विनिंग द इनर बैटल ब्रिंगिंग द बेस्ट वर्जन ऑफ यू टू क्रिकेट” नामक एक नई किताब लिखी है। यह पुस्तक आपको वह सारी जानकारी प्रदान करेगी जिसकी आपको कभी भी गहराई से समझने की आवश्यकता होगी कि हर बार जब आपके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की आवश्यकता हो तो अपना सर्वश्रेष्ठ संस्करण कैसे लाया जाए।

 

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book