img

11 November 2023 Current Affairs Quiz in Hindi

1. 38वें राष्ट्रीय खेल किस राज्य में आयोजित किये जायेंगे - उत्तराखंड

  • 38वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन उत्तराखंड राज्य में किया जाएगा, उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जाएगा। 

  • गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक संघ को अपना ध्वज सौंपा।

  • भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने सौंपा। 

2. पांचवीं भारत-अमेरिका 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता कहा आयोजित की जाएगी - दिल्ली

  • नई दिल्ली में पांचवीं भारत-अमेरिका 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित की जाएगी।

  • अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन विदेश एवं रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली में हैं। 

  • इस वार्ता का उद्देश्य गहन रणनीतिक सहयोग के लिए भारत और अमेरिका के संबंधों के भविष्य के खाके को आगे बढ़ाना है

  • दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को बढ़ाना इस बैठक का मुख्य उद्देश्य है, भारत और अमेरिका सैटेलाइट डेटा एक दूसरे के साथ शेयर कर रहे है।

3. कोपेनहेगन, डेनमार्क में NHRI के 14वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को किसने संबोधित किया - अरुण मिश्रा

  • कोपेनहेगन, डेनमार्क में NHRI के 14वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को NHRC के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने संबोधित किया।

  • NHRC एक बहु-सदस्यीय संस्था है जिसमें एक अध्यक्ष, पाँच पूर्णकालिक सदस्य तथा दो डीम्ड सदस्य होते हैं।

4. AMFI के नए मुख्य कार्यकारी के रूप में किसे नियुक्त किया गया है - वेंकट नागेश्वर चलसानी

  • उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया AMFI के नए मुख्य कार्यकारी के रूप में वेंकट नागेश्वर चलसानी को नियुक्त किया गया है।

  • वेंकट नागेश्वर चलसानी भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व उप प्रबंध निदेशक है।

  • वेंकट नागेश्वर चलसानी के पास चार दशक से अधिक का बैंकिंग अनुभव है, वह विभिन्न बोर्ड पदों पर कार्य कर चुके हैं।

5. भारतीय अर्थव्यवस्था पर इंटरएक्टिव फोरम द्वारा प्रतिष्ठित “चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड” से किसे सम्मानित किया गया है - डॉ. सोमदत्त सिंह

  • भारतीय अर्थव्यवस्था पर इंटरएक्टिव फोरम द्वारा प्रतिष्ठित “चैंपियंस ऑफ चेंज अवार्ड” से अनुभवी उद्यमी डॉ. सोमदत्त सिंह को सम्मानित किया गया है।

  • यह पुरस्कार प्रतिष्ठित हस्तियों को सामाजिक विकास, सामुदायिक सेवाओं और साहस के कार्यों जैसे क्षेत्रों में उनके काम के लिए दिया गया।

  • यह पुरस्कार उन्हे कर्नाटक के राज्यपाल श्री थवाद चंद गहलोत द्वारा स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र के रूप में प्रदान किया गया।

6. एशिया रैंकिंग 2024 के अनुसार एशिया में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे की रैंक क्या है - 40वीं

  • क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा 2024 विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग एशिया जारी हो गई है।

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे) ने 40वें स्थान के साथ भारत में शीर्ष स्थान हासिल किया

  • इसके बाद आईआईटी-दिल्ली 46वें स्थान पर और आईआईटी-मद्रास 53वें स्थान पर रहा।

Study91 YouTube Channel  📚 -  🤳 Study91 के Youtube Channel से जुड़ने के लिये इस Link पर Click करें -

📱 Download Study91 Official App –  🎬Study91 के Application को Download करने के लिये इस Link पर Click करें -💻🖥️

🔐 Click Here To Join Our Online Batches -

✅ Study91 Top Reviewed Notes 📚 -  

🌐 Visit Our Website for Test & Video Classes –🎥

📢 Telegram for Free Study Material -

🤳 FACEBOOK Page -

💬WhatsApp Your Query –   🗨️WhatsApp Your Query –

📱Call Here to Get More Detail - ☎️Call Here to Get More Detail -  📞Call Here to Get More Detail - 

प्रिय पाठकों,

Current Affairs किसी भी Competitive Exam में Cutoff से अधिक अंक प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पूरे देश में प्रतिदिन बहुत सी घटनाएँ घटती हैं किन्तु उनमें से परीक्षा की दृष्टी से कुछ ही महत्वपूर्ण होते हैं। हमारी Current Affairs की Research Team ऐसे प्रश्नों का संकलन कर आपके लिए Most Important Question तैयार करती है और Current Affairs के विशेषज्ञों द्वारा इसका विवरण भी तैयार किया जाता है। Current Affairs न सिर्फ आपकी परीक्षा में आपको ज्यादा स्कोर दिलाते हैं बल्कि वे जागरूक भी बनाते हैं जिससे आपकी मान प्रतिष्ठा भी बढती है।



ADD COMMENT

Test
Classes
E-Book